Optical Illusion Iq Test: ऑप्टिकल इल्यूजन खेल से दिमाग तरोताजा होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन में पहेलियों को सुलझाना होता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजना होता है, जबकि कुछ ऑप्टिकल इल्यूजन में अंतर ढूंढना होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन गेम्स से दिमागी कसरत भी होती है और आईक्यू लेवल भी अच्छा होता है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें देखने में बेहद सामान्य होती हैं, लेकिन इनमें कई ऐसी चीजें छिपी होती हैं, जो आंखों के सामने होने के बाद भी आसानी से नजर नहीं आती हैं। हम आपके लिए एक ऐसी ही फोटो लेकर आए हैं, जिसमें आपको बत्तख खोजना है। बत्तख को खोजने के लिए आपके पास 20 सेकेंड का समय है। दावा किया जा रहा है कि दिये गए समय में बत्तख को खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं।