ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जबकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल पाकिस्तान पहुंचने वाला है। इसी बीच,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज को जब्त किया है, जो नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। उधर, उत्तर प्रदेश में सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वहीं, अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू विवाद के चलते हुई गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सऊदी अरब के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी को बेहद परेशान करने वाली घटना बताया है। नोएडा में श्रमिक आंदोलन हिंसा मामले में पश्चिम बंगाल से जुड़ा एंगल सामने आया है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के श्रीलंका दौरे में तेल पाइपलाइन और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा हुई है। वहीं, आईपीएल में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया। बीएचयू में छात्रों व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच झड़प में कई लोग घायल हुए। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
2 of 11
ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स(फाइल)
Iran Israel War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, ट्रंप ने दी तबाही की धमकी
अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी दल के आज इस्लामाबाद पहुंचने का कार्यक्रम है। लेकिन ईरान ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान के रुख से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो गए हैं और उन्होंने ईरान को धमकी दी है। अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के ध्वज वाला एक मालवाहक जहाज जब्त कर लिया है, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पास उसकी नौसैनिक घेराबंदी से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पिछले सप्ताह ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होने के बाद पहली बड़ी घटना है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
UP: प्रदेश सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई जिलों के डीएम बदले
उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदल दिए गए। उन्नाव के डीएम गौरांग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव ऊर्जा इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर का डीएम, सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम, विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती का डीएम, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का डीएम, शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम, हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन गौड़ को अमरोहा का डीएम बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
Mass Shooting: अमेरिका के लुइसियाना में घरेलू कलह के चलते हुई गोलीबारी, आठ बच्चों की दर्दनाक मौत
अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी की दर्दनाक घटना हुई है। इस घटना में एक से 14 साल के आठ बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि घरेलू कलह के चलते ये घटना हुई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना रविवार तड़के श्रेवपोर्ट इलाके में हुई। श्रेवपोर्ट पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में कुल 10 लोगों को गोली लगी, जिनमें कुछ बच्चे संदिग्ध हमलावर के रिश्तेदार भी थे। गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों की उम्र एक वर्ष से लेकर लगभग 14 वर्ष तक बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
सऊदी ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान के साथ एनएसए अजीत डोभाल
- फोटो : एक्स/भारतीय दूतावास, रियाद
Saudi Arabia: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच NSA डोभाल का सऊदी दौरा, द्विपक्षीय संबंधों समेत इन मुद्दों पर चर्चा
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल रविवार को आधिकारिक दौरे पर रियाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सऊदी ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और अपने समकक्ष मुसैद अल-ऐबान से मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
विक्रम मिस्री
- फोटो : एएनआई
'बेहद परेशान करने वाली घटना', भारतीय जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय व्यापारिक जहाजों पर ईरानी नौसेना की गोलीबारी पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में नौवहन की स्वतंत्रता किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। सरकार ने इस मामले को कूटनीतिक स्तर पर उठाते हुए शनिवार को ईरानी राजदूत मोहम्मद फथाली को तलब किया था। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
फ्लैग मार्च करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Noida Protest: श्रमिक आंदोलन को उग्र बनाने के लिए पश्चिम बंगाल से नोएडा आया था समूह, जांच में राजनीतिक एंगल भी
नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में 13 अप्रैल को वेतनवृद्धि की मांग पर श्रमिकों के प्रदर्शन में हुई हिंसा के तार पश्चिम बंगाल चुनाव से जुड़ रहे हैं। यूपी एसटीएफ व पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का मास्टमाइंड गिरफ्तार सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य आनंद को माना है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में आदित्य की एक अल्ट्रा लेफ्ट (उग्र वामपंथ) संगठन से करीबी सामने आ रही है। साथ ही यह पता चला है कि श्रमिकों के आंदोलन को नोएडा में भड़काने के लिए पश्चिम बंगाल से भी युवकों का समूह आया था। पढ़ें पूरी खबर
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का श्रीलंका दौरा: तेल पाइपलाइन पर चर्चा, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच बैठक हुई। इसमें भारत और श्रीलंका को तेल पाइपलाइन से जोड़ने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, आवास परियोजनाओं और मछुआरों के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विस्तार से बातचीत की। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने रविवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
पंजाब बनाम लखनऊ
- फोटो : IANS
PBKS vs LSG Highlights: पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से हराया, प्रियांश-कोनोली के बाद यानसेन चमके
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से हरा दिया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 254 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर सिर्फ 200 रन ही बना सकी। पढ़ें पूरी खबर
बीएचयू में बवाल: छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों में एक घंटे हुई पत्थरबाजी, कई लोग चोटिल
बीएचयू के बिरला अ छात्रावास के बाहर वाटर कूलर को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त होते ही एक घंटे तक पत्थरबाजी और हाथापाई हो गई। छात्रों का आरोप है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड पर पत्थर फेंके गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी लाठी लेकर पहुंचे और हॉस्टल तक खदेड़ने लगे। इस प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा अधिकारियों सहित कुछ को चोटें आईं। पढ़ें पूरी खबर