फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: इस्राइली हमले में ईरान के दो शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों की मौत; देशभर में फिर आंधी-बारिश के आसार

Wed, 18 Mar 2026 06:04 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने भी खेल बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने वाला है। वहीं, इस्राइल के हालिया हमले में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। असम में भी राजनीतिक तूफान मचा हुआ है। कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने पार्टी में अपमान और अकेलेपन के चलते इस्तीफे का एलान किया, जबकि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस पर प्रतिक्रिया दी। वहीं, होर्मुज प्रायद्वीप पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नाराजगी के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साफ किया कि बमबारी रोकने के बाद ही मदद की जाएगी, जिससे मध्य-पूर्व की जटिल परिस्थितियों पर वैश्विक निगाहें टिक गई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
कमांडर सुलेमानी और अली लारीजानी - फोटो : X/@IDF
इस्राइल के हमले में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत
ईरान ने मंगलवार की देर रात बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी और अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी। ईरानी सरकारी मीडिया ने यह खबर दी है। इससे पहले इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने दावा किया था कि सुलेमानी और ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को एक रात पहले मार गिराया गया। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

3 of 11
कई राज्यों में बारिश का अनुमान - फोटो : ANI
देशभर में फिर बारिश-आंधी और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार
देश में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न हिस्सों में बने चक्रवाती प्रसार के कारण कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के ताजा अपडेट में आने वाले दिनों के लिए देश के अलग-अलग क्षेत्रों में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश तक की चेतावनी दी गई है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

4 of 11
प्रद्युत बोरदोलोई - फोटो : एएनआई (फाइल)
इस्तीफे पर बोले सांसद प्रद्युत बोरदोलोई
असम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा 'आज मैंने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से एक को छोड़ दिया है और इसके लिए मैं खुश नहीं हूं। लेकिन मैंने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि कांग्रेस पार्टी, विशेष रूप से असम कांग्रेस के भीतर, मुझसे संपर्क करने वाले लोग मुझे बार-बार अपमानित कर रहे थे। कांग्रेस नेतृत्व भी मेरे प्रति सहानुभूति नहीं दिखा रहा था।' पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

5 of 11
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI/Reuters
बमबारी रुकी तो ही करेंगे मदद- फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को साफ किया कि मौजूदा युद्ध जैसी परिस्थितियों में फ्रांस होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में किसी भी तरह की सैन्य भूमिका नहीं निभाएगा। उन्होंने यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस अपील के जवाब में दिया, जिसमें उन्होंने सहयोगी देशों से इस रणनीतिक जलमार्ग की सुरक्षा में मदद मांगी थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

6 of 11
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
UP Board: आज से 250 केंद्रों पर शुरू होगा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से 250 केंद्रों पर शुरू होगा। इसमें हाईस्कूल की कॉपियों की जांच के लिए 117, इंटरमीडिएट स्तर की कॉपियों की जांच के लिए 111 और दोनों कॉपियों की जांच के लिए 22 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इस कार्य में 1.53 लाख कार्मिक लगाए गए हैं।  परिषद के सचिव भगवती सिंह ने कहा कि 18 मार्च से एक अप्रैल तक प्रदेश के 250 केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन

7 of 11
ईद उल फितर कब है - फोटो : Amar ujala
सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो देश में जुमे को मनाई जाएगी ईद
सऊदी अरब में यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद की नमाज सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में अदा की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने समय निर्धारित कर जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
बेरोजगार (सांकेतिक) - फोटो : फ्रीपिक
देश में 1.1 करोड़ स्नातक बेरोजगार; रिपोर्ट में हुआ खुलासा
देश में 20 से 29 साल के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार हैं। चिंता की बात यह है कि बेरोजगार के रूप में पंजीकरण कराने के एक वर्ष के भीतर सिर्फ सात फीसदी स्नातकों को स्थायी वेतन वाली नौकरी मिल पाती है। हाल के वर्षों में स्नातकों की बढ़ती संख्या के कारण यह समस्या और बढ़ गई है। पढ़ें एक क्लिक पर...

9 of 11
चीन और पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
चीन-पाक नौसैनिक गठजोड़ पर संसद समिति की चेतावनी
संसद की विदेश मामलों की समिति ने चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ते नौसैनिक सहयोग को लेकर गंभीर चिंता जताई है। समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि भारत को इस उभरते खतरे से निपटने के लिए पहले से ज्यादा सक्रिय रणनीति अपनानी चाहिए। समिति, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं, ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन-पाकिस्तान का बढ़ता नौसैनिक गठजोड़ भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
क्या 'धुरंधर 2' के बाद रिलीज होगी 'धुरंधर 3'?
'धुरंधर 2' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। पहली फिल्म 'धुरंधर' दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। यह फिल्म रॉ एजेंट की कहानी पर आधारित है, जो पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड और आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं से इंस्पायर्ड है। क्या 'धुरंधर 2' के बाद आएगा इसका तीसरा सीक्वल?
विज्ञापन

11 of 11
जोश हेजलवुड - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी को लग सकता है झटका, SRH की भी बढ़ेंगी मुश्किलें!
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन इससे पहले ही कई टीमों के लिए खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बन गई है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के बिना अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार नजर आ रही है, जो फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं। इस चोट की वजह से वह पूरी एशेज सीरीज और टी20 विश्व कप से बाहर रहे। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें