फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: मुंबई में टाइगर पर फायरिंग; गन्ने वाले इथेनॉल पेट्रोल में मिलाने पर रोक; पुणे में कारोबारी पर हमला

Mon, 19 Oct 2026 04:44 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है, हालांकि अभिनेता सुरक्षित हैं। हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली है। उधर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 'पीपल अगेंस्ट एसआईआर' मंच ने 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब जाएंगे और नशा विरोधी कार्यकर्ताओं व मजदूर गुलजार सिंह के परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, मणिपुर के कामजोंग जिले में 24 घंटे के भीतर 28 घरों में आग लगा दी गई। नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों पर हमलों के बाद लोगों ने जंगलों और सेना के पास शिविर में शरण ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया है। महाराष्ट्र के बारामती में कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर हमले में वह घायल हो गए, जिसके बाद सुप्रिया सुले ने सवाल उठाए हैं। कारोबार में चीन ने 12 सौर विनिर्माण तकनीकों के निर्यात पर रोक लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। लखनऊ में मॉडल श्रद्धा के कथित तौर पर लौटने की चर्चा के बीच पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है और अधिकारियों को हटाया गया है। खेल जगत में भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने 103 रन का लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर लिया और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक रन का लक्ष्य सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की भविष्य की नीति में बदलाव की आशंका जताते हुए भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ नए गठबंधन बनाने पर जोर दिया है। वहीं, फ्रांस में बढ़ती जीवन-यापन लागत और स्कूलों की खराब स्थितियों के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लूटपाट करने वालों से नुकसान की भरपाई कराने की चेतावनी दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; हिरासत में एक संदिग्ध
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है। हालांकि, अभिनेता सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं लगी है। मुंबई पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। अभिनेता पर हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। दोनों बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 12
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
13 करोड़ वोट काटने का आरोप: सीईसी पर महाभियोग की मांग; 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन, क्या है पूरा विवाद?
देश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद गहरा गया है। 'पीपल अगेंस्ट एसआईआर' नाम के नए बने मंच ने आगामी 23 अक्तूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और मार्च निकालने का बड़ा एलान किया है। इस संगठन का आरोप है कि एसआईआर की आड़ में देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार छीन लिए गए हैं। संगठन ने संसद से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटाने और उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 12
20 अक्तूबर को पंजाब जाएंगे अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह जाएंगे पंजाब: एक माह के अंदर दूसरा दौरा, झोटा और गुलजार के परिवारों से कर सकते हैं मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। झोटा की 13 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाह गुरदासपुर में नशा विरोधी कार्यकर्ता बिक्रमजीत सिंह के परिवार से भी मिल सकते हैं। बिक्रमजीत की 15 अक्तूबर की रात नशीले पदार्थों की बिक्री का विरोध करने पर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। शाह संगरूर में मजदूर गुलजार सिंह के परिवार से भी मुलाकात कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 12
मणिपुर हिंसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 28 घर जलाए; नागा और कुकी बस्तियों पर हमला, जंगलों में भागे लोग; क्या है पूरा मामला?
मणिपुर के कामजोंग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 28 घरों में आग लगा दी गई। संदिग्ध उग्रवादियों ने नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों को निशाना बनाया। इसके बाद आम लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने जंगलों और सेना के पास के एक शिविर में शरण ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 12
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
बडगाम में साजिश नाकाम: सघन तलाशी के बाद जंगल में दहशतगर्दों का ठिकाना ध्वस्त, सर्दियों में ठहरने की थी तैयारी
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खाग इलाके में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। शुपलिन वन क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक प्राकृतिक गुफा में बनाए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया। यहां राशन, कंबल, बर्तन और अन्य जरूरी सामान बरामद हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, इस ठिकाने का इस्तेमाल आतंकियों के छिपने और लंबे समय तक रहने के लिए किया जा सकता था। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 12
अपराध (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
पुणे में कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर हमला: बारामती एयरपोर्ट के पास हुई वारदात; सुप्रिया सुले ने सवाल उठाए
महाराष्ट्र में अपराध की एक अन्य वारदात मुंबई के बाद रविवार शाम पुणे जिले से सामने आई। यहां बारामती हवाई अड्डे के पास एक कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि इस हमले में कारोबारी घायल हो गए। यह घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब सूर्यवंशी निजी काम से बारामती आए थे। उनके साथ उनका निजी अंगरक्षक भी था। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 12
सौर ऊर्जा से जुड़ी 12 तकनीकों को किसी के साथ साझा नहीं करेगा चीन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
चीन का सोलर तकनीक पर शिकंजा: 12 तकनीकों के निर्यात पर रोक का प्रस्ताव; भारत के सामने बढ़ेंगी चुनौतियां?
चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा और अपने रणनीतिक हितों की रक्षा का हवाला देते हुए 12 सौर ऊर्जा (सोलर) विनिर्माण तकनीकों को दुनिया के किसी भी देश के साथ साझा करने पर प्रतिबंध लगाने का एक व्यापक प्रस्ताव जारी किया है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कदम वैश्विक सौर आपूर्ति श्रृंखला में चीन के तकनीकी दबदबे को बनाए रखने और संवेदनशील तकनीकों के अनियंत्रित प्रसार को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 12
श्रद्धा दुबे के लखनऊ में होने की चर्चा। - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ: पुलिस को लगातार धता बता रही है श्रद्धा, उसके अब लखनऊ लौट आने की चर्चा; इंस्पेक्टर के बाद IPS भी हटे
मॉडल श्रद्धा पुलिस से एक कदम आगे निकल गई है। रविवार को सामने आया श्रद्धा का वीडियो बयान लखनऊ का होने की चर्चा है। अगर यह बात सही साबित होती है तो पुलिस के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। राजधानी की हाईटेक पुलिस को एक मॉडल 10 दिनों से छका रही है और पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम है। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 12
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Women
भारत बनाम जिम्बाब्वे: शेफाली ने तूफानी अर्धशतक से कौन सा रिकॉर्ड बनाया, भारतीय टीम की जीत कैसे बनी ऐतिहासिक?
भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। रविवार को खेले गए मैच में भारत ने जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। मेहमान टीम को 102 रन पर रोकने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने महज 8.5 ओवर में 103 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। भारत की इस शानदार जीत की नायिका सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया।  पढ़ें पूरी खबर 

11 of 12
बेंजमिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : ANI
'अमेरिकी नीति बदली तो क्या करेगा इस्राइल?': चुनाव से पहले नेतन्याहू ने फिर किया भारत का जिक्र; क्या बोले?
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को चेतावनी दी कि भविष्य में अमेरिका का कोई राष्ट्रपति इस्राइल के प्रति शत्रुतापूर्ण रुख अपना सकता है। उन्होंने अपने देश की स्थिति मजबूत करने के लिए भारत और लैटिन अमेरिका के देशों के साथ नए गठबंधन बनाने पर जोर दिया। नेतन्याहू ने ये बातें एक कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने अपनी सुरक्षा नीति पेश की। इस्राइल में 27 अक्तूबर को होने वाले चुनाव से नौ दिन पहले उन्होंने यह नीति सामने रखी। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

12 of 12
फ्रांस में सड़कों पर जनाक्रोश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्रांस में प्रदर्शन: 1800 गिरफ्तार; 'लूटपाट करने वालों को भरना होगा हर्जाना', मैक्रों ने क्यों दी चेतावनी?
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि देशभर में हुए प्रदर्शनों से लोग नाराज हैं और उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। ये प्रदर्शन बढ़ती जीवन-यापन लागत और स्कूलों में खराब स्थितियों के खिलाफ हुए। इन प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 2,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देश को संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा, जिन लोगों ने लूटपाट की है, उन्हें नुकसान की भरपाई करनी होगी। वहीं, गणतंत्र (गणतांत्रिक व्यवस्था) को गिराने की कोशिश करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें