मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली समेत मैदानों में बारिश की वजह से ठंड और कंपकंपी बढ़ सकती है। उत्तराखंड में अब धार्मिक स्थलों पर गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लागू कर दी गई है; यमुनोत्री धाम, बदरी-केदार और गंगोत्री में आम प्रवेश फिलहाल बंद रहेगा। वहीं, आर्थिक मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जारी इकोनॉमिक सर्वे को 'रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक' बताते हुए कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की आर्थिक गति तेज बनी हुई है। इधर 14 साल बाद पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सीधी फ्लाइटें बहाल हुई हैं और ढाका-कराची हवाई कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो गई है। ऐसे समय में कीमती धातुओं की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला; चांदी ₹19,500 उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि सोना ₹1.83 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
गंगोत्री यमुनोत्री में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ पर बर्फबारी
जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 30 जनवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं, शीतलहर और घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। एक फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की आशंका है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दक्षिण भारत में समुद्री इलाकों में भी तूफानी हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
बिमान बांग्ला का विमान
- फोटो : ANI
14 साल बाद बांग्लादेश से पाकिस्तान सीधी फ्लाइट बहाल
बांग्लादेश की राजधानी ढाका से पाकिस्तान के कराची के जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14 साल बाद पहली सीधी फ्लाइट पहुंची, जिससे दोनों देशों के बीच हवाई कनेक्टिविटी फिर से बहाल हो गई। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, बिमान बांग्लादेश एयरलाइन की फ्लाइट BG-341 गुरुवार शाम ढाका से कराची पहुंची। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
सोना-चांदी
- फोटो : Adobe stock
चांदी 19500 रुपये उछलकर ₹4 लाख पार, जानिए सोना का भाव
चांदी और सोने की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को चांदी चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कर गई। सोना भी 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और निवेशकों की ओर से सुरक्षित माने जाने वाले चांदी-सोने की मजबूत मांग के चलते कीमतों में यह इजाफा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
5 of 11
यमुनोत्री धाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदरी-केदार व गंगोत्री में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक
गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर सनातनियों के प्रवेश को वर्जित करने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि आगामी अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान धाम में नियम लागू कर दिया जाएगा। वहीं प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित अन्य संतों के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
6 of 11
विराट कोहली
- फोटो : ANI/Social Media
इंस्टाग्राम से गायब हुआ विराट कोहली का अकाउंट
पूर्व भारतीय कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गुरुवार-शुक्रवार की देर रात अचानक गायब हो गया। इंस्टाग्राम पर उनका नाम सर्च करने पर न तो उनकी प्रोफाइल दिख रही है और न ही कोई पोस्ट, जिससे फैंस हैरान और चिंतित नजर आ रहे हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
7 of 11
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : ANI
बंगाल सरकार को BSF को सौंपनी होगी नौ सीमावर्ती जिलों की जमीन
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को आदेश दिया कि वह भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे 9 जिलों में पहले से अधिग्रहित जमीन 31 मार्च तक सीमा सुरक्षा बल (BSF) को सौंपे। इस जमीन का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार बाड़ लगाने के लिए किया जाएगा, जिससे घुसपैठ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। पढ़ें पूरी खबर...
8 of 11
Budget 2026
- फोटो : Adobe stock
नक्सलवाद के अंत के लिए खुलेगा खजाना
नक्सलवाद के पूर्ण सफाए की समयसीमा बेहद करीब है। गृह मंत्री अमित शाह की 31 मार्च, 2026 की डेडलाइन को धरातल पर उतारने के लिए बजट में सुरक्षा-केंद्रित विकास का बड़ा मॉडल पेश किया जा सकता है। नक्सलियों के गढ़ में सुरक्षा बलों की बढ़ती पैठ और पिछले वर्ष 1,300 नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बाद बड़ी चुनौती वहां शांति को स्थायी बनाने की है। बजट में छत्तीसगढ़, झारखंड व ओडिशा जैसे राज्यों में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए विशेष आवंटन की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
9 of 11
क्या है यूजीसी का नया नियम 2026
- फोटो : अमर उजाला
UGC के नए नियमों पर 'सुप्रीम' रोक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से लाए गए 'समता विनियम 2026' पर रोक लगा दी। दरअसल, बीते कुछ दिनों से पूरे देश में यूजीसी के इन नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी थे। उच्च शिक्षा नियंत्रक शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के मकसद से लाए गए नियमों को लेकर ही विवादों में घिर गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
10 of 11
आर्थिक सर्वे में रफ्तार एक्सप्रेस।
- फोटो : amarujala.com
पीएम मोदी ने आर्थिक सर्वेक्षण को रिफॉर्म एक्सप्रेस की झलक बताया
संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश की गई आर्थिक समीक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इस दस्तावेज को भारत की रिफॉर्म एक्सप्रेस की एक व्यापक तस्वीर बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो स्थिरता और प्रगति दिखाई है, यह सर्वे उसी का प्रमाण है। पढ़ें एक क्लिक पर...
फरवरी 2026 में रिलीज होंगी कई बॉलीवुड फिल्में
जनवरी 2026 सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' के साथ धमाकेदार तरीके से खत्म हो रहा है। लोग फरवरी 2026 में आने वाली नई बॉलीवुड फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। अगला महीना कई मजेदार हिंदी फिल्में लेकर आ रहा है। जिसमें शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' से लेकर तापसी पन्नू की 'अस्सी' तक शामिल हैं। फरवरी में रिलीज होने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट देखें...