फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू संक्रमण बढ़ा; 800 मीट्रिक टन की पहली खेप से सस्ता होगा प्याज; सुर्खियां

Wed, 26 Aug 2026 06:30 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच 800 मीट्रिक टन की पहली खेप दिल्ली पहुंच रही है। इसे 35 रुपये किलो की रियायती दर पर बेचने की तैयारी है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। नोएडा में एक दिन में 105 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र के पालघर में तेज बुखार से बच्चे की मौत और 30 छात्रों के अस्पताल में भर्ती होने से चांदीपुरा वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है।  उधर, रेलवे ने तीन साप्ताहिक विशेष ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। चीनी की थोक कीमत 55 रुपये किलो होने का दावा किया गया है। भारत-श्रीलंका टेस्ट में बारिश का साया बना हुआ है। अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर के बयान से भी चर्चा तेज है। आईआईटी और आईआईएम में छात्रों की आत्महत्या का मामला भी चिंता बढ़ा रहा है। मनोरंजन में यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर उत्साह है। बीसीसीआई की वार्षिक बैठक में आईपीएल के नए चेयरमैन के चुनाव पर नजर रहेगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 13
सस्ते दर पर प्याज सप्लाई का प्रयास कर रही सरकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
35 रुपये प्रति किलो मिलेगा प्याज: कांदा एक्सप्रेस के जरिये रियायती दरों पर आपूर्ति करने की कोशिश, योजना क्या?
प्याज संकट से निपटने के लिए सरकार देश के हर हिस्से में कांदा एक्सप्रेस के जरिये रियायती दरों पर आपूर्ति करने की कोशिश में जुटी है। इसके तहत 800 मीट्रिक टन प्याज की पहली खेप बुधवार को दिल्ली पहुंचेगी। इसे एनसीसीएफ, नैफेड और केंद्रीय भंडार पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। कांदा एक्सप्रेस चेन्नई, एर्नाकुलम, मदुरै और गुवाहाटी भी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
स्वाइन फ्लू : दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस; एनसीआर के अस्पताल अलर्ट मोड में
दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार को एक ही दिन में 105 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। राजधानी में मौसमी फ्लू और वेक्टर जनित बीमारियों के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक के बाद कहा कि सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे: तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें रद्द, रक्षा बंधन पर दिल्ली से कई शहरों के लिए चलेंगी विशेष गाड़ियां
उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए चल रही तीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों को अब नियमित ट्रेनों के रूप में संचालित किया जाएगा। इस कारण अलग-अलग तारीखों में स्पेशल ट्रेन सेवाएं बंद हो जाएंगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 05074/05073 लालकुआं जंक्शन-क्रांतिवीरा सांगोली रायन्ना (बंगलूरू)-लालकुआं जंक्शन साप्ताहिक स्पेशल को रद्द किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 13
चीनी की कीमत - फोटो : amarujala.com
चीनी की नई दरें क्या?: 55 रुपये प्रति किलो हुई चीनी की थोक कीमत, सरकार का दावा- एक्स-मिल भाव में 18% की गिरावट
चीनी के आयात की अनुमति और सट्टेबाजी व जमाखोरी पर सरकार के अंकुश का असर अब दिखने लगा है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने बताया कि चीनी की एक्स-मिल कीमत (थोक भाव) 18 फीसदी घटकर 55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और आने वाले दिनों में इनमें और गिरावट आएगी। हालांकि, मिल भाव में आई गिरावट का असर खुदरा बाजारों में दिखना अभी बाकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 13
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
इंतजार खत्म: आज दिल्ली की चार हजार महिलाओं को मिलेंगे लक्ष्मी योजना के लाभार्थी पत्र, तालकटोरा में बड़ा आयोजन
दिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म होने जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 4,000 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक लाभार्थी पत्र सौंपेंगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 13
चौथे दिन बारिश का साया - फोटो : IANS
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: चौथे दिन भी बारिश का साया, क्या श्रीलंका बचा पाएगा फॉलोऑन? जानिए मौसम का हाल
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बारिश लगातार खलल डाल रही है। मुकाबले के पहले तीन दिन मौसम की वजह से खेल प्रभावित हुआ और अब चौथे दिन भी बारिश मैच का रोमांच बिगाड़ सकती है। कोलंबो में बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आरएसएस प्रमुख का अमेरिका दौरा: न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करके भागवत; मेयर भड़के, क्या-क्या कहा?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 'यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस' के तहत होगा। कार्यक्रम मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मैं अपने शहर के इतिहास में पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के रूप में भी यहां खड़ा हूं। मेरी मां के परिवार के सभी लोग अभी भी भारत में हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
आईआईटी-आईआईएम में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला: पांच साल में 70 होनहारों ने गंवाई जान, क्या है इसकी वजह?
केंद्र के सुधार के दावों के बावजूद आईआईटी व आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की आत्महत्या का मामला नहीं थम रहा है। देशभर के आईआईटी में पांच वर्षों में 70 होनहारों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं, जुलाई से शुरू नए सत्र में अब तक आईआईटी में तीन व आईआईएम में एक सुसाइड हो चुके हैं। आईआईएससी बंगलूरू में भी 15 दिन में दो छात्रों ने खुदकशी की है, जबकि अन्य शिक्षण संस्थानों के आंकड़े इसमें जुड़ते ही नहीं हैं। पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया
'दूसरों का मजा खराब न करें'; 'टॉक्सिक' की रिलीज से पहले रॉकी भाई ने दर्शकों से की खास अपील, जानिए क्या कहा?
यश अभिनीत 'टॉक्सिक' फिल्म का इंतजार आखिर पूरा हुआ। कल 26 अगस्त को फिल्म रिलीज हो रही है। इसे लेकर जबर्दस्त क्रेज है। फिल्म के सिनेमाघरों में लगने से पहले यश ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दर्शकों से एक आग्रह किया है। रॉकी भाई ने क्या कहा है? पढ़ें पूरी खबर
 

11 of 13
देवजीत सैकिया - फोटो : ANI
बीसीसीआई एजीएम: कौन बनेगा आईपीएल का नया चेयरमैन? 18 सितंबर को मुंबई में होगा चुनाव, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर 2026 को मुंबई में आयोजित होगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। बोर्ड ने एजीएम की जानकारी अपनी सभी 38 राज्य इकाइयों को भी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर
 

12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
महाराष्ट्र: स्कूल में तेज बुखार से एक मासूम की मौत, 30 छात्र अस्पताल में भर्ती; क्या चांदीपुरा वायरस का खतरा?
महाराष्ट्र के पालघर में एक आदिवासी आवासीय स्कूल में 7 साल के छात्र की तेज बुखार से मौत हो गई। उसके बाद सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण वाले 30 छात्रों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पालघर गुजरात से सटा है इसलिए चांदीपुरा वायरस बुखार की दहशत भी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

13 of 13
नेपाल के नए पीएम बालेंद्र शाह - फोटो : पीटीआई
संसद में काला चश्मा पहनने पर उठे सवाल: पीएम बालेंद्र सफाई में बोले- डॉक्टर ने चश्मा लगाने को कहा; विवाद क्या?
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आंखों की स्वास्थ्य रिपोर्ट संसद को भेजी गई है। यह रिपोर्ट संसद में पीएम समेत कुछ सांसदों के काला चश्मा पहनने को लेकर हुई आलोचना और बहस के बीच सामने आई है। प्रतिनिधिसभा में बुधवार, 26 अगस्त को प्रधानमंत्री के साथ प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम भी निर्धारित है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें