फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: लखनऊ अग्निकांड पर यूपी सरकार की कार्रवाई, चार गिरफ्तार; ट्रंप की फिर ईरान को धमकी; पढ़ें सुर्खियां

Tue, 23 Jun 2026 05:53 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घटना के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में थे, जहां उन्हें हादसे की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत सभी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ लौटने का फैसला लिया। वहीं, मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर से दक्षिण तक कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ तो वह कड़ा कदम उठाएंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया कि ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय जांचकर्ताओं को आने की अनुमति पर सहमति दी। लेकिन ईरान की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दूसरी ओर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन दिन बाद भी एसआईटी रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी है और बड़े पदाधिकारी को बचाने की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे झुग्गियों में लगी आग पर 24 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, फीफा विश्व कप मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को हराकर नॉकआउट में जगह बना ली और लियोनेल मेसी ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा, ब्रिटेन की सियासत में एंडी बर्नहैम और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के बीच नेतृत्व को लेकर पुरानी राजनीतिक टकराव की चर्चा फिर तेज हो गई है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की खबरें
विज्ञापन

2 of 11
अलीगंज अग्निकांड में ताबड़तोड़ कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी का ताबड़तोड़ एक्शन, चार अफसरों को किया सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच
राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही मामले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ताबड़तोड़ एक्शन के मूड में दिख रही है। इमारत में जिस वक्त हादसा हुआ, मुख्यमंत्री अलीगढ़ के दौरे पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच से घटना की जानकारी मिलने की बात बताई और सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा के बाद लखनऊ ने लिए निकल पड़े। इससे पहले सीएम योगी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत तमाम अफसरों को मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य के निर्देश जारी कर चुके थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Weather Updates: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, उत्तर से दक्षिण तक आंधी-तूफान के आसार; मौसम विभाग का अलर्ट जारी 
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है, लेकिन मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर के हिमालयी राज्यों और पूर्वी और दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश और झारखंड समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान कहर बरपा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आसमान से आग बरस रही है और ज्यादातर जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को देश में सबसे अधिक तापमान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इन राज्यों में अगले चार-पांच दिन गर्मी का सितम जारी रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Amar Ujala Graphics
US Iran Deal: 'अगर ईरान समझौते से पीछे हटा तो मैं वहीं करूंगा, जो मुझे करना होगा', ट्रंप ने दी धमकी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तेहरान वॉशिंगटन के साथ हुए समझौते का पालन नहीं करता है, तो वह जो करना होगा, वह करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, "अगर ईरान अपने समझौते से पीछे हटता है या उसका व्यवहार ठीक नहीं रहता, तो मैं वही करूंगा जो मुझे करना होगा।" ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब हाल ही में स्विट्जरलैंड में दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच पश्चिम एशिया में शांति कायम करने के लिए वार्ता का पहला दौर पूरा हुआ है। बीते हफ्ते ही ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पिछले सप्ताह एक अंतरिम अमेरिका-ईरान समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
राम मंदिर चढ़ावा चोरी - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने तीन दिन बाद भी नहीं सौंपी रिपोर्ट, बड़े पदाधिकारी को बचाने की कोशिश की आशंका
राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में ट्रस्ट के बड़े पदाधिकारी को बचाने की जद्दोजहद चल रही है, ताकि वह बेदाग रह सकें। इसलिए मंथन चल रहा है कि किस पर और किस तरह की कार्रवाई की जाए। एसआईटी को लौटे तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक नहीं पहुंच सकी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
लियोनेल मेसी - फोटो : Fifa.com
डलास में चला मेसी का जादू: ऐतिहासिक डबल से अर्जेंटीना नॉकआउट में, विश्वकप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-जे मुकाबले में अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। डलास स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के हीरो कप्तान लियोनेल मेसी रहे, जिन्होंने दोनों गोल दागकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि विश्व कप इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
Delhi: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पीछे झुग्गियों में लगी आग, दमकल की 24 गाड़ियों ने मशक्कत के बाद पाया काबू
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के ठीक पीछे वाल्मीकि बस्ती में भीषण आग लग गई। यह घटना तकिया काले खां इलाके की कुछ झुग्गियों में हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कुल 24 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
US-Iran Talks: वेंस का दावा- ईरान परमाणु जांचकर्ताओं को देश में आने की देगा इजाजत; तेहरान ने नहीं की पुष्टि
स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की बातचीत के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि पिछले 36 घंटे बहुत 'उत्पादक' रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बातचीत का मकसद पश्चिम एशिया में तनाव कम करना और एक समझौते की दिशा में आगे बढ़ना है। वेंस ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन बैठकों में समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर निगरानी जैसे मुद्दों पर अहम प्रगति हुई है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
एंडी बर्नहैम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
Who Is Andy Burnham: चार वर्ष पूर्व दी स्टार्मर को चुनौती, संसद पहुंचे तो सत्ता से हटाया; नया PM चुना जाना तय
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और नए पीएम की कुर्सी के संभावित दावेदार माने जा रहे एंडी बर्नहैम के बीच सियासी तकरार कोई नई नहीं है। बर्नहैम अप्रैल 2020 में लेबर पार्टी नेता बने स्टार्मर के नेतृत्व पर गाहे-बगाहे सवाल उठाते रहे हैं। चार साल पहले उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी कि स्टार्मर उन्हें लेबर पार्टी के मुख्य मंच पर अपनी बातें रखने का मौका नहीं देते हैं। उस समय बर्नहैम ग्रेटर मैनचेस्टर के मेयर थे और उन्होंने इसे अपने पद का अनादर बताया था। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अमरनाथ यात्रियों का जत्था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरनाथ यात्रा: बाधा पहुंचाने की फिराक में 36 आतंकी, पाकिस्तानी आतंकियों ने अफगान फ्रंट पर ली ट्रेनिंग
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के करीब 45 ए ग्रेड आतंकी छिपे हैं। इनमें 36 आतंकी अमरनाथ यात्रा मार्ग पर बाधा पहुंचाने की फिराक में हैं। एम- 4 अमेरिकन कार्बाइन और स्टील बुलेट से लैस इन आतंकियों की ट्रेनिंग अफगानिस्तान फ्रंट पर हुई है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए- ताइबा से जुड़े इन दहशतगर्दों को लोकल ओवर ग्राउंड वर्कर से मदद मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
परमाणु घड़ियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
तकनीक: परमाणु नाभिक की ऊर्जा से चलेंगी घड़ियां; नेविगेशन से लेकर डार्क मैटर खोज तक, खुल सकती हैं नई संभावनाएं
समय मापने की दुनिया में एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि हासिल हुई है। यूरोप और चीन के वैज्ञानिकों ने पहली बार ऐसी न्यूक्लियर घड़ियां विकसित की हैं जो परमाणु के इलेक्ट्रॉनों के बजाय उसके नाभिक (न्यूक्लियस) में होने वाले ऊर्जा परिवर्तन का उपयोग करके समय मापती हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य में अधिक मजबूत, कॉम्पैक्ट और अत्यंत सटीक घड़ियों का आधार बन सकती है। साथ ही यह परमाणु नाभिक के भीतर काम करने वाली मूलभूत शक्तियों तथा डार्क मैटर जैसी रहस्यमय भौतिक घटनाओं को समझने का नया रास्ता भी खोल सकती है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें