तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला किया है। सूत्रों के हवाले से ये दावा न्यूज एजेंसी एएनआई ने किया है। विधानसभा चुनाव में टीवीके बहुमत से महज 10 सीटें पीछे रह गई थी। इधर, देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आने वाला है। कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर भारत में तेज हवाएं चलेंगी। कई हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 'ऑपरेशन सिंदूर' का एक साल पूरा होने पर युद्ध विशेषज्ञ टॉम कूपर ने इसे भारत की बड़ी सैन्य जीत बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने सटीक कार्रवाई से पड़ोसी देश को पछाड़ा और मजबूत संदेश दिया। उधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को जनता ने किन मुद्दों की वजह से सत्ता से बाहर किया, इसे लेकर विश्लेषणात्मक आलेख में बताया गया है। इधर, वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिन के भारत दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, विदेश से धन पाने के मामले में भारत दुनिया में पहले नंबर पर है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारत को 137 अरब डॉलर मिले। भारत 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाला दुनिया का इकलौता देश है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 10
टीवीके प्रमुख विजय
- फोटो : ANI
Tamil Nadu: विजय और कांग्रेस के बीच बन गई बात! गठबंधन सरकार का रास्ता साफ, DMK को छोड़ TVK को देगी समर्थन
तमिलनाडु में सत्ता के समीकरण बदल सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। विधानसभा चुनावों में टीवीके बहुमत से मात्र 10 सीटें कम रह गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 10
फिर से लौटेगी गर्मी
- फोटो : ANI
Weather: धूल भरी आंधी, ओले और बारिश के बाद फिर सताएगी भीषण गर्मी; नौ मई से करवट लेगा मौसम
देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कश्मीर और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 10
टॉम कूपर, युद्ध विशेषज्ञ
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Operation Sindoor: ऑस्ट्रियाई सैन्य विशेषज्ञ बोले- संघर्ष में भारत ही जीता, पाकिस्तान को भारी पड़ा जवाब देना
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा शुरू ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को 1 वर्ष पूरा होने से पहले ऑस्ट्रिया के इतिहासकार व युद्ध विशेषज्ञ टॉम कूपर ने भारत की कार्रवाई को स्पष्ट सैन्य जीत बताया। एक साक्षात्कार में कूपर ने कहा, इस टकराव में भारत ने न सिर्फ सैन्य स्तर पर पड़ोसी को पछाड़ा, बल्कि अपनी सटीक-संतुलित कार्रवाई से मजबूत रणनीतिक संदेश भी दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 10
ममता बनर्जी ने चुकाई बड़ी कीमत
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Election Analysis: ममता पर ये मुद्दे पड़े भारी; जिन सीटों पर कटे सबसे ज्यादा नाम, उनमें से 13 जीती टीएमसी
पश्चिम बंगाल में मिली करारी हार को पचा पाना मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि उन्होंने नतीजों के एक दिन बाद अपने चिरपरिचित अंदाज में इस्तीफा देने तक से इन्कार कर दिया। हठधर्मी रहीं ममता के लिए ऐसा करना स्वाभाविक भी है। आखिरकार, उन्हें पूरा भरोसा था कि एसआईआर के मुद्दे पर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को घेरना उन्हें चुनावी लाभ पहुंचाएगा, लेकिन नतीजों ने उन्हें हैरान कर दिया। उनकी तमाम कोशिशें सत्ता विरोधी लहर से उबारने में काम नहीं आईं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 10
तो लाम, वियतनाम के राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
वियतनाम के राष्ट्रपति लाम भारत पहुंचे: ब्रह्मोस खरीद पर करेंगे बात, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर मंगलवार को बिहार के गया जी पहुंचे। यहां उन्होंने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान लगाया। अधिकारियों के अनुसार, यह दौरा भारत और विएतनाम के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वह भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर विशेष चर्चा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 10
भारत में आया अरबों डॉलर का रेमिटेंस
- फोटो : एएनआई
विश्व प्रवासन रिपोर्ट 2026: विदेश से धन पाने में भारत फिर अव्वल, 2024 में प्रवासियों ने भेजे 137 अरब डॉलर
भारत एक बार फिर विदेश से धन पाने में दुनिया में पहले स्थान पर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत को 137 अरब डॉलर से अधिक रकम मिली, जो विश्व में सबसे अधिक है। भारत ऐसा एकमात्र देश है, जिसने 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार किया। पढ़ें पूरी खबर
8 of 10
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
US: अमेरिका के टेक्सास में अंधाधुंध गोलीबारी में दो की मौत, तीन घायल; जांच में जुटी एजेंसियां
अमेरिका के टेक्सास राज्य में डलास के उत्तरी शहर कैरोलटन में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर गोलियां चला दीं। इस हिंसक घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर
9 of 10
मुस्लिम इलाकों तक सिमटी कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Election Analysis: मुस्लिमों और उनके इलाकों तक सिमटी कांग्रेस! असम-बंगाल-तमिलनाडु का ये आंकड़ा दे रहा गवाही
सिर्फ मुस्लिम हितों की बात करने की बनी भाजपा विरोधी दलों की छवि ने विधानसभा चुनाव में इनकी बुरी गत कर दी। इस छवि के कारण इनका प्रभाव मुसलमानों और मुस्लिम इलाकों तक सीमित होकर रह गया है। वहीं, इसके जवाब में बहुसंख्यक मतों के समानांतर ध्रुवीकरण ने भाजपा के लिए असम के साथ ही प. बंगाल में प्रचंड जीत का रास्ता तैयार किया है। इन दोनों ही राज्यों में कांग्रेस के 21 में से 20 विधायक मुस्लिम हैं। तमिलनाडु को भी जोड़ लें, तो कांग्रेस के 26 में से 21 विधायक मुस्लिम हैं। पढ़ें पूरी खबर
लोकलुभावन वादों के एक्सप्रेसवे: वित्तीय संकट और कर्ज के स्पीड ब्रेकर, जनता से किए वादे निभाएंगे कैसे?
चुनाव खत्म हो गए। अब बारी चुनावी वादों को पूरा करने की है। नई सरकारों के सामने राज्यों पर लदे कर्ज, कम आमदनी व बढ़ते खर्च जैसे संकट सामने खड़े हैं। चुनावी वादों के एक्सप्रेसवे पर यह स्पीड ब्रेकर की तरह दिखने लगे हैं। बंगाल, असम में भाजपा की नई सरकार के सामने जो संकट है, उससे कहीं बड़ा संकट तमिलनाडु में टीवीके सरकार के सामने आने वाला है, जिसने सोना बांटने की भी बात कही है। जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां यह संकट अपेक्षाकृत कम होगा। पढ़ें पूरी खबर