फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: अयोध्या में घटी श्रद्धालुओं की संख्या, आज रामलला के दर्शन करेंगे सीएम योगी; नाइजर में आतंकी हमला

Fri, 19 Jun 2026 06:46 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
देश में मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है, जहां पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मानसून के असर से पूर्वोत्तर में भारी बारिश और उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-ओले का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही कई राज्यों में मानसून के आगे बढ़ने आसार हैं। उधर, अयोध्या में दान राशि में गड़बड़ी के आरोपों के बीच श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में कमी दर्ज की गई है, जबकि इसी मामले में सीएम योगी आज रामलला के दर्शन करेंगे। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे पर फिर संकट के संकेत मिल रहे हैं, जहां सांसदों के बाद विधायकों के टूटने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, उनकी पार्टी के छह सांसदों को वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है। अफ्रीका के नाइजर में बड़े आतंकी हमले में 11 सैनिक और 2 नागरिक मारे गए, जबकि 22 हमलावर भी ढेर कर दिए गए। दिल्ली हाईकोर्ट टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी बैन को लेकर आज अहम फैसला सुनाएगा, जो नीट पेपर लीक से जुड़ी चिंताओं के बाद लागू किया गया था। सोने के आयात में सीमा शुल्क बढ़ाने और खरीद घटाने की अपील के बाद करीब 70% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है, श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है। हॉलीवुड और बॉलीवुड का संगम देखने को मिला जब सारा अली खान और हेनरी कैविल एक इवेंट में साथ नजर आए और उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।  एक क्लिक में पढ़ें देश और दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 11
बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम: पूर्वोत्तर में भारी बारिश, उत्तर-पश्चिम में आंधी-ओले का अलर्ट; कई राज्यों में मानसून आगे बढ़ने के आसार
देश में मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलने जा रहा है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय दक्षिण-पश्चिम मानसून के संयुक्त प्रभाव से उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने असम, मेघालय और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं, धूलभरी आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
जांच में जुटी है एसआईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Ayodhya: घटने लगे श्रद्धालु, चढ़ावा भी कम; दानराशि में गबन के आरोपों से चलते श्रद्धालुओं में उठने लगे सवाल
दानराशि में गड़बड़ी की जांच के बीच अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में भी कमी दर्ज की जा रही है। पिछले कई महीनों से प्रतिमाह औसतन सात करोड़ रुपये के आसपास दान राशि प्राप्त हो रही थी। पिछले एक पखवाड़े में यह आंकड़ा घटकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।  मंदिर ट्रस्ट लगातार यह दावा कर रहा है कि दान संग्रह और उसकी गणना की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित एवं पारदर्शी है, लेकिन माना जा रहा है कि विवाद के कारण श्रद्धालुओं के एक वर्ग में सवाल भी उठे हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Ayodhya: सीएम योगी आज करेंगे रामलला के दर्शन, चंपत राय से रहेगी दूरी; एक प्रशासनिक निर्देश की सब जगह-जगह चर्चा
राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पहले राम मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर जारी एक प्रशासनिक निर्देश चर्चा का विषय बन गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मुख्यमंत्री के दर्शन-पूजन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए एक अधिकृत प्रतिनिधि नामित करने का अनुरोध किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
उद्धव ठाकरे, प्रमुख, शिवसेना यूबीटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जून का महीना उद्धव के लिए फिर बना संकट: सांसदों के बाद विधायकों पर निगाहें, ऑपरेशन टाइगर-2 शुरू होने का खतरा
महाराष्ट्र की राजनीति में फिर जून का महीना शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए संकट बनकर सामने आया है। जून 2022 में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शिवसेना और महाराष्ट्र की सत्ता हिल गई थी। यही संयोग फिर जून 2026 में बना है। शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के जाने के बाद अब उद्धव ठाकरे के सामने विधायकों के टूटने का खतरा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
नाइजर में एयरपोर्ट पर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Terrorist Attack: नाइजर की राजधानी के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला; 11 सैनिक, दो नागरिकों की मौत; 22 हमलावर ढेर
अफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी में स्थित मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार तड़के हथियारबंद हमलावरों ने बड़ा हमला कर दिया। इस हमले में 11 सैनिकों और दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर भी मारे गए। नाइजर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमलावरों ने राजधानी के डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमले को विफल कर दिया। इस दौरान 20 संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
टेलीग्राम मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई - फोटो : अमर उजाला
टेलीग्राम पर अस्थायी बैन: दिल्ली हाईकोर्ट से आज आएगा अहम फैसला, अदालत ने सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा है आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट 19 जून को टेलीग्राम की याचिका पर आदेश सुनाएगा। इस याचिका में केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को चुनौती दी गई है। केंद्र सरकार ने नीट री-एग्जाम पेपर लीक की गंभीर चिंताओं के कारण यह प्रतिबंध लगाया है। यह रोक 22 जून तक प्रभावी रहेगी। जस्टिस तेजस करिया ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें ध्यान से सुनीं। उन्होंने 18 जून को सुनवाई पूरी होने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
Shivsena UBT: बगावत के बाद छह सांसदों को मिली वाई-प्लस सुरक्षा, शिंदे गुट में शामिल होने का कार्यक्रम भी टला
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के छह लोकसभा सांसदों को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से 'वाई-प्लस' सुरक्षा प्रदान की है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब इन सांसदों के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलें तेज हैं और उनके खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग (एआईटी) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, जिन सांसदों को वाई-प्लस सुरक्षा दी गई है, उनमें संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-अष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर शामिल हैं। इस श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
सोना - फोटो : एएनआई
Gold Import: सोने के आयात में 70 फीसदी की भारी गिरावट, पीएम मोदी की अपील और 15% सीमा शुल्क वृद्धि का असर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील और आयात पर सख्ती के लिए सीमा शुल्क बढ़ाने का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। एक अधिकारी ने बताया, 13 मई से शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद एक महीने में देश में सोने का आयात पहले के 75-100 टन से करीब 70 फीसदी घटकर 25-30 रह गया है। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
श्रेयंका पाटिल - फोटो : ICC
Women's T20 World Cup: भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल चोट की वजह हुईं बाहर; किसे मिला मौका?
भारतीय महिला टीम को महिला टी20 विश्व कप 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम की ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। दरअसल, बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबले के दौरान श्रेयंका पाटिल को फील्डिंग करते समय टखने (एंकल) में गंभीर चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान से स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। इसके बाद मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वह टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
सारा अली खान और हेनरी कैविल - फोटो : अमर उजाला
Sara Ali Khan: ‘सुपरमैन’ फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आईं सारा अली खान, शाही अंदाज में साझा की कई तस्वीरें
गुरुवार की शाम हॉलीवुड और बॉलीवुड का शानदार संगम देखने को मिला। जब ‘सुपरमैन’ फेम एक्टर हेनरी कैविल और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों कलाकार एक लग्जरी वॉच ब्रांड के इवेंट में शामिल हुए। इवेंट में पटौदी खानदान की युवा राजकुमारी सारा अली खान अपने शाही अंदाज में नजर आईं। सारा ने इवेंट से कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें