रियाद में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट के बीच एअर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने की खबर है। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजनाओं के बारे में बताया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तीन बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज है। अमेठी में 14 तारीख को शक्ति प्रदर्शन के साथ वे विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आईआईटी बॉम्बे परिसर में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर खुफिया इनपुट सामने आया है। इसमें सीजेपी पर कॉलेज छात्रों को उकसाने और दो लाख पोस्टर बांटने का आरोप है। उधर, उपराज्यपाल संधू ने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। क्रिकेट में लखनऊ के बाद रांची में भी भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट होने का दावा करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को सम्मानित किया, जबकि इससे कुछ घंटे पहले कंपनी पर कार्रवाई हुई थी। अमेरिका की आव्रजन नीति पर सख्ती के बीच माइक्रोसॉफ्ट का रुख भी चर्चा में है। ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए।एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
सऊदी की उड़ानें रद्द
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रियाद में संकट गहराया: एअर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, हूती के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट में क्या?
पश्चिम एशिया में बीते सात महीने से अधिक समय से हालात अतिसंवेदनशील हैं। ईरान-अमेरिका के बीच जंग की ताप अन्य देशों तक भी पहुंच रही है। रियाद में संकट गहराने के कारण सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया, इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द करने का एलान किया है। एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें 10 अक्तूबर तक रद्द कर इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा स्थिति का हवाला दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 13
बेटे मल्हार ने बताई नाना पाटेकर की विरासत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अलविदा नाना: जाने से ठीक पहले किसे क्या सौंप गए नाना पाटेकर? बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजना बताई
देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में एक- पद्म श्री से नवाजे जा चुके नाना पाटेकर का निधन 75 साल की आयु में हुआ। गोवा में निधन के बाद पुणे ग्रामीण के डोनजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता की विरासत, उपलब्धियों और सपनों को लेकर बात की। मल्हार ने कहा कि नाना अपने कृतित्व से अमर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
सांकेतिक चित्र
- फोटो : ANI
यूपी में सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब भाजपा के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण
विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थामेंगे। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि में 14 अक्तूबर को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में ये तीनो विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 13
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग: गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बॉम्बे कैंपस में आग लगने की खबर है। गैस में रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में हुए इस बड़े हादसे में दो बच्चों समेच पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हताहतों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 13
प्रदर्शन करती सीजेपी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: 10 अक्तूबर के प्रदर्शन पर बड़ा खुफिया इनपुट, कॉलेज छात्रों को उकसा रही है सीजेपी; बांटेगी 2 लाख पोस्टर
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने गंभीर इनपुट्स मिले हैं। खुफिया विभाग ने इनपुट दिए है कि सीजेपी को आम आदमी पार्टी (आप) पीछे से पूरी तरह समर्थन कर रही है। सीजेपी व आप ने दिल्ली के कॉलेज व विश्वविद्यालय के छात्रों को उकसाना शुरू कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 13
तबादले।
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एलजी संधू ने किए 34 आईएएस-दानिक्स अफसरों के तबादले, नई नियुक्तियों के आदेश
उपराज्यपाल ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 34 वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। बृहस्पतिवार देर शाम नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए। जारी आदेश के तहत 22 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और 8 दानिक्स कैडर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है, जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली की बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और आबकारी व्यवस्था पर पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर
8 of 13
सांकेतिक चित्र
- फोटो : ANI
कठुआ: अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक 10 दिन की पुलिस रिमांड पर, पिछले महीने किया था गिरफ्तार
न्यायिक मजिस्ट्रेट हीरानगर ने पाकिस्तानी नागरिक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से अवैध रूप से भारत में दाखिल होने के आरोपी को 10 की पुलिस रिमांड का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी की देशविरोधी गतिविधियों के आरोपों की जांच के लिए 15 दिन की रिमांड की मांग की थी, जो 15 अक्टूबर तक रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
9 of 13
भारतीय टीम
- फोटो : ANI
लखनऊ के बाद रांची में भी भारत का दबदबा!: ये पांच खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही, वेस्टइंडीज के लिए बनेंगे सिरदर्द
पहले टी20 मुकाबले में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम अब सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में दूसरे टी20 में भी कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। ये खिलाड़ी एक बार फिर वेस्टइंडीज के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
10 of 13
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जंग में स्वाहा हुए करोड़ों के उपकरण: ईरान से युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट, तबाही पर नई रिपोर्ट में और क्या?
ईरान के साथ सात महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में अमेरिकी सेना को भारी क्षति पहुंच है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस युद्ध में अमेरिका के कम से कम 81 सैन्य विमान और ड्रोन क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं। यह जानकारी इस सप्ताह अपडेट की गई अमेरिकी कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (Congressional Research Service) की रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने भी नुकसानों को स्वीकार किया है। पढ़ें पूरी खबर
11 of 13
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला
- फोटो : ANI
ट्रंप ने सत्य नडेला को दिया सम्मान: कुछ घंटे पहले माइक्रोसॉफ्ट पर हुई थी कार्रवाई; क्या है पूरा मामला?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला जैसे टेक अरबपतियों की तारीफ की। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ कार्रवाई का एलान किया था। कंपनी को एक ऐसे कार्यक्रम से निलंबित किया गया है, जिसके तहत कंपनियां एच-1बी वीजा वाले कुशल विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड के आवेदन कर सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
12 of 13
एंबुलेंस में सिलेंडर फटा
- फोटो : एएनआई
ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका?
ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई का रहने वाला था। सुजोष गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी सरकार की कार्रवाई: आव्रजन पर प्रशासन की सख्ती पर क्या बोला माइक्रोसॉफ्ट? सीईओ नडेला को मिला सम्मान
गुरुवार को माइक्रोसॉफ्ट ने ट्रंप प्रशासन की आव्रजन कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। कंपनी को स्थायी श्रम प्रमाणन कार्यक्रम से निलंबित कर दिया गया था। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला को नेशनल मेडल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन से सम्मानित किया। पढ़ें पूरी खबर