फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: ट्रंप से वार्ता के बाद नेतन्याहू बोले- जारी रहेंगे ईरान पर हमले; CM रेखा पेश करेंगी दिल्ली का बजट

Tue, 24 Mar 2026 06:06 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हालिया वार्ता के बाद कहा कि ईरान और हिजबुल्ला पर हमले जारी रहेंगे। वहीं, दिल्ली में आज सीएम रेखा गुप्ता 1 लाख करोड़ से अधिक के बजट पेश करेंगी और विकास की गति तेज करने का भरोसा दिया। पश्चिम एशिया के बढ़ते तनाव के बीच आज भारत आगमन करेंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी, जिसकी जानकारी राजदूत सर्जियो गोर ने दी। वहीं चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ और बदरीनाथ में टोकन सिस्टम खत्म नहीं होगा, लेकिन श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की सुविधा रहेगी। आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। इसके साथ ही 12वीं के नतीजे की तारीख भी सामने आ गई है। छात्र और अभिभावक अमर उजाला पर आसानी से परिणाम देख सकते हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
इस्राइली PM नेतन्याहू बोले- ईरान और हिजबुल्ला पर जारी हैं हमले
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप का मानना है कि ईरान में अमेरिका-इजरायल की सैन्य बढ़त को एक ऐसे बातचीत वाले समझौते में बदला जा सकता है जो इस्राइल के हितों की रक्षा करे। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : दिल्ली विधानसभा
आज सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को विपक्ष की मौजूदगी के बगैर ही शुरू हुआ। पहले ही दिन तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार से जुड़ी 6 कैग और 3 पीएसी रिपोर्ट सदन में पेश की गईं, जिनमें कई अनियमितताओं और कमियों की ओर इशारा किया गया है। इन रिपोर्टों पर 25 मार्च को विस्तार से चर्चा होगी, जबकि मंगलवार यानी आज दिल्ली का बजट पेश किया जाएगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
 

4 of 11
अमेरिकी युद्ध नीति उप सचिव कोल्बी और राजदूत सर्जियो गोर - फोटो : ANI/Reuters
आज भारत आएंगे अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव कोल्बी
पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के बीच भारत और अमेरिका ने अपनी रणनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को अमेरिकी युद्ध नीति के उप सचिव एल्ब्रिज कोल्बी भारत दौरे पर पहुंचेंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य क्षेत्रीय अस्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों पर चर्चा करना है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
बदरीनाथ-केदारनाथ धाम को सजाया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम
अगले माह से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में इस बार भी केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए टोकन सिस्टम व्यवस्था लागू रहेगी। पर्यटन व जिला प्रशासन ने पिछले साल दोनों धामों में टोकन व्यवस्था लागू की थी, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर टोकन काम नहीं आया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
10वीं, 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे - फोटो : अमर उजाला
आज जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं और 10वीं के नतीजे; अमर उजाला पर देख सकेंगे परिणाम
राजस्थान में आज 24 मार्च 2026 का दिन लाखों विद्यार्थियों के लिए अहम साबित होने जा रहा है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के साथ-साथ 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आज दोपहर 1 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कार्यालय में जारी किए जाएंगे। इससे प्रदेश के 36 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
डोनाल्ड ट्रंप और बेंजमिन नेतन्याहू - फोटो : ANI
कैसे शुरू हुई ईरान से जंग?
पश्चिम एशिया की राजनीति फिर से उबल रही है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सलाह पर ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले की मंजूरी दी थी। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह कॉल हमले से मात्र 48 घंटे पहले हुई थी और इसके बाद अमेरिका-इस्राइल ने 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' के तहत खामेनेई और उनके शीर्ष सहयोगियों को निशाना बनाने की योजना को बनाई। पढ़ें पूरी खबर...

 

8 of 11
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS
बंगाल: चुनाव आयोग ने SIR के बाद जारी की पहली पूरक सूची
चुनावी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार देर रात एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया के बाद पहली पूरक मतदाता सूची जारी कर दी। यह सूची रात करीब 11:55 बजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई, जिसमें उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं जिनके मामलों का निपटारा किया जा चुका है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
सईद रजा मोसयेब मोतलाघ, ईरान के महावाणिज्यदूत - फोटो : ANI
‘हम जिम्मेदार नहीं, हमला करने वाले भुगतें परिणाम’; ईरान के महावाणिज्यदूत की दो टूक
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने वैश्विक आर्थिक संकट की आशंकाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। मुंबई में ईरान के महावाणिज्यदूत सईद रजा मोसयेब मोतलाघ ने साफ कहा है कि ईरान किसी भी स्थिति में दुनिया की आर्थिक अस्थिरता के लिए जिम्मेदार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली
मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म के लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मलयालम फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टाल दी गई है। सोमवार को, एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस हिट फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया। इस फिल्म में वह जॉर्जकुट्टी नाम के एक टीवी केबल ऑपरेटर का किरदार निभा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

11 of 11
पीएसएल 2026 - फोटो : IANS
क्या पाकिस्तान को भारी पड़ रहा आईपीएल के साथ टकराव?
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का 11वां सीजन गुरुवार से शुरू हो रहा है, लेकिन आईपीएल के साथ टकराव उसके लिए भारी पड़ता जा रहा है। पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी परेशानी की बात तो यह है कि विदेशी खिलाड़ी अनुबंध के बावजूद लीग से नाम वापस ले रहे हैं और आईपीएल करार मिलने पर इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। इतना ही नहीं दो नई टीमों के साथ पीएसएल की मेजबानी करना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के लिए लॉजिस्टिक्स और अनुबंध संबंधी परेशानियों का सबब बनता जा रहा है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें