फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: मध्य प्रदेश में ट्रक से कुचलकर 12 मौतें; बंगाल भगदड़ में 19 जानें गईं; परिसीमन की कवायद में सरकार

Sun, 18 Oct 2026 06:40 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। वहीं, शनिवार को बिहार से बंगाल तक हुए अलग-अलग हादसों में 30 से अधिक परिवारों में मातम पसर गया। राजस्थान के कोटा में आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि आसनसोल में निर्माणाधीन चिमनी गिरने से चार लोगों की जान चली गई। बिहार में नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हुई। उधर, छत्तीसगढ़ में बाढ़ के बीच फंसे 12 लोगों को वायुसेना ने सुरक्षित बचाया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर पक्षी से टकराने के कारण एमिरेट्स की उड़ान रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया और सीरीज 2-2 से बराबर रही। भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने भी उड़ान के दौरान सह-पायलट के हमले और अपनी जान बचाने की घटना के बारे में बताया है। नवरात्रि की महाष्टमी पर मां महागौरी की पूजा की जाएगी। वहीं, दिल्ली हाफ मैराथन के कारण रविवार सुबह 11 बजे तक कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। उधर, परिसीमन और महिला आरक्षण के मुद्दे पर सहमति बनाने के लिए सरकार द्रमुक, शरद पवार की एनसीपी और सपा से बातचीत कर रही है। नए प्रस्ताव में राज्यों की लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान शामिल करने की बात कही गई है। दुनिया में बढ़ती आर्थिक असमानता के बीच करोड़ों लोग गरीबी, आवास की कमी और सामाजिक सुरक्षा के अभाव से जूझ रहे हैं। वहीं, पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर डिजिटल फेंसिंग का काम शुरू हो गया है, जिससे घुसपैठ और तस्करी पर नजर रखी जा सकेगी। उधर, 'बिग बॉस 20' के वीकेंड एपिसोड में सलमान खान ने काजी को फटकार लगाई और घर के अन्य सदस्यों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
ब्रेकिंग न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में भीषण हादसा: ग्वालियर में बेकाबू ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, 12 की मौत, देर रात हुई दुर्घटना
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर के पास एक ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।अस्पताल के दृश्य सामने आए हैं। यहां घायलों को इलाज के लिए लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 13
बंगाल में भगदड़ - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
बंगाल पंडाल हादसा LIVE: कोलकाता भगदड़ में 19+ हताहत, सीएम शुभेंदु ने जांच समिति बनाई; राहुल गांधी क्या बोले?
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में 19 लोगों ने जान गंवाई है। 25 लोग घायल भी हुए हैं। सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भगदड़ की जांच के निर्देश दिए हैं। राष्ट्रपति, पीएम मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हताहतों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जताई हैं। पढ़ें पूरी खबर 

कोलकाता भगदड़ की जांच: शुभेंदु ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा, सियासत पर बिफरे CM ने PM को दी जानकारी
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित चोरबागान सार्वजनिक पूजा में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां भगदड़ मचने से 19 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर लड़कियां और बच्चे शामिल हैं। इस घटना में 25 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक ये घटना गहरा धक्का पहुंचाने वाली है। पढ़ें पूरी खबर 

हादसों का शनिवार: बिहार से बंगाल तक पसरा मातम, कहीं भगदड़ बनी काल, कहीं दुर्घटना में कई मौतें; कहां कैसा मंजर?
त्योहार की उमंग के बीच शनिवार 17 अक्तूबर का दिन जिंदगीभर का दर्द दे गया। देश के अलग-अलग हिस्से में हुए हादसों के कारण 30 से अधिक परिवारों में मातम का मंजर है। इस दिन के साथ कभी न भुलाया जा सकने वाला गम जुड़ गया है। राजस्थान के कोटा में मध्य प्रदेश के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बंगाल में बारिश के बीच पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण 17 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। बंगाल के ही आसनसोल में एक अन्य हादसा निर्माणाधीन चिमनी गिरने के कारण हुआ, जहां चार लोगों की मौत हुई। बिहार में नदी में डूबने से तीन नाबालिगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी नवरात्रि के रंग में भंग पड़ गया, जब डांडिया कार्यक्रम के दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रा की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 13
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट पर एमिरेट्स के विमान से टकराया पक्षी, उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआई) पर शनिवार को दुबई जाने वाली एमिरेट्स एयरलाइंस की उड़ान ईके 517 के साथ बर्ड स्ट्राइक की घटना सामने आई। उड़ान भरने से पहले पक्षी के विमान से टकराने के कारण उसके अगले हिस्से (नोज कोन) को नुकसान पहुंचा। इसके बाद विमान का संचालन रोकना पड़ा। उड़ान में देरी के कारण दुबई जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 13
बारिश के कारण मैच रद्द - फोटो : PTI
बारिश ने बिगाड़ा खेल: भुवनेश्वर की वापसी तो हुई, लेकिन गेंदबाजी का नहीं मिला मौका; भारत-वेस्टइंडीज सीरीज ड्रॉ
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट पर 118 रन बनाए थे, तभी बारिश ने दोबारा खलल डाल दिया। काफी इंतजार के बाद मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 13
बड़ी खबर - फोटो : अमर उजाला
देवदूत बनी वायुसेना: छत्तीसगढ़ में उफान पर इंद्रावती नदी, एयरफोर्स के एमआई-17वी5 से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के कारण रातभर फंसे 12 लोगों को भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया। बचाए गए लोगों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के लिए जगदलपुर से एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर को मोर्चे पर लगाया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

7 of 13
कैप्टन स्मित मच्छार - फोटो : Amar Ujala Graphics
आप इस तरह नहीं मर सकते': भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने बताया, कॉकपिट में कैसे हुआ हमला और कैसे बचाई जान?
भारतीय पायलट स्मित मच्छार को पहले लगा कि विमान की छत से कोई चीज टूटकर उनके सिर के पीछे लगी है। लेकिन कुछ ही सेकंड में उन्हें पता चल गया कि उन पर हमला हो रहा है। हमला उनके सह-पायलट ने किया था। यह घटना पिछले महीने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हुई थी। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 13
मां महागौरी - फोटो : AI
दुर्गा अष्टमी 2026: महाष्टमी पर करें मां महागौरी की आराधना, जानें पूजा विधि, कथा, भोग, मंत्र और आरती
शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी की आराधना करने से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भक्त विधि-विधान से देवी की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और कन्या पूजन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद मांगते हैं। मां महागौरी का स्वरूप अत्यंत शांत, सौम्य और उज्ज्वल माना जाता है। देवी को सफेद रंग प्रिय है और उन्हें नारियल का भोग अर्पित करने की परंपरा है। अगर आप भी महाष्टमी पर मां महागौरी की विशेष पूजा करना चाहते हैं, तो यहां जानिए देवी का स्वरूप, पूजन विधि, मंत्र, आरती, पौराणिक कथा और प्रिय भोग से जुड़ी संपूर्ण जानकारी। पढ़ें पूरी खबर 

9 of 13
1 - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाफ मैराथन आज: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, दिन में 11 बजे तक लागू रहेंगे बदले गए यातायात नियम और डायवर्जन
दिल्ली हाफ मैराथन के कारण शहर के कई इलाकों में रविवार सुबह यातायात प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। करीब 40,000 प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होंगे। ट्रैफिक नियम और डायवर्जन सुबह 4:45 बजे से 11:00 बजे तक लागू रहेंगे। मैराथन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से करीब 5:10 बजे शुरू होगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है। वे यात्रा से पहले अपना मार्ग तय करें। अतिरिक्त समय लेकर निकलें। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 13
परिसीमन की कवायद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
परिसीमन की कवायद: नए ड्राफ्ट के साथ होगी द्रमुक और पवार की एनसीपी से बात, क्या सपा से भी संपर्क साध रही सरकार?
संसद के विशेष सत्र पर सहमति बनाने के लिए सरकार अब द्रमुक और एनसीपी (शरद) के साथ परिसीमन व महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल के नए ड्राफ्ट के साथ बातचीत करेगी। नए ड्राफ्ट में इन दलों की मांगों के अनुरूप सभी राज्यों की लोकसभा और विधानसभा की सीटों में आनुपातिक रूप से 50 फीसदी सीटों की बढ़ोतरी का प्रावधान लिखित रूप से जुड़ा होगा। पढ़ें पूरी खबर 
 

11 of 13
दुनिया में बढ़ती असमानता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दुनिया में बढ़ती असमानता: 10% अमीरों के पास 75% संपत्ति, 2% में गुजर कर रही आधी आबादी; क्या है भारत की स्थिति?
दुनिया में संपत्ति बढ़ रही है, लेकिन करोड़ों लोगों के जीवन में बुनियादी जरूरतें अब भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। वैश्विक गरीबी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 82.6 करोड़ से अधिक लोग प्रतिदिन तीन डॉलर से कम पर गुजारा करने को मजबूर हैं। करीब 280 करोड़ लोगों के पास सुरक्षित, सुलभ और पर्याप्त आवास नहीं है, जबकि लगभग 380 करोड़ बीमारी, बेरोजगारी और वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा के अभाव से जूझ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 

12 of 13
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर डिजिटल फेंसिंग शुरू, घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी पैनी नजर; अंधेरे में भी कारगर
पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डिजिटल फेंसिंग का कार्य शुरू हो गया है। यह कदम घुसपैठ, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए उठाया गया है। सीमा पार से होने वाली घुसपैठ गतिविधियों पर भी इससे लगाम लगेगी। पंजाब से सटी दोनों देशों की सरहद पर कई जगहों पर यह फेंसिंग लग चुकी है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

13 of 13
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
बिग बॉस 20: सलमान ने क्यों लगाई काजी को फटकार? अमन-उदिति पर खड़े किए सवाल; इन कंटेस्टेंट्स की हुई तारीफ
इन दिनों 'बिग बॉस 20' में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। रिलीज हुए नए एपिसोड में सलमान खान बीते हफ्ते हुए हंगामों पर घरवालों को फटकार लगाते नजर आए। जानिए सलमान ने किस-किसकी क्लास ली। वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नजर आए। सलमान ने काजी को स्काउट के कान पर बीते दिनों थूकने पर जमकर सुनाया। दरअसल बीते दिनों काजी ने स्काउट के कान में थूक दिया था, जिसके बाद नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। यह पूरा विवाद काजी के थूकने से ही शुरू हुआ था। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें