फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे आज, ईरान का US से सीधी बातचीत से इनकार; कहर ढाएगा अल नीनो

Sat, 25 Apr 2026 06:11 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद आज सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा, जिससे करीब 2.15 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच हुई थीं और कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल में पूरा किया गया। उधर, ईरान ने स्पष्ट किया है कि उनके विदेश मंत्री अब्बास अराघची की पाकिस्तान यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं होगी। वहीं, उत्तरी और मध्य भारत में भीषण गर्मी और लू का असर जारी है, जिससे कई शहरों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रदूषण और तापमान बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में सुबह से ही हालात मुश्किल बने हुए हैं। होर्मुज संकट के कारण पनामा नहर से गुजरने की लागत बढ़कर लाखों डॉलर तक पहुंच गई है और वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है। कंपनियां स्लॉट पाने के लिए अतिरिक्त शुल्क देकर नीलामी में भाग ले रही हैं, जिससे नहर की अहमियत और बढ़ गई है। वहीं, नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर हिंसा करने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान की गई है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। सीसीटीवी और सोशल मीडिया वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की गई और जांच जारी है। अरावली क्षेत्र में लगी आग पर ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मिलकर काबू पाया। प्रयागराज में संविधान को छंदों में गाकर प्रस्तुत किया गया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
उत्तराखंड बोर्ड परिणाम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
UK Board Result 2026 Live: उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज आएगा, इस लिंक से डायरेक्ट देखें परिणाम
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के दो लाख परीक्षार्थियों का इंतजार आज खत्म होगा। आज 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत परिणाम की घोषणा करेंगे।बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 215262 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। हाईस्कूल में 112276 और इंटर में 102986 परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च तक संपन्न हुई। 27 मार्च से 10 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स (फाइल)
Iran: 'अराघची की PAK यात्रा के दौरान US से नहीं होगी वार्ता', ईरान के विदेश मंत्रालय ने अटकलों पर लगाया विराम
ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्लामाबाद दौरे के दौरान अमेरिका के साथ कोई बातचीत तय नहीं है। मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने बताया कि अराघची के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के नेताओं से बातचीत के लिए इस्लामाबाद पहुंचा है, जिसका मकसद क्षेत्र में शांति को बढ़ावा देना है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
अल नीनो ढाएगा कहर: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के लिए अगले चार दिन बेहद भारी, चलेगी भीषण लू
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी भागो और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी ने कोहराम मचा दिया है। आसमान से बरसती आग और औद्योगिक इकाइयों व वाहनों से फैलते प्रदूषण ने दिल्ली-एनसीआर समेत बड़े शहरों में दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। ज्यादातर इलाकों में लू चल रही है और सुबह 10 बजे के बाद से ही घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
पनामा नहर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
West Asia Crisis: होर्मुज संकट से पनामा नहर बनी सोने की खान, एक फेरे की कीमत पहुंची 40 लाख डॉलर
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बाद पनामा नहर से गुजरने के लिए कंपनियां 40 लाख डॉलर (करीब 33 करोड़ रुपये) तक चुका रही हैं, जिसे पनामा नहर प्राधिकरण वैश्विक व्यापार प्रवाह में बड़ा बदलाव बता रहा है। आमतौर पर तय दर पर आरक्षण होता है, लेकिन बिना बुकिंग वाली कंपनियां पनामा सिटी के तट पर कई दिनों तक इंतजार करने की बजाय अतिरिक्त शुल्क देकर स्लॉट की नीलामी में भाग लेती हैं, जहां ऊंची बोली लगाने वाले को मौका मिलता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Noida Protest: श्रमिक प्रदर्शन में आग लगाने वाले 150 नकाबपोशों की पहचान, हिंसा की साजिश में महिलाएं भी शामिल
एसटीएफ ने हिंसक प्रदर्शन के दौरान आगजनी में शामिल 150 नकाबपोशों की पहचान कर ली है। इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों ने चेहरे नकाब या कपड़े से ढककर अलग-अलग जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की। 200 से अधिक घटनास्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से इनकी पहचान हुई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
इंद्री गांव से सटी अरावली पर्वतमाला में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
Haryana: सुलगती रही अरावली की पहाड़ी और सोता रहा सिस्टम, इंद्री गांव की सुरक्षा को लेकर खड़े हुए कई सवाल
इंद्री गांव से सटी अरावली पर्वत शृंखला में पिछले तीन दिनों से सुलग रही आग ने शुक्रवार को भीषण रूप ले लिया। हालांकि यह आग लोगों के नुकसान का कारण बनती उससे पहले ग्रामीणों की सूझबूझ व दमकल विभाग की सक्रियता से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पा लिया गया। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लेकिन इस आग ने गांव इंद्री की सुरक्षा के लिए कई बड़े सवाल खड़े कर दिए। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
भारत का संविधान - फोटो : अमर उजाला
Prayagraj: रामचरित मानस की तर्ज पर अब गाया भी जा सकेगा संविधान, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उपलब्धि दर्ज
भारत की विधि गरिमा गढ़कर, संविधान शुचि कृति लाए... गठित किए प्रारूप समिति को, निर्माता शाेभा पाए। संविधान का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में कठिन भाषा और मोटी किताब की छवि उभरती है, लेकिन अब भारत का संविधान रामचरित मानस की तरह गाया, समझा और आसानी से याद किया जा सकेगा। पहली बार देश के संपूर्ण संविधान को दोहा, रोला और विभिन्न छंदों में पिरोया गया है। भारत सहित नेपाल, इंडोनेशिया, सिंगापुर और कुवैत आदि देशों के 142 रचनाकारों ने मिलकर इस महाग्रंथ को काव्य के रूप में सृजित किया है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
विराट कोहली-देवदत्त पडिक्कल - फोटो : आईएएनएस
RCB vs GT: चिन्नास्वामी में आरसीबी की इस सीजन की चौथी जीत, पांचवीं बार 200+ का स्कोर चेज करने में सफल रही टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन की शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन बनाए। उनके लिए विराट कोहली ने 81 और देवदत्त पडिक्कल 55 रनों की पारियां खेलीं। वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक सफलता हासिल की। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

10 of 10
खलनायक रिटर्न्स - फोटो : इंस्टाग्राम-@duttsanjay
33 साल बाद ‘खलनायक रिटर्न्स’, संजय दत्त ने की नई फिल्म की घोषणा; मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक वीडियो
33 साल पहले आई संजय दत्त की आईकॉनिक फिल्म ‘खलनायक’ आज भी लोगों को याद है। लेकिन अब 33 साल बाद खलनायक फिर लौट आया है। साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल की आज घोषणा कर दी गई है। मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें