फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT: चिन्नास्वामी में गरजा सुदर्शन का बल्ला, शतक के साथ रचा इतिहास, क्रिस गेल के किस रिकॉर्ड को तोड़ा?

Fri, 24 Apr 2026 10:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरसीबी के खिलाफ गुजरात के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा। इस दौरान उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 4
साई सुदर्शन - फोटो : IANS
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने धमाकेदार प्रदर्शन किया और शतक जड़ा। इस मैच में सुदर्शन ने क्रिस गेल के एक रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 4
साई सुदर्शन - फोटो : IANS
क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ा
साई सुदर्शन आईपीएल में सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सुदर्शन ने आईपीएल में अपने दो हजार रन सिर्फ 47वीं पारी में पूरे किए हैं। उन्होंने क्रिस गेल के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गेल ने यह मुकाम 48वीं पारी में हासिल किया था। गुजरात टाइटंस की तरफ से सुदर्शन आईपीएल में दो हजार रन बनाने वाले शुभमन गिल के बाद महज दूसरे बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन

3 of 4
साई सुदर्शन - फोटो : IANS
सुदर्शन का धमाका
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 76 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी निभाई। गिल 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, सुदर्शन बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 100 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के लगाए।
विज्ञापन

4 of 4
साई सुदर्शन-शुभमन गिल - फोटो : IANS
सुदर्शन और गिल की शानदार साझेदारी
सुदर्शन और गिल ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए पांचवीं बार शतकीय साझेदारी निभाई। इस लीग में सुदर्शन-गिल से ज्यादा पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने के मामले में सिर्फ शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जोड़ी आगे हैं। धवन-वॉर्नर ने आईपीएल में पहले विकेट के लिए छह बार शतकीय साझेदारी जमाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें