फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक

Mon, 27 Apr 2026 05:56 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जिससे पांच साल में व्यापार दोगुना होकर 5 अरब डॉलर तक पहुंचने और भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इधर, देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप दिख रहे हैं, जहां उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, प्रधानमंत्री मोदी आज सिक्किम के दौरे पर रहेंगे और हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव और बच्चों को ओआरएस देने जैसी तैयारियां की जा रही हैं। इधर, दिल्ली के कैलाश हिल्स में दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुपरओवर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
BJP-TMC के समर्थक आपस में भिड़े - फोटो : ANI
बंगाल चुनाव: PM मोदी की रैली से पहले जगद्दल में भारी हिंसा, BJP-TMC के समर्थक आपस में भिड़े; बमबाजी में 3 घायल
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात को भारी हिंसा भड़क गई। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को होने वाली जनसभा से कुछ घंटे पहले हुई। मामले में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस संघर्ष में पत्थरबाजी, बमबाजी और फायरिंग की खबरें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता - फोटो : X/@PiyushGoyal
FTA: भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता आज, 70 फीसदी भारतीय उत्पादों को मिलेगा शुल्क मुक्त प्रवेश
भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापारिक रिश्तों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। पिछले साल 22 दिसंबर को बातचीत पूरी होने की घोषणा के चार महीने से ज्यादा समय बाद भारत और न्यूजीलैंड सोमवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते का मकसद पांच साल में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार को दोगुना कर पांच अरब डॉलर तक पहुंचाना है। समझौते का सबसे बड़ा लाभ भारतीय निर्यातकों को होगा, क्योंकि न्यूजीलैंड पहुंचने वाले करीब 70 फीसदी भारतीय उत्पादों पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
लू से और तीन दिन नहीं मिलेगी राहत - फोटो : ANI
Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में पारा 45 डिग्री पार, तीन दिन और लू से राहत नहीं
देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप साथ देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी का सिक्किम दौरा - फोटो : PTI
PM Modi: पीएम मोदी आज सिक्किम और कल से यूपी के दौरे पर, राज्यों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम जाएंगे और 4,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वहीं,  मंगलवार से यूपी के दो दिनी दौरे पर रहेंगे। वह अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 6,350 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

6 of 11
स्कूल जाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
Heat Wave Action Plan: दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी से पहले बच्चे पिएंगे ORS, नोएडा में सुबह 7:30 से कक्षाएं
दिल्ली-एनसीआर में स्कूली बच्चों को भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए शासम सक्रिय हुआ है। दिल्ली में जहां बच्चों को लू-लपट और डीहाईड्रेशन से बचाने के लिए ओआरएस घोल पिलाने की तैयारी है तो नोएडा में स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

7 of 11
बंकर बस्टर बम। - फोटो : एक्स/@RealAirPower1
Iran War: ईरान को कैसे मिली अमेरिका की घातक मिसाइलें-बम?, रिवर्स इंजीनियरिंग से मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी
ईरान की सेना ने अमेरिका की कई ऐसी मिसाइलें और बम बरामद किए हैं, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था। ईरान अब इन हथियारों की रिवर्स इंजीनियरिंग कर इनकी तकनीक समझने की कोशिश कर रहा है। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी के ने दावा किया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) को देश के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान में अमेरिका की कुछ ऐसी मिसाइलें और हजारों छोटे बम मिले हैं, जिनमें विस्फोट नहीं हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल दौरा: आज पहुंचेंगी शिमला, VVIP मूवमेंट के दौरान रोका जा सकता है यातायात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सोमवार से प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। रविवार को इन तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर से छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास तक दोपहर के समय कारकेड रिहर्सल भी की गई। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
पुलिस के शिकंजे में राहुल मीणा, चार दिन की रिमांड पर लिया - फोटो : अमर उजाला
कैलाश हिल्स दुष्कर्म-हत्याकांड: रिमांड खत्म, एम्स में मेडिकल; आज आरोपी राहुल मीणा को अदालत में पेश करेगी पुलिस
कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी की दुष्कर्म के बादहत्या के मामले में पुलिस आरोपी राहुल मीणा को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। जिला पुलिस उपायुक्त डॉक्टर हेमंत तिवारी का कहना है कि चार दिन की पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने कल देर रात आरोपी राहुल का एम्स में मेडिकल भी करा लिया है। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
ऋषभ पंत-रिंकू सिंह - फोटो : IANS
LSG vs KKR: रोमांच की सारी हदें पार! सुपरओवर में केकेआर ने जीता मैच, लखनऊ तालिका में आखिरी स्थान पर लुढ़की
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रविवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सुपरओवर में शानदार जीत दर्ज की। रविवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रोमांच चरम पर रहा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने रिंकू सिंह की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम ने भी निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए और मुकाबला सुपरओवर में पहुंच गया।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
आमिर खान, गौरी स्प्रैट - फोटो : सोशल मीडिया
Video: 'एक दिन' के इवेंट में आमिर खान हुए भावुक, साई पल्लवी और जुनैद खान ने संभाला; गौरी स्प्रैट भी आईं नजर
आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दिन' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के निर्माता हैं। 1 मई को रिलीज से पहले फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म से जुड़ा 'एक दिन की महफिल' नाम से म्यूजिकल इवेंट का आयोजन किया। इसमें आमिर खान समेत फिल्म की स्टारकास्ट भी शामिल हुई। इस मौके पर एक भावुक पल भी सामने आया। इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आइए इन पर एक नजर डालते हैं।  पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें