फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: ट्रंप का दावा- ईरान चाहता है समझौता; मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना; हरीश राणा का अंतिम संस्कार आज

Wed, 25 Mar 2026 06:08 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज दिल्ली में हरीश राणा का अंतिम संस्कार होगा, जिसने 13 साल की दर्द भरी जंग जीती। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उन्हें महंगा तोहफा भेजा है और परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, जिससे समझौते की उम्मीद बढ़ी। मेटा को भी झटका लगा, कोर्ट ने 3100 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोंकते हुए बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया। उत्तर से पूर्वोत्तर भारत तक कहीं तेज बारिश और आंधी, तो कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
हरीश राणा - फोटो : अमर उजाला

आज दिल्ली में होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार
हरीश राणा का अंतिम संस्कार आज बुधवार को दक्षिण दिल्ली स्थित ग्रीन पार्क क्षेत्र में किया जाएगा। यह जानकारी उनके पिता अशोक राणा के करीबी मित्र दीपांशु मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि हरीश का जीवन जन्म से लेकर अंतिम यात्रा तक संघर्ष भरा रहा। दिल्ली में जन्मे हरीश पढ़ाई के दौरान चंडीगढ़ में हादसे का शिकार हुए और अब उनकी अंतिम यात्रा भी दिल्ली में ही पूरी होगी। बीते 13 वर्षों का उनका संघर्ष शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
US राष्ट्रपति का दावा- तेहरान चाहता है समझौता
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही बातचीत और शांति प्रयासों को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि दोनों पक्ष इस समय गंभीर बातचीत में हैं और समझौते की संभावना बनी हुई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
मार्च के आखिरी हफ्ते में तेजी से बदलेगा मौसम - फोटो : ANI
उत्तर से पूर्वोत्तर भारत तक तेजी से बदलेगा मौसम
मार्च के अंतिम सप्ताह में देशभर का मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 और 28 मार्च को सक्रिय होने वाले दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक व्यापक असर डालेंगे। कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी, तो कहीं आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का खतरा रहेगा, जबकि कई राज्यों में तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गर्मी भी बढ़ेगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग - फोटो : ANI
मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना
अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक जूरी ने मंगलवार को मेटा को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण से जुड़े खतरों को छिपाने का दोषी ठहराया। करीब सात हफ्ते चले इस ट्रायल के बाद आए इस फैसले को टेक कंपनियों के खिलाफ सख्ती के बढ़ते रुझान के रूप में देखा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
असम विधानसभा चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
असम चुनाव में जेन जी का उभार
असम इस बार सियासत में पीढ़ीगत बदलाव का गवाह भी बनने जा रहा है। 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए छह लाख से अधिक युवा मतदाता जब पहली बार वोट डालेंगे, तो उनके सामने युवा और उम्मीद भरे चेहरे भी होंगे। राजनीतिक दलों ने 34 वर्ष तक के युवाओं को बड़ी संख्या में टिकट दिए हैं...यह महज युवा चेहरों की मौजूदगी नहीं, बल्कि जेन-जी और नए दौर के नेतृत्व का उभार है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
सबसे प्रदूषित शहर - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद का लोनी दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
हवा में पीएम2.5 के स्तर के मामले में भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश है। वहीं, उत्तर प्रदेश का लोनी दुनिया का सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। सूची में प्रदूषित शहरों के मामले में दिल्ली को चौथे स्थान पर रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 11
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@whitehouse
सऊदी प्रिंस सलमान को ईरान जंग से फायदा?
सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने हालिया बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान के खिलाफ युद्ध जारी रखने का आग्रह किया है। सूत्रों के अनुसार, युवराज का मानना है कि यह अमेरिका-इस्राइल के सैन्य अभियान के माध्यम से पश्चिम एशिया को फिर से आकार देने का एक ऐतिहासिक अवसर है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
पृथ्वी - फोटो : Freepik
चिंताजनक: पृथ्वी की 91% अतिरिक्त गर्मी सोख रहे महासागर
विश्व मौसम संगठन (डब्ल्यूएमओ) की नवीनतम स्टेट ऑफ द ग्लोबल क्लाइमेट 2025 रिपोर्ट में एक अहम संकेतक पृथ्वी का एनर्जी इम्बैलेंस पहली बार केंद्र में आया है, जो बताता है कि ग्रह कितनी तेजी से गर्म हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार पहली बार पृथ्वी के अर्थ्स एनर्जी इम्बैलेंस (ईईआई) को प्रमुख संकेतक के रूप में शामिल किया गया है। यह उस अंतर को दर्शाता है, जो सूर्य से आने वाली ऊर्जा और अंतरिक्ष में वापस जाने वाली ऊर्जा के बीच होता है। जब यह संतुलन सकारात्मक होता है, तो इसका अर्थ है कि पृथ्वी लगातार अधिक गर्मी जमा कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
आईपीएल - फोटो : IPL
राजस्थान रॉयल्स के बाद बिकी आरसीबी फ्रेंचाइजी; नया मालिक कौन?
आईपीएल 2026 सीजन से पहले यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रेंचाइजी बेचने का एलान कर दिया है। यूएसएल ने आरसीबी को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 1.78 अरब डॉलर (करीब 16706 करोड़ रुपये) के नकद सौदे में बेच दिया है। गत चैंपियन आईपीएल टीम का स्वामित्व अब इस समूह के पास होगा। एक ही दिन में दो आईपीएल फ्रेंचाइजी को नया मालिक मिला है। इससे पहले, काल सोमानी ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर (यानी करीब 15290 करोड़ रुपये) में खरीदा था। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन

11 of 11
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
बीते साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आई माला विक्रेता युवती मोनालिसा ने अपने एक परिचित फिल्म निर्देशक पर गंभीर आरोप लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार को वायरल गर्ल ने आरोप लगाया कि उसका एक परिचित फिल्म निर्देशक फिल्मों के नाम पर नाबालिग लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें