फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: संसद में आज पेश होंगे महिला आरक्षण-परिसीमन से जुड़े विधेयक, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए भारत आएंगे पुतिन

Thu, 16 Apr 2026 06:23 AM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक आज संसद में पेश होने जा रहे हैं। उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने की पुष्टि हुई है। वहीं, टीसीएस मामले में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण की जांच तेज हो गई है। बजरंग दल ने देशव्यापी विरोध का एलान किया है। उधर, अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर प्रतिबंधों में छूट बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट गहरा सकता है और भारत पर भी असर पड़ने की आशंका है। आईपीएल में आरसीबी ने लखनऊ को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली में एमसीडी महापौर चुनाव 29 अप्रैल को होंगे, नामांकन प्रक्रिया 23 तक चलेगी। नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन की जांच में सामने आया कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से आंदोलन भड़काया गया था। उधर, भारत ने अमेरिका के उन सभी आरोपों को खारिज किया है, जिनमें आरोप लगाया जा रहा है कि भारत अतिरिक्त उत्पादन कर रहा है। ईरान संघर्ष विराम पर अमेरिका ने कहा कि इसे बढ़ाने का कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है और अगली वार्ता पाकिस्तान में हो सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
भारतीय संसद - फोटो : पीटीआई
Parliament: ऐतिहासिक बदलाव की दहलीज पर संसद, आज पेश होंगे महिला आरक्षण व परिसीमन से जुड़े विधेयक
लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं की सीटों में बढ़ोतरी के लिए परिसीमन के प्रस्ताव को लेकर सरकार व विपक्ष के बीच घमासान होना तय है। गुरुवार से शुरू हो रहे संसद के विस्तारित सत्र में सरकार ने प्रस्ताव को अमली जामा पहनाने के लिए कमर कस ली है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दल परिसीमन के विरोध में आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को देश में मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐसे में विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध करता नहीं दिख सकता, पर परिसीमन पर पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई
Vladimir Putin: भारत यात्रा पर आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन एक वार्षिक बैठक है, जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों के नेता शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें नए सदस्य देश भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
टीसीएस नासिक - फोटो : एएनआई
TCS Case: हाउसकीपिंग स्टाफ बनकर दफ्तर में घुसी पुलिस, ऐसे किया दुष्कर्म और धर्मांतरण की साजिश का भंडाफोड़
टीसीएस की नासिक इकाई में यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के मामले की एसआईटी जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि टीसीएस नासिक की एचआर मैनेजर निदा खान ने कर्मचारियों के 70 शिकायती मैसेज अनदेखे किए थे। साथ ही इस मामले के तार विदेश से जुड़ते दिख रहे हैं। एचआर मैनेजर निदा खान के आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
बजरंग दल - फोटो : अमर उजाला
TCS Case: टीसीएस नासिक मामले पर हंगामा बढ़ना तय, बजरंग दल का 16–17 अप्रैल को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान
टीसीएस की नासिक इकाई में वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा अपने सहयोगियों के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया है। विश्व हिंदू परिषद के युवा संगठन बजरंग दल ने इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए इसके खिलाफ आज और कल यानी कि 16-17 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट - फोटो : एएनआई
US: रूस-ईरान तेल पर अमेरिकी सख्ती, प्रतिबंधों में छूट बढ़ाने से किया इनकार; भारत पर भी होगा असर
अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर प्रतिबंधों में दी गई छूट को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे पश्चिम एशिया संकट के चलते संकट से गुजर रहे वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए और परेशानी बढ़ सकती है। व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, 'हम रूसी तेल पर दी गई सामान्य लाइसेंस (छूट) को नवीनीकृत नहीं करेंगे और न ही ईरानी तेल पर दी गई छूट को बढ़ाएंगे।' पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
विराट कोहली - फोटो : IANS
IPL 2026: आरसीबी ने 15.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य, अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची; कोहली अर्धशतक से चूके
रसिख सलाम और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के बाद विराट कोहली की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 146 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला
Delhi Mayor Election:  29 अप्रैल को होगा महापौर और उपमहापौर चुनाव, आज जारी होगी अधिसूचना; नामांकन 23 तक
एमसीडी में महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव 29 अप्रैल को कराए जाएंगे। इस संबंध में महापौर राजा इकबाल सिंह ने चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। चुनाव के लिए सदन की बैठक भी 29 अप्रैल को बुलाई गई है जबकि अधिसूचना बृहस्पतिवार को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है। उम्मीदवार चाहें तो तय समय सीमा के भीतर अपना नाम वापस भी ले सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
फ्लैग मार्च करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Noida: तेलंगाना और कर्नाटक से निकली चिंगारी से नोएडा में भड़का श्रमिकों का विरोध-प्रदर्शन, जांच में आई तेजी
शहर में वेतन वृद्धि को जो आग भड़की उसकी चिन्गारी तेलंगाना व कर्नाटक से व्हाट्सएप के जरिये आई थी। कई संगठन के लोग दूर के राज्यों में बैठकर कई व्हाट्सएप ग्रुप को हैंडल कर रहे थे। वहीं एसटीएफ हिंसा के दौरान बनाए गए 500 से अधिक वीडियो को खंगाल रही है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप भी उसके रडार पर हैं। एसटीएफ को पता चला है कि कुछ टेलीग्राम ग्रुप भी श्रमिकों के प्रदर्शन को उकसाने के लिए बनाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर
 

10 of 11
भारत अमेरिका व्यापार - फोटो : अमर उजाला
US Sec 301 Probe: भारत ने अतिरिक्त उत्पादन के आरोपों को किया खारिज, अमेरिका से कहा- खत्म करें जांच
भारत ने अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधित (यूएसटीआर) की ओर से लगाए गए आरोपों को सख्ती के साथ खारिज किया। उन्होंने भारत समेत कई देशों पर अतिरिक्त उत्पादन और औद्योगिक असंतुलन का आरोप लगाया था। भारत ने कहा कि जांच शुरू करने वाले नोटिस में इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस कारण नहीं दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट - फोटो : X@WhiteHouse
US: अमेरिका ने कहा- ईरान के साथ युद्ध विराम आगे बढ़ाने का नहीं किया अनुरोध, पाकिस्तान में होगी अगली बैठक
अमेरिका ने बुधवार को कहा कि उसने ईरान के साथ अस्थायी संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं किया है। सात अप्रैल को घोषित यह संघर्ष विराम अगले मंगलवार को समाप्त होने वाला है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, आज सुबह कुछ गलत खबरें आईं कि हमने संघर्ष विराम बढ़ाने के लिए औपचारिक अनुरोध किया है। यह इस समय सच नहीं है। हम इन वार्ताओं में पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें