फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: एक देश-एक चुनाव पर मंथन; गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल और रूस-यूक्रेन जंग पर त्रिपक्षीय वार्ता

Tue, 19 Aug 2025 07:19 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

देशभर में 'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे को लेकर बातचीत तेज है। ऐसे में मंगलवार को 'एक देश, एक चुनाव' पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना से बातचीत करेगी। इस समिति का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं का अध्ययन करना है। वहीं इंडी गठबंधन के नेताओं की सोमवार देर शाम हुई बैठक में तय किया गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारेगा। सूत्रों ने बताया कि महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को विपक्ष चुनाव में उतार सकता है। वहीं, राजग की तमिल राजनीति को ध्यान में रखते हुए तिरुचि शिवा और इसरो वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुरई पर दांव लगा सकता है। एक तरफ रूस-यूक्रेने के बीच जारी संघर्ष पर विराम लगाने की कवायदों के क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक की। इस दौरान कई यूरोपीय नेता भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान के जरिए बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी ये जंग जल्द ही समाप्त होगी। पुतिन भी इसे जारी रखना नहीं चाहते। जेलेंस्की भी इस पर विराम लगाना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर गुजरात सरकार ने सोमवार रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने कुल 85 आईपीएस और 31 राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में राज्य के 33 में से 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

'एक देश, एक चुनाव' पर आज पूर्व CJI से चर्चा करेगी संसदीय समिति

2 of 10
संसद भवन - फोटो : ANI

देशभर में 'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे को लेकर बातचीत तेज है। ऐसे में मंगलवार को 'एक देश, एक चुनाव' पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना से बातचीत करेगी। इस समिति का मकसद लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं का अध्ययन करना है। इससे पहले समिति शिक्षाविदों और पूर्व सांसदों से चर्चा कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

राज मोहन गांधी-तिरुचि शिवा या अन्नादुरई पर दांव लगा सकता है विपक्ष

3 of 10
उपराष्ट्रपति चुनाव - फोटो : Amar Ujala

इंडी गठबंधन के नेताओं की सोमवार देर शाम हुई बैठक में तय किया गया कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष अपना उम्मीदवार उतारेगा। सूत्रों ने बताया कि महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को विपक्ष चुनाव में उतार सकता है। वहीं, राजग की तमिल राजनीति को ध्यान में रखते हुए तिरुचि शिवा और इसरो वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुरई पर दांव लगा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

जेलेंस्की संग बैठक में बोले ट्रंप: रूस-यूक्रेन जंग के लिए बाइडन जिम्मेदार

4 of 10
रूस-यूक्रेन में जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेने के बीच जारी संघर्ष पर विराम लगाने की कवायदों के क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बाद अब यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक की। इस दौरान कई यूरोपीय नेता भी मौजूद रहे। वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बयान के जरिए बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी ये जंग जल्द ही समाप्त होगी। पुतिन भी इसे जारी रखना नहीं चाहते। जेलेंस्की भी इस पर विराम लगाना चाहते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

गुजरात की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: 85 IPS और 31 SPS अधिकारियों का हुआ तबादला

5 of 10
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

गुजरात सरकार ने सोमवार रात पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। राज्य सरकार ने कुल 85 आईपीएस और 31 राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में राज्य के 33 में से 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल है। इसके तहत 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मनोज अग्रवाल जो वर्तमान में नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड्स के महानिदेशक के पद पर हैं उनको अब डीजीपी, सीआईडी (क्राइम और रेलवे) गांधीनगर बनाया गया है। बता दें कि सीएम भूपेंद्र पटेल के द्वारा ये बड़ा प्रशासनिक बदलाव आने वाले फेस्टिव सीजन को लेकर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान संघर्ष मैंने रुकवाया, ट्रंप ने फिर किया दावा

6 of 10
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ऐसा कौन शब्द लिखा, अब जिसका मतलब खोज रही दुनिया - फोटो : PTI

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा अब आम हो गया है। कारण है कि आय दिन किसी ना किसी प्रेस वार्ता ये सोशल मीडिया पर संबंधित सवाल के जवाब में ट्रंप ये कहते हुए सुने जाते है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव को खत्म किया और दुनिया को परमाणु युद्ध से बचाया। इसी क्रम में ये दावा एक बार और तब बढ़ गया जब ट्रंप ने सोमवार को भी इसे दोहराया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

पल-पल पलट रहा है मौसम, लोग गर्मी से परेशान; आज हल्की बारिश

7 of 10
मौसम - फोटो : अमर उजाला
राजधानी और एनसीआर में मौसम पल-पल करवट ले रहा है। कभी धूप निकल रही है, तो कभी काले बादलों के साथ झमाझम बारिश होने लगती है। ऐसे में सोमवार को दिन में ज्यादातर हिस्से में बादल छाए रहे। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, लावारिस कुत्ते पकड़ने का विरोध

8 of 10
1 - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सोमवार से दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में लावारिस कुत्तों को पकड़ने का अभियान तेज कर दिया। पहले ही दिन निगम की टीमों को लोगों के गुस्से और विरोध का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में स्थानीय लोग और पशु-प्रेमी कार्रवाई के खिलाफ खड़े हो गए। पढ़ें पूरी खबर...

पुतिन-जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता की तैयारी: यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की बड़ी पहल

9 of 10
ट्रंप, पुतिन और जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : एएनआई

दुनियाभर की नजर इन दिनों अमेरिका, रूस और यूक्रेन पर है। कारण है कि रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के उद्देश्य से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके बाद सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से व्हाइट हाउस में बैठक की। इस बैठक के बाद ट्रंप ने दोनों देशों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

मुंबई में 177 मिमी बारिश, सड़कें बनीं दरिया... स्कूल बंद

10 of 10
मुंबई में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
देशभर में भारी बारिश ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। अकेले मुंबई में ही आठ घंटे में 177 मिमी बारिश हो चुकी है। आलम यह है कि सड़कें दरिया बन गई हैं। जगह-जगह जलभराव के चलते लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते पूरे राज्य के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं महाराष्ट्र में बारिश के चलते अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें