फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू; कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार; असम में भाजपा को बड़ा झटका

Mon, 23 Mar 2026 06:06 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा, जहां पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा और निंदा प्रस्ताव पर बहस होगी। मौसम का मिजाज भी काफी उथल-पुथल वाला है, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों में भारी बर्फबारी हो रही है और दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। ईरान युद्ध के साये में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घिरते दिखाई दे रहे हैं, पूर्व CIA प्रमुख लियोन पेनेटा का कहना है कि अमेरिका खुद की रणनीति में फंसा है और निकलने का आसान रास्ता नहीं है। वहीं, असम चुनाव से पहले भाजपा की मंत्री नंदिता गरलोसा ने पार्टी छोड़ दी और अब वह कांग्रेस के टिकट पर हाफलोंग से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली विधानसभा - फोटो : दिल्ली विधानसभा
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आज से
आज से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन एक अहम राजनीतिक प्रस्ताव सामने आने वाला है। यह प्रस्ताव लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के विरोध में लाया जा रहा है। भाजपा विधायक शिखा राय निंदा प्रस्ताव पेश करेंगी। यह प्रस्ताव ओम बिरला के खिलाफ लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा लाए गए निष्कासन प्रस्ताव के विरोध में है। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार - फोटो : ANI
Weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश के आसार
मौसम के बदले मिजाज के चलते पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी से पूरा इलाका 3 से 4 फीट बर्फ से ढक गया। इस बीच, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 23 मार्च से 25 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा 26 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप
ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के पूर्व खुफिया प्रमुख लियोन पेनेटा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट काफी हद तक ट्रंप की नीतियों का नतीजा है और अब अमेरिका ऐसी स्थिति में फंस गया है, जहां से निकलना आसान नहीं है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
असम की मंत्री नंदिता गरलोसा कांग्रेस में शामिल हुईं - फोटो : Amar Ujala Graphics
असम: भाजपा को बड़ा झटका, मंत्री नंदिता गरलोसा ने छोड़ी पार्टी
असम की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार की मंत्री नंदिता गरलोसा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पार्टी के बयान के अनुसार, गरलोसा आगामी विधानसभा चुनाव में दीमा हसाओ जिले की हाफलोंग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने हाफलोंग स्थित गरलोसा के घर का दौरा भी किया। हालांकि इस मुलाकात को लेकर दोनों पक्षों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
शटडाउन संकट में फंसे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर डेमोक्रेकट्स को घेरते हुए कहा कि ईरान के पतन के बाद अब अमेरिका की सबसे बड़ी दुश्मन कट्टरपंथी वामपंथी व बेहद अक्षम डेमोक्रेट पार्टी है। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट हमारे देश को उन अवैध प्रवासियों के हवाले करना चाहते हैं जिन्हें उन्होंने हमारी बेहद मजबूत सीमा से घुसपैठ करने की अनुमति दी है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर - फोटो : ANI/PTI
भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर: नौ लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति
भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों के पास मिलाकर 9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। ग्लोबल वेल्थ इंडेक्स-2026 के अनुसार, तिरुपति बालाजी मंदिर करीब 3.38 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धार्मिक स्थल है। जबकि, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सालाना आय लगभग 1,260 करोड़ रुपये है। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
पश्चिम एशिया संघर्ष - फोटो : ANI
 'पूरी तरह बंद होगा होर्मुज', ट्रंप की धमकी पर बोला ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज को 48 घंटे में खोलने की धमकी पर ईरान ने प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसके ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया, तो रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही इस्राइल और खाड़ी देशों के ऊर्जा ढांचे पर भी हमले की धमकी दी है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
पीएम मोदी की अहम बैठक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया संकट से निपटने के लिए बनेगा विशेष समूह
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की अहम बैठक में संकट से निपटने के लिए विशेष समूह बनाने का फैसला लिया गया। इस बैठक में तेल, गैस और उर्वरक की सप्लाई को सुरक्षित रखने पर खास जोर दिया गया। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
अनुराग डोभाल - फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग डोभाल ने अस्पताल से शेयर किया वीडियो
यूट्यूबर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल 7 मार्च को एक कार हादसे में बाल-बाल बच गए। कार चलाते हुए उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनकी जान बच गई। शादी को लेकर चल रहे विवादों के बावजूद, उनकी पत्नी रितिका चौहान इस मुश्किल समय में उनके साथ थीं। उत्तराखंड के मशहूर व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स का शुक्रिया अदा किया है। पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन

11 of 11
आकाश दीप - फोटो : ANI
IPL 2026: चोटिल आकाश दीप की जगह किसे मिलेगा मौका?
आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होगी। इससे पहले तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) विदर्भ के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल करने जा रही है। दुबे को चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप के स्थान पर मौका दिया जा सकता है, जो पीठ के निचले हिस्से में 'स्ट्रेस रिएक्शन' के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें