फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: PM मोदी का इस्राइल दौरा; अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित; ट्रंप का 10% टैरिफ लागू

Wed, 25 Feb 2026 05:55 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस्राइल के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। बतौर प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी इस्राइल यात्रा है। इससे पहले उन्होंने 2017 में इस्राइल की यात्रा की थी और तब वे इस यहूदी बहुल देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है, जिसमें 80 फीसदी से अधिक विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। वहीं ट्रंप प्रशासन ने 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है और इसे 15% तक बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग हुई, जिसमें कार में सवार पांच लोगों में से एक घायल हुआ; मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन की इस्राइल यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय ने दौरे के बारे में मंगलवार को बयान जारी कर कहा पीएम मोदी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। पीएम के दौरे से ठीक पहले मंगलवार को इस्राइल के भारत स्थित महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने कहा, हम अपनी विश्व प्रसिद्ध आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली, तकनीक के साथ भारत को देने के लिए तैयार हैं। यह केवल एक खरीद सौदा नहीं होगा, बल्कि मेक इन इंडिया के तहत इन प्रणालियों का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 के परिणामों की घोषणा हो गई है। छह राज्यों के प्रादेशिक शिक्षा बोर्डों के 46 प्रतिभाशाली, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जा रही है। नौवीं-10वीं में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रुपये और 11-12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की एकमुश्त छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों में 80 फीसदी से ज्यादा ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

 

4 of 11
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : पीटीआई
ट्रंप का 10% वैश्विक टैरिफ लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने कहा कि वैश्विक टैरिफ को 15 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इससे कुछ घंटों पहले ही अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग (कस्टम) की ओर से 10 फीसदी नए वैश्विक टैरिफ की घोषणा की थी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मंगलवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रंप ने 15 फीसदी टैरिफ लगाने के अपने फैसले पर कोई बदलाव नहीं किया है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
आरोपियों को पंचकूला सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल के लिए ले जाती एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम - फोटो : अमर उजाला
IDFC Bank Fraud: मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर समेत चार गिरफ्तार, मामले की गहन जांच जारी
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में हरियाणा सरकार के विभिन्न खातों में 583 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार रात मास्टरमाइंड एयू स्मॉल बैंक की जीरकपुर शाखा के मैनेजर रिभव ऋषि समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी प्रमुख डीएसपी शुक्रपाल ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। चारों आरोपियों का देर रात पंचकूला सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की गाड़ी पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक व्यक्ति घायल
दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक कार पर फायरिंग की खबर है। घटना के समय वाहन में पांच लोग सवार थे, जिनमें से एक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। घायल व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

7 of 11
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय - फोटो : एएनआई
रूस-यूक्रेन के बीच बिना शर्त सीजफायर की मांग वाला मसौदा प्रस्ताव
रूस-यूक्रेन संघर्ष के चार वर्ष पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में लाए गए शांति प्रस्ताव पर भारत ने एक बार फिर अपना स्वतंत्र और तटस्थ रुख स्पष्ट किया है। मंगलवार (24 फरवरी) को महासभा में यूक्रेन द्वारा प्रस्तुत स्थायी शांति के समर्थन वाले मसौदे पर मतदान के दौरान भारत ने हिस्सा नहीं लिया। 193 सदस्यीय महासभा में इस प्रस्ताव को 107 देशों के समर्थन के साथ अपनाया गया, जबकि भारत, चीन, ब्राजील और यूएई सहित 51 देशों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। पढ़ें पूरी खबर...



 

8 of 11
सुरक्षाबल - फोटो : PTI
जम्मू-कश्मीर में छिपे 85 दहशतगर्द, मोर्टार से ध्वस्त होंगे ठिकाने
जम्मू-कश्मीर में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को अब उनके ठिकानों पर ही खत्म किया जाएगा। सुरक्षाबल आतंकियों के बाहर निकलने का इंतजार नहीं करेंगे। जम्मू-कश्मीर में फिलहाल, यूएस एम-4 राइफल और  स्टील की गोलियों से लैस लगभग ‘85’ पाकिस्तानी दहशतगर्द छिपे हैं। ये गोलियां, ‘लेवल 3’ श्रेणी के बुलेटप्रूफ वाहन, मोर्चा, जैकेट और पटके को भेद देते हैं। सुरक्षाबलों ने अब इसका तोड़ निकाल लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे हाईकोर्ट
नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप से घिरे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। एक जाने-माने धर्मगुरु के शिष्य की ओर से नाबालिगों के संरक्षक के रूप में प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
भारतीय टीम - फोटो : PTI
IND vs ZIM: अक्षर पटेल को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में मिल सकता है मौका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम की नजरें वापसी पर टिकी हुई हैं। भारत का सामना अब गुरुवार को चेन्नई में जिम्बाब्वे से होगा। भारत को अगर सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहना है तो उसे हर हाल में जिम्बाब्वे को हराना होगा। भारत ने मंगलवार को जमकर अभ्यास किया और इस दौरान सबसे ज्यादा ध्यान अक्षर पटेल पर रहा। अक्षर को पिछले दो मैच से आराम दिया गया था जिसकी कड़ी आलोचना हुई थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
रोहित शेट्टी - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कहां रची गई साजिश?
पिछले दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई, इस घटना से पूरा बॉलीवुड सहम गया। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। इस क्राइम की साजिश कहां रची गई, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी मामले में पूछताछ कर रही है। हाल ही में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी आगरा मॉड्यूल को दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें