अंतरराष्ट्रीय राजनीति से लेकर घरेलू नीतियों और खेल जगत तक शुक्रवार का दिन कई अहम घटनाओं का गवाह रहा। इस्राइल-हिजबुल्ला युद्धविराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने संघर्ष रोकने के लिए इस्राइल पर दबाव बनाया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) में टूट के बाद लोकसभा में राजग और इंडिया ब्लॉक के शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव देखने को मिला। एफएटीएफ ने विवेक अग्रवाल को अपना नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दूसरी ओर, ईरान पर प्रतिबंधों में ढील की संभावना के बीच भारत के लिए सस्ते कच्चे तेल और गैस का रास्ता खुलता दिख रहा है। केंद्र सरकार गांवों की सड़कों को डिजिटल पहचान देने की तैयारी में है, जबकि रेलवे ने 13 साल बाद बिना टिकट यात्रा पर जुर्माना दोगुना करने का फैसला किया है। खेल जगत में फीफा विश्व कप में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे। हालांकि उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
विज्ञापन
2 of 11
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिमाग का इस्तेमाल करें: ट्रंप की इस्राइल को सलाह, बोले- हिजबुल्ला के साथ युद्धविराम के लिए किया मजबूर
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम की घोषणा के कुछ ही समय बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को कहा कि उन्होंने लेबनान में सक्रिय इस विद्रोही समूह के साथ संघर्ष रोकने के लिए इस्राइल से सहमति बनाने का आग्रह किया था। एनबीसी न्यूज को फोन पर दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दिन में पहले इस्राइल से संपर्क किया था और उसके नेतृत्व को युद्धविराम का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया। हालांकि, उन्होंने यह पुष्टि नहीं की कि क्या उन्होंने सीधे इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की थी। ट्रंप ने युद्धविराम को लेकर कहा कि यह एक सकारात्मक कदम है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
राजग और इंडिया ब्लॉक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
TDP तीसरे, JDU पांचवें स्थान पर खिसका: TMC और शिवसेना यूबीटी में टूट ने कैसे बदले NDA-इंडिया ब्लॉक के समीकरण?
तृणमूल कांग्रेस और शिवेसना यूबीटी में हालिया बड़ी टूट ने न सिर्फ इन पार्टियों की स्थिति बदली है, बल्कि लोकसभा में दोनों बड़े गठबंधनों राजग और इंडिया ब्लॉक के समीकरण भी उलट-पलट दिए हैं। मसलन, राजग सरकार में अब तक दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी का दर्जा रखने वाली तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) एक स्थान खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और तीसरे नंबर पर रही जनता दल यूनाइटेड पांचवे नंबर पर चली गई है। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
ईरान-भारत संबंध
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Oil: ईरान से कच्चे तेल के साथ अब गैस आयात का भी खुला रास्ता, आर्थिक प्रतिबंध हटने से भारत को होगा क्या फायदा?
ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध हटने के साथ ही भारत के लिए अब सस्ता व अपेक्षाकृत ज्यादा गुणवत्ता युक्त कच्चा तेल मिलने का रास्ता साफ हो गया है। खुद ईरान ने भारत की तेल जरूरतें पूरी करने का भरोसा दिया है। तेल के साथ साथ प्राकृतिक गैस भी ईरान से मंगाई जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
विवेक अग्रवाल
- फोटो : एक्स
FATF में भारत को अहम जिम्मेदारी: विवेक अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष; पाकिस्तान के क्यों छूटने लगे पसीने?
वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी शुक्रवार को भारत को दी गई। एफएटीएफ एक वैश्विक संस्था है, जो धनशोधन और आतंकवाद के लिए धन जुटाने जैसी गतिविधियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक तय करती है। भारत वर्ष 2010 से इस ताकतवर अंतरराष्ट्रीय संस्था का सदस्य है। पहली बार भारत को इस पद की जिम्मेदारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
- फोटो : Fifa.com
USA vs Australia: मेजबान अमेरिका के आगे बेबस दिखा ऑस्ट्रेलिया, 2-0 की जीत के साथ राउंड-ऑफ-32 में पहुंची टीम
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-डी मुकाबले में अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और राउंड ऑफ 32 यानी अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। सिएटल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 32वें मैच में अमेरिकी टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ में ही दो गोल दागकर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
ग्रामीण भारत की गलियों का बनेगा डिजिटल मैप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ग्रामीण भारत की गलियों का बनेगा डिजिटल मैप: मिलेगा यूनिक कोड, केंद्र सरकार लाने जा रही क्या सिस्टम?
देश के गांवों की प्रत्येक सड़क, गली और संपर्क मार्ग को पहली बार डिजिटल पहचान मिलने वाली है। पंचायती राज मंत्रालय ने 'इन्ट्रा-विलेज रोड कोडिंग एंड ग्रेडिंग सिस्टम' का मसौदा तैयार किया है, जिसे जल्द ही सार्वजनिक सुझावों के लिए जारी किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
नीरज चोपड़ा
- फोटो : IANS
दोहा में नहीं चला नीरज का जादू: चौथे स्थान पर रहे, लेकिन CWG के लिए किया क्वालिफाई; SL के पथिरागे बने चैंपियन
भारतीय स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की नौ महीने बाद प्रतिस्पर्धी एथलेटिक्स में वापसी पदक के साथ नहीं हो सकी। दोहा डायमंड लीग के पुरुष जेवलिन थ्रो फाइनल में नीरज 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथे स्थान पर रहे। वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.68 मीटर का शानदार थ्रो कर खिताब अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर
9 of 11
भारतीय रेलवे
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Railways: ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर अब दोगुना जुर्माना, 13 साल बाद बदले नियम; एक जुलाई से होंगे लागू
ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाने पर अब पहले की तुलना में दोगुना जुर्माना देना होगा। अभी बेटिकट यात्रा करने पर यात्री से पूरा किराया वसूला जाता है और 250 रुपये जुर्माना लगाया जाता है। रेलवे की ओर से की गई नई व्यवस्था में यह जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। नया नियम एक जुलाई से लागू होगा। नियम में यह बदलाव करीब 13 साल बाद किया गया है। इससे पहले वर्ष 2013 में जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 250 रुपये किया गया था। रेलवे बोर्ड ने इसके अलावा कुछ और नियम भी बदले हैं। पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी का ओडिशा दौरा आज, 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ मौजूद रहेंगी, जिससे यह राज्य के लिए एक विशेष और महत्वपूर्ण अवसर बन जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी मयूरभंज जिले के पहाड़पुर गांव का दौरा करेंगे। वे संथाली जहेरा और हो जहेरा नामक पवित्र उपवनों में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही स्किल सेंटर और पहाड़पुर स्कूल का भी भ्रमण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Donald Trump: ट्रंप बोले- सख्त शख्सियत वाले महान नेता हैं पीएम मोदी; शहबाज-मुनीर की जोड़ी को लेकर क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को महान नेता और बहुत मजबूत व्यक्तित्व वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 12 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में हैं और बेहद मजबूती के साथ नेतृत्व कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर