फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: संसद के विशेष सत्र पर सियासत तेज; जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा दावा; उत्तर भारत में गर्मी के तेवर

Wed, 15 Apr 2026 06:29 AM IST
Nirmal Kant अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। उधर, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि उनके रोबोट के सामने रूसी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया है।  श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। उधर,, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि परिसीमन की जल्दबाजी वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ व्यापक परामर्श किया जाए। थरूर ने कहा कि यदि प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई तो यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह 'जीवांजलि विचारों से बदलाव तक' विषय पर संबोधित करेंगी। उधर, अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येहिएल लाइटर ने दक्षिण लेबनान में युद्ध विराम को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताने से इनकार किया। हालांकि, वॉशिंगटन डीसी में लेबनान के राजदूत नाडा हमादेह के साथ अपनी बैठक को उन्होंने 'शानदार दो घंटे की बातचीत' बताया। संसद के विशेष सत्र में इस सप्ताह महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र के नासिक में टीसीएस में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस अब फरार आरोपी निदा खान समेत गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाल रही है। आईपीएल की बात करें तो नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
तापमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : आईस्टॉक
Weather: उत्तर भारत में गर्मी ने दिखाए तेवर; पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में लू का अलर्ट
पिछले कुछ दिनों के दौरान हल्की बारिश के बाद अब गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है और अगले पांच दिनों के दौरान इसके 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। राजस्थान में कई जगह तो पहले ही तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। इस सप्ताह, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : पीटीआई / एपी
Russia-Ukraine War: पहली बार सैनिकों का रोबोटों के समक्ष सरेंडर; जेलेंस्की का दावा- यूक्रेन ने रचा इतिहास
रूस-यूक्रेन युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है जहां विज्ञान-कथाएं हकीकत बनती दिख रही हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुलासा किया है कि उनकी सेना के ग्राउंड रोबोटिक सिस्टम्स व ड्रोन ने मिलकर एक रूसी सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी सैन्य कार्रवाई में यूक्रेन का एक भी सैनिक शामिल नहीं था और दुश्मन सैनिकों को रोबोटों के आगे आत्मसमर्पण करने पर मजबूर होना पड़ा। विश्व के किसी भी युद्ध में यह ऐसी पहली घटना मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने उस स्थान का खुलासा नहीं किया, जहां इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
अमरनाथ धाम की पवित्र गुफा - फोटो : एजेंसी
Amarnath Yatra: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण आज से, इन बैंकों की 556 शाखाओं में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बुधवार से अग्रिम पंजीकरण शुरू हो जाएगा। देशभर में नामित पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 556 शाखाओं में पंजीकरण कराया जा सकेगा। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप पर उपलब्ध रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
पीएम मोदी और शशि थरूर - फोटो : ANI
Delimitation: 'परिसीमन से पहले दलों और राज्यों से परामर्श करें', शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि परिसीमन की जल्दबाजी वाली प्रक्रिया को आगे बढ़ाने से पहले सभी राजनीतिक दलों और राज्यों के साथ व्यापक परामर्श किया जाए। थरूर ने कहा कि यदि प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई तो यह देश के संघीय ढांचे के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि छोटे राज्यों को लग सकता है कि उनकी समृद्धि और मानव विकास को उनकी राजनीतिक आवाज में कमी करके दंडित किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
15 अप्रैल को जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र - फोटो : अमर उजाला
Jaya Kishori Event: नोएडा में आज होगा जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र, QR कोड को स्कैन कर आप भी करें रजिस्टर
प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को गौतमबुद्धनगर के यमुना सिटी में होने जा रहा है। इसमें वह 'जीवांजलि विचारों से बदलाव तक' विषय पर संबोधित करेंगी। इस विशेष सत्र का आयोजन गलगोटिया विश्वविद्यालय में दोपहर 2 बजे से होगा। अमर उजाला और गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से होने वाला यह कार्यक्रम आस्था, ज्ञान और आत्मबल से भरपूर होगा। जया किशोरी इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को अपनी प्रेरणादायी वाणी से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हुए खुशहाली भरा जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
इस्राइल-लेबनान वार्ता - फोटो : एक्स @Yechiel Leiter
Israel-Lebanon Talks: इस्राइली राजदूत ने लेबनानी समकक्ष से बातचीत को बताया 'शानदार', युद्ध विराम से किया इनकार
अमेरिका में इस्राइल के राजदूत येहिएल लाइटर ने दक्षिण लेबनान में युद्ध विराम को लेकर कोई प्रतिबद्धता जताने से इनकार किया। हालांकि, वॉशिंगटन डीसी में लेबनान के राजदूत नाडा हमादेह के साथ अपनी बैठक को उन्होंने 'शानदार दो घंटे की बातचीत' बताया। सीएनएन की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
New Parliament Building - फोटो : Amar Ujala
Politics: महिला आरक्षण व परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार; सरकार ऐतिहासिक कदम बता रही, विपक्ष पर सवाल उठा रहा
संसद के विशेष सत्र में इस सप्ताह महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी हुई। केंद्र सरकार जहां इसे ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं विपक्ष इसके पीछे की मंशा पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, विधेयक का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है और इससे संसदीय लोकतंत्र को नुकसान हो सकता है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार की नीयत चालाकी भरी है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
टीसीएस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Agency
महाराष्ट्र: TCS में यौन उत्पीड़न व धर्मांतरण का मामला, नौ आरोपियों के बैंक खाते खंगाले; अवैध फंडिंग का अंदेशा
नासिक स्थित टीसीएस में मुस्लिम कर्मचारियों द्वारा हिंदू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण और धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस गहन जांच कर रही है। पुलिस अब फरार आरोपी निदा खान समेत गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाल रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें इस अपराध के लिए पैसे मिले थे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : PTI
CSK vs KKR: सीएसके के खिलाफ केकेआर के बल्लेबाजों ने किया निराश, अब तक नहीं खुला जीत का खाता; नूर अहमद चमके
नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 32 रनों से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज ने रचा इतिहास, तीन हजार करोड़ के पार हुई कमाई; ‘बाहुबली’ और ‘पुष्पा’ को चटाई धूल
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक महीना पूरा करने के करीब है। फिल्म अभी भी न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि अच्छे नंबर्स भी ला रही है। यही कारण है कि भारत में 1100 करोड़ रुपए के कारोबार के करीब पहुंचने वाली यह फिल्म, वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अब ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसा करने वाली ‘धुरंधर’ पहली भारतीय फ्रेंचाइजी बन गई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें