फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Stories: UP के बरेली में बवाल; सोनम वांगचुक अरेस्ट; नाटो चीफ को भारत की दो-टूक; एशिया कप विवाद पर ICC सख्त

Fri, 26 Sep 2025 08:25 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
कानपुर से शुरू हुए आई लव मोहम्मद प्रकरण में शुक्रवार को बरेली में बवाल के हालात बन गए। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने धरना-प्रदर्शन का एलान किया और खुद लापता हो गए। मौलाना को न देखकर समर्थक भड़क गए। नौमहला मस्जिद से शुरू हुआ विरोध जल्द ही बवाल में बदल गया। वहीं लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद हुई, जब लेह में बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भीषण झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी। वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम उन्हें लेकर उनके घर जा रही है। एक तरफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां की सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं दूसरी ओर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में कई अहम मुद्दों पर स्पष्ट और सख्त बयान दिए। भारत ने शुक्रवार को पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो के महासचिव मार्क रूटे के उस बयान को सख्ती से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्कों के चलते भारत ने रूस से यूक्रेन युद्ध की रणनीति स्पष्ट करने को कहा। विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को “तथ्यहीन और पूरी तरह से आधारहीन” बताया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

किसके एलान के बाद आई ये भीड़... कब और क्यों मचा बरेली में ये बवाल

2 of 12
आई लव मोहम्मद को लेकर बरेली में हुआ बवाल - फोटो : PTI
कानपुर से शुरू हुए आई लव मोहम्मद प्रकरण में शुक्रवार को बरेली में बवाल के हालात बन गए। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने धरना-प्रदर्शन का एलान किया और खुद लापता हो गए। मौलाना को न देखकर समर्थक भड़क गए। नौमहला मस्जिद से शुरू हुआ विरोध जल्द ही बवाल में बदल गया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

सोनम वांगचुक NSA के तहत गिरफ्तार

3 of 12
सोनम वांगचुक - फोटो : पीटीआई

लद्दाख में राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पर्यावरणविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद हुई, जब लेह में बंद और विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई भीषण झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई थी। वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद लेह में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम उन्हें लेकर उनके घर जा रही है। पढ़ें पूरी खबर..

 

सिलतरा में स्टील प्लांट का ढांचा गिरने से छह मजदूरों की मौत

4 of 12
घटना स्थल के पास जुटी लोगों की भीड़, अपनों की तलाश में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां की सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने दिए कई अहम सवालों के जवाब

5 of 12
रणधीर जायसवाल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में कई अहम मुद्दों पर स्पष्ट और सख्त बयान दिए। भारत ने शुक्रवार को पश्चिमी सैन्य गठबंधन नाटो के महासचिव मार्क रूटे के उस बयान को सख्ती से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि अमेरिका द्वारा लगाए गए शुल्कों के चलते भारत ने रूस से यूक्रेन युद्ध की रणनीति स्पष्ट करने को कहा। विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को “तथ्यहीन और पूरी तरह से आधारहीन” बताया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

हारिस रऊफ पर भारी पड़ी शर्मनाक हरकतें, आईसीसी ने दी सजा

6 of 12
साहिबजादा फरहान-हारिस रऊफ - फोटो : ANI-PTI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की शिकायत पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को सुनवाई की। यह शिकायत पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को लेकर की गई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने टूर्नामेंट से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि आईसीसी ने हारिस रऊफ को भारत के खिलाफ रविवार को खेले गए मैच के दौरान अभद्र भाषा और आक्रामक इशारे करने का दोषी पाया और उनकी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। वहीं, साहिबजादा फरहान को उनके 'गनफायर सेलिब्रेशन' के लिए सख्त चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

मणिपुर, नगालैंड-अरुणाचल में अफस्पा की अवधि बढ़ी

7 of 12
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI
देश के पूर्वोत्तर इलाके में शांति कायम रखने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा आदेश जारी किया है। केंद्र सरकार ने मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अफस्पा की अवधि छह महीने के लिए बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर...

बाजार धड़ाम, फॉरेक्स रिजर्व कम हुआ और दवाओं पर भी ट्रंप टैरिफ

8 of 12
बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बड़े टैरिफ की घोषणा के बाद आई। उन्होंने कहा कि दवाइयों पर 100 फीसदी, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50 फीसदी, फर्नीचर पर 30 फीसदी और भारी ट्रकों पर 25 फीसदी आयात कर लगाया जाएगा। इस बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे बढ़कर 88.72 (अनंतिम) पर बंद हुआ। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 सिंतबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 39.6 करोड़ डॉलर घटकर 702.57 अरब डॉलर रह गया। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें। पढ़ें पूरी खबर..

आ गया नोटिस, 29 सितंबर से शुरू होगा 20वीं बार परीक्षा के लिए पंजीकरण

9 of 12
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : Official Website (https://allindiabarexamination.com/)
बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 20) का नोटिस जारी कर दिया है। पंजीकरण प्रक्रिया 29 सितंबर, 2025 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समयावधि तक आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, उज्ज्वला से मुफ्त मिलेंगे दो सिलेंडर

10 of 12
UP Cabinet Meeting - फोटो : @UPGovt एक्स हैंडल से

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 22 प्रस्ताव पेश किए गए। सभी पर मुहर भी लग गई। पढ़ें पूरी खबर..

गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में की बैठक

11 of 12
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : पीटीआई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पटना पहुंचे। वह वीर चंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती, प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

दुलकर सलमान की याचिका पर केरल हाईकोर्ट सख्त

12 of 12
दुलकर सलमान - फोटो : एक्स
मलयालम और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुके अभिनेता दुलकर सलमान अब अदालत की दहलीज पर पहुंचे हैं। मामला उनकी लग्ज़री कार से जुड़ा है, जिसे हाल ही में कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया था। दुलकर ने इस कार्रवाई को जल्दबाजी और मनमानी बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके बाद कोर्ट ने कस्टम विभाग से मामले पर जवाब मांगा है।  पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें