फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, ईरान का इस्राइल के खुफिया ठिकाने पर हमले का दावा; दिनभर की अहम खबरें

Tue, 17 Jun 2025 08:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
एयर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गईं हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। उधर, पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ईरानी ने मोसाद के मुख्यालय पर हमले का दावा किया है।  वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले व्यक्तियों की मानदेय राशि दोगुनी की है। मेघालय में राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में तीन हथियारों से हमला और साजिश का खुलासा हुआ। वहीं, मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में बिजली दरें 13 रुपये प्रति यूनिट तक जा सकती हैं। बिहार में पहली बार ई-वोटिंग के जरिए घर बैठे मतदान की सुविधा मिलेगी। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट कप्तानी का प्रस्ताव ठुकराने की बात कही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए राउंड में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआत करेगी। ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अक्षय कुमार ने परेश रावल की वापसी पर उम्मीद जताई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
एअर इंडिया - फोटो : अणर उजाला ग्राफिक
एअर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, विमान हादसे के बाद एयरलाइन के अंतरराष्ट्रीय संचालन पर असर
एअर इंडिया की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गई हैं। इनमें ज्यादातर बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर उड़ानें हैं। यह फैसला उस समय किया गया है, जब 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान एक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास से टकरा गया था। इस हादसे में 241 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
इस्राइल-ईरान तनाव - फोटो : पीटीआई (फाइल)
Iran-Israel Conflict: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, ईरान ने मोसाद के मुख्यालय पर हमले का किया दावा
ईरान ने इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के मुख्यालय पर कथित तौर पर हमला किया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब दोनों देशों के बीच जारी टकराव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। अब तक इस युद्ध में ईरान में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा जा चुकी है, जबकि इस्राइल में दर्जनों लोग मारे गए हैं। तेहरान के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राजा हत्याकांड की टाइमलाइन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Meghalaya Horror: 'राजा पर पहला वार विशाल, दूसरा आनंद, तीसरा आकाश ने किया; सोनम तब दूर चली गई', पुलिस का दावा
राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। मेघालय पुलिस आरोपियों को लेकर सीन रीक्रिएट करने के लिए सोहरा ले गई। अधिकारियों ने बताया कि मेघालय पुलिस इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के सभी आरोपियों को मंगलवार को सोहरा ले गई, जिसमें उनकी पत्नी सोनम भी शामिल हैं। राजा की 23 मई को पूर्वोत्तर राज्य में हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। हत्या के सिलसिले में उनकी पत्नी सोनम, उनके कथित प्रेमी राज और तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र - फोटो : एएनआई
Maharashtra: आपातकाल के दौरान जेल गए व्यक्तियों को मिलने वाली मानदेय राशि हुई दोगुनी, फडणवीस कैबिनेट का फैसला
महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को बड़ा फैसला लेते हुए आपातकाल के दौरान राज्य में जेल में बंद व्यक्तियों को दिए जाने वाले मानदेय की राशि को दोगुना करने को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही फडणवीस कैबिनेट ने लाभार्थी के रूप में जेल में बंद व्यक्ति के जीवनसाथी का नाम जोड़ने का भी फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
मौसम - फोटो : अमर उजाला
Weather Alert: ब्रेक के बाद फिर लौट आया मानसून, जानें अगले दो दिन किन राज्यों में होगी भारी वर्षा
कुछ दिनों के ब्रेक के बाद फिर से मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को मानसून दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात व मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों तक मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत 18 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस हफ्ते के अंत तक मानसून पश्चिमी यूपी, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक भी पहुंच जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
यूपी में महंगी हो सकती है बिजली। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी: प्रदेश में 13 रुपये प्रति यूनिट हो सकती है बिजली, 40 से 45 फीसदी बढ़ोत्तरी का दिया गया प्रस्ताव
 पाॅवर काॅर्पोरेशन की ओर से विद्युत नियामक आयोग में दाखिल बिजली दरों में 40-45 फीसदी बढ़ोतरी का संशोधित प्रस्ताव स्वीकार होता है तो उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगेगा। संशोधित प्रस्ताव के आधार पर ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम फिक्स चार्ज 8 और शहरी के लिए 9 रुपये प्रति प्रति यूनिट हो जाएगा। उन्हें अधिकतम फिक्स चार्ज के साथ प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज, विद्युत कर और दूसरे शुल्क जोड़कर प्रति यूनिट 12 से 13 रुपये चुकाने होंगे। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-वोटिंग के बारे में जानकारी दी। - फोटो : अमर उजाला
Election 2025: मोबाइल से घर बैठे देंगे इस बार वोट; बिहार निर्वाचन आयोग के ई-वोटिंग से कौन कर सकेंगे मतदान?
बिहार में आगामी नगरपालिका आम और उपचुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। खास बात यह है कि पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग ऐतिहासिक तरीके से वोटिंग कराने जा रही है। आयोग ने कहा कि इस बार ई-वोटिंग प्रणाली की शुरुआत हो रही है। इसके जरिए वरिष्ठ नागरिक, शारीरिक रूप से दिव्यांग, असाध्य रोग से ग्रसित, गर्भवती महिला एवं प्रवासित मजदूर मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर उनके घरों से ही सुरक्षित, गोपनीय एवं सुलभतरीके से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : एएनआई
IND vs ENG: टेस्ट टीम की कप्तानी पर जसप्रीत बुमराह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने बीसीसीआई का प्रस्ताव ठुकराया
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बुमराह का कहना है कि उन्होंने आईपीएल के दौरान टेस्ट कप्तान बनने का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का प्रस्ताव ठुकराया था। स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बुमराह ने कहा कि वह अपने कार्यभार का प्रबंधन कर रहे हैं और लंबे समय तक खेलने के लिए उन्हें अधिक समझदार होने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
शुभमन गिल, तेम्बा बावुमा, कमिंस, स्टोक्स और विलियम्सन - फोटो : एएनआई (फाइल)
WTC 2025-27 Schedule: शुभमन की टीम के सामने तीन विदेशी दौरे, द. अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का रास्ता कठिन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र के समापन के साथ ही अब नए चक्र को लेकर बातें होनी शुरू हो गई हैं। इस चक्र को दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने नाम किया। तेम्बा बावुमा की टीम ने गत विजेता ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अब नए चक्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआत 17 जून से हो जाएगी, जब श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भिड़ेंगी। वहीं, टीम इंडिया 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की शुरुआत करेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
अक्षय कुमार, परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम
Akshay Kumar: ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल की वापसी पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मुझे पक्का पता है…’
पिछले दिनों ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा बनने के बाद परेश रावल ने इस फिल्म से किनारा कर लिया। परेश रावल इस फ्रैंचाइज से अलग हुए तो फैंस को बुरा लगा। साथ ही मामले ने कानूनी रूप भी ले लिया। अक्षय कुमार ने बतौर प्रोड्यूसर परेश रावल को नोटिस भेजा है। फिल्म के नुकसान के बदले 25 करोड़ की डिमांड की थी। इसका जवाब भी परेश रावल ने कोर्ट में देने की बात कही। हाल ही में अक्षय कुमार के सुर कुछ बदले से नजर आए। फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर अक्षय कुमार ने बड़ी बात कह दी है। अक्षय ने जो कहा है, उससे यह उम्मीद जागती है कि परेश रावल दोबारा इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें