फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन आज, पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ; कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम

Fri, 02 Oct 2026 05:47 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन से पहले यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रमुख रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की है। मानसून के असमान असर के बीच उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कम बारिश हुई है। वहीं, भाखड़ा बांध का जलस्तर पांच साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में चिंता बढ़ी है। कैंसर के महंगे इलाज को लेकर केंद्र सरकार नया मानक रोडमैप तैयार करने की तैयारी में है। दिल्ली में कई व्यापारी संगठन आज नो यूपीआई डे मनाकर डिजिटल भुगतान शुल्क का विरोध करेंगे। एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने सी-390 मिलेनियम की संभावित असेंबली लाइन नागपुर में लगाने की तैयारी आगे बढ़ाई है। फ्लाईदुबई विमान के कैप्टन पर हमले के आरोपी सह-पायलट को सऊदी अरब ने यूएई भेज दिया है। जम्मू-कश्मीर में सेना निगरानी मजबूत करने के लिए थर्मल इमेजिंग उपकरण खरीद रही है। खेल जगत में भारत और पाकिस्तान के बीच 2027 वनडे विश्व कप का मुकाबला 10 अक्तूबर को होगा। मनोरंजन जगत में इस शुक्रवार ओटीटी पर मृणाल ठाकुर और गजराज राव की नई फिल्म और सीरीज समेत कई रिलीज होंगी। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।
विज्ञापन

2 of 11
तैयारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन आज: अनुमति नहीं, जंतर मंतर के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन होना है। प्रदर्शन से पहले ही जंतर-मंतर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। जंतर मंतर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख रास्तों पर बैरिकेड लगाए हैं। बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 11
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ: पश्चिमी देशों को चेताया, कहा- रूस पर किया हमला तो करेंगे हर हथियार का इस्तेमाल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और विचारों की सराहना की है। पुतिन ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में से एक हैं, जो हमारे बहुत अच्छे और यहां तक कि मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा व्यक्तिगत रूप से हमारे अच्छे संबंधों के बावजूद लगातार यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने का सवाल उठाते हैं और इसके बारे में पूछते हैं।'' पढ़ें पूरी खबर 

4 of 11
देश के कई हिस्सों में ऐसा हाल भी है... - फोटो : अमर उजाला
मानसून: यूपी के 16 जिलों में 20 से 59% तक कम रही बारिश, भाखड़ा में जलस्तर 35 फीट नीचे; पंजाब-हिमाचल में चिंता
मानसून ने इस बार देश में कई रूप दिखाए हैं। कहीं खूब बारिश हुई है तो कहीं सूखा पड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है लेकिन बारिश का असंतुलन इस कदर रहा कि 37 जिलों में औसत से कम बारिश हुई तो 37 जिलों में औसत से अधिक मानसून मेहरबान रहा। वहीं हिमाचल के भाखड़ा नागल बांध में पांच साल में सबसे कम जलस्तर पहुंचने से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पंजाब में जल संकट पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 11
कैंसर के महंगे इलाज पर सरकार का बड़ा प्लान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/AdobeStock
कैंसर के महंगे इलाज पर लगेगी लगाम: जांच से लेकर दवाओं तक के लिए बनेगा नया मानक रोडमैप; सरकार की क्या तैयारी?
देश में कैंसर के महंगे इलाज और जीवनरक्षक दवाओं की भारी कीमतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों और संसद की स्थायी समिति के मंथन के बाद केंद्र सरकार ने इस दिशा में निर्णायक कदम उठाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार अब कैंसर की प्राथमिक जांच, आधुनिक तकनीक और दवाओं के सटीक इस्तेमाल के लिए एक व्यापक व मानक रोडमैप तैयार कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 11
प्रतीक चित्र - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल भुगतान: आज नो यूपीआई डे मनाएंगे दिल्ली के कई व्यापारी संगठन, शुल्क व्यवस्था के विरोध में करेंगे अपील
डिजिटल पेमेंट पर बढ़ते विवाद के बीच दिल्ली के कई व्यापारिक संगठनों ने 2 अक्तूबर को नो यूपीआई डे मनाने का एलान किया है। इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की अपील करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की व्यवस्था का वे विरोध करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 11
एम्ब्रेयर और महिंद्रा ने पिछले साल अक्तूबर में रणनीतिक सहयोग समझौता किया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/महिंद्रा ग्रुप
एम्ब्रेयर-महिंद्रा की बड़ी तैयारी: 80 विमानों की डील मिली तो नागपुर में बनेगा सी-390; क्या है पूरा प्लान?
भारत के अरबों डॉलर के सौदे पर एम्ब्रेयर और महिंद्रा ग्रुप की नजर है। भारत करीब 80 मध्यम परिवहन विमान (एमटीए) खरीदने की योजना बना रहा है। ऐसे में एयरोस्पेस कंपनी एम्ब्रेयर और महिंद्रा ग्रुप ने नागपुर को संभावित विनिर्माण केंद्र के रूप में चुना है। यहां सी-390 मिलेनियम की असेंबली लाइन लगाई जा सकती है। यह तभी होगा, जब इस सौदे का ठेका उन्हें मिलता है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
फ्लाईदुबई विमान मामला: संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट; सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा?
सऊदी अरब ने कहा है कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को सौंप दिया गया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने यह जानकारी दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने बताया कि फ्लाईदुबई के कैप्टन पर हमला करने का आरोपी सह-पायलट अबू धाबी के लिए रवाना हो गया है। पढ़ें पूरी खबर 
 

9 of 11
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
जम्मू: कश्मीर में सेना की निगरानी होगी और मजबूत, चार किमी दूर इंसान तो आठ किमी तक वाहन दिखाएगा थर्मल उपकरण
घना अंधेरा हो या खराब मौसम के कारण कम दृश्यता सेना का निगरानी तंत्र कमजोर नहीं होगा बल्कि तकनीक की मदद पहले से अधिक मजबूत होगा। दूर मौजूद लक्ष्य की पहचान गर्मी के संकेतों से होगी। इसके लिए सेना श्रीनगर के लिए 40 थर्मल इमेजिंग ऑब्जर्वेशन उपकरण खरीद रही है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 11
शुभमन गिल-शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : ANI
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला तय: ग्रुप ए में शामिल दोनों टीमें, शुरुआती चरण में कितने मैच खेलेंगे सभी देश?
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 का कार्यक्रम जारी होने के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। दोनों टीमें टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के अलावा क्वालिफायर-ए की टीम भी शामिल होगी। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी 10 अक्टूबर 2027 को भिड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

11 of 11
ओटीटी दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
Friday OTT Release: आरोपों से घिरीं मृणाल ठाकुर? मुश्किल में गजराज का परिवार; जानें इस हफ्ते ओटीटी पर क्या खास
इस शुक्रवार को ओटीटी पर कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाने वाली हैं, जिस पर कई तरह के इल्जाम लगते हैं। वहीं गजराज राव एक ऐसी सीरीज में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एक नई मुसीबत में फंस जाते हैं। जानिए इस वीकएंड ओटीटी पर और क्या खास है? पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें