फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: बिहार नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत; नीला ड्रम केस में आज होगी सजा; ममता पर चाकू से हमले की कोशिश

Wed, 14 Oct 2026 06:13 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आज बुधवार, 14 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। बिहार के वैशाली में नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए छह लाख रुपये की मदद की घोषणा की। दिल्ली में सीजेपी नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामला चर्चा में है। वहीं, नीला ड्रम केस में सौरभ की हत्या के आरोपियों पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी को आज सजा सुनाई जाएगी, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हैं। मनोरंजन जगत में बिग बॉस 20 में नकुल और गुल्लू के बीच हाथापाई के बाद 11 घरवाले नॉमिनेट हुए, जबकि आईपीएल 2027 में युवराज सिंह के दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ने की खबर ने खेल जगत में चर्चा बढ़ा दी है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
बिहार नाव हादसा - फोटो : Amar Ujala Graphics

बिहार नाव हादसा: वैशाली में 13 बच्चों की मौत
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार देर शाम गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। इसमें ज्यादातर बच्चें व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जो मत्यु भोज में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 11
सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सीजेपी नेताओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पहली बार ट्रेस पासिंग का मामला
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खास बात ये है कि दिल्ली पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है, जिस पर अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि 7 जंतर मंतर लेन एक बिल्डिंग है, जिसमें कुछ घर हैं और आगे जेडीयू दफ्तर, उसमें घुसकर कुछ लोग जंतर मंतर आए थे। ऐसे में किसी के घर में जबरन घुसना ट्रेस पासिंग होता है और जंतर मंतर अलग जगह है। पढ़ें एक क्लिक पर...

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। तृणमूल कांग्रेस के ममता बनर्जी गुट ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर एक महिला ने उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वाली महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी होने का दावा किया।  बताया गया कि ममता बनर्जी दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के लिए घर से निकल रही थीं, तभी महिला उनकी ओर दौड़ी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ममता बनर्जी के सहयोगियों ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके प्रेमी को आज मिलेगी सजा
ब्रह्मपुरी में सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को उनके गुनाह की सजा मिलेगी। तीन मार्च 2025 की रात दोनों ने सौरभ की न केवल हत्या की थी, बल्कि उसके शव के टुकड़े नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से चिन दिए थे। इसके बाद दोनों हिमाचल प्रदेश में घूमने चले गए थे। इस वारदात के बाद मेरठ समेत देशभर में सड़क से सोशल मीडिया तक लोगों में आक्रोश था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

5 of 11
एस जयशंकर, विदेश मंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics
जयशंकर का दो टूक संदेश: अमेरिका से रिश्ते आसान नहीं, चीन को भी संभालना जरूरी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत के बदलते वैश्विक संबंधों और विदेश नीति को लेकर अहम बातें कही हैं। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ संबंधों को आगे बढ़ाना आसान नहीं है। दुनिया में अमेरिका की भूमिका और दूसरे देशों के साथ उसके व्यवहार में बदलाव आया है। ऐसे में हर देश को अपने रिश्तों का नए सिरे से आकलन करना पड़ रहा है। जयशंकर ने भारत की रणनीति को समझाते हुए कहा कि अमेरिका के साथ जुड़ना और चीन को संभालना, दोनों जरूरी हैं।

विदेश मंत्री ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत, चीन के साथ सीमा पर शांति, यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए), रूस के साथ संबंधों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नियमन जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
महंगाई की मार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
त्योहारों पर महंगाई का डबल झटका
त्योहारी सीजन की आहट के साथ ही चने की कीमतों ने तेज छलांग लगाई है। पिछले एक महीने के भीतर ही चने के थोक और खुदरा भावों में लगभग 18% तक की भारी वृद्धि दर्ज की गई है। महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की प्रमुख मंडियों में तो चने की आवक अभी ठीक-ठाक बनी हुई है, लेकिन राजस्थान जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में चने की आवक में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, जिससे कीमतों को और बल मिल रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार चने का आयात करीब 155 फीसदी तक बढ़ चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
विजय की चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात - फोटो : PTI
चेन्नई के जल संकट पर विजय की पहल: नायडू से अतिरिक्त पानी मांगा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चेन्नई की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए कृष्णा नदी से अतिरिक्त पानी छोड़ने का अनुरोध किया। दोनों नेताओं ने गोदावरी और कावेरी नदियों को जोड़ने की प्रस्तावित परियोजना पर भी चर्चा की।

तमिलनाडु सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, विजय ने बताया कि राज्य सतही जल संसाधनों की कमी से जूझ रहा है और अपनी पानी की जरूरतों के 30 प्रतिशत से अधिक के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि गोदावरी-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना से दक्षिण भारत के राज्यों को लाभ मिल सकता है। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
हूती - फोटो : पीटीआई
यमन के तेल ठिकानों पर सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का हवाई हमला
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने मंगलवार को यमन में हूती विद्रोहियों के कब्जे वाली राजधानी सना पर हवाई हमले किए। हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले प्रसारक अल-मसीरा ने यह जानकारी दी। आशंका है कि इन हमलों के बाद पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सना के पश्चिम में स्थित अल-सुहाबा ईंधन केंद्र पर हमले हुए। इसके कुछ घंटे बाद शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
आईएमएफ की रिपोर्ट में क्या खास? - फोटो : amarujala.com
एआई में निवेश घटा तो दुनिया के बाजारों में मच सकती है उथल-पुथल
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने आगाह किया है कि एआई में निवेश की रफ्तार धीमी पड़ने से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मच सकती है। वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा कि बढ़ते सरकारी कर्ज, महंगे बॉन्ड और बड़े साइबर हमलों से भी बाजारों को खतरा है। फिलहाल, निवेशकों का भरोसा मजबूत है, लेकिन इसे वित्तीय सुरक्षा की गारंटी नहीं माना जा सकता। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम @jiohotstarreality
बिग बॉस 20: नकुल-गुल्लू के बीच हुई हाथापाई, देखें वीडियो
सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो से सामने आए नए एपिसोड में नकुल और गुल्लू, आसिफ और लव गिल...और आम्रपाली और उदिती के बीच घमासान देखने को मिला है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
गांगुली और युवराज - फोटो : X
आईपीएल 2027: दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े युवराज सिंह
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े हैं। युवराज दिल्ली की टीम में सहायक और बल्लेबाजी कोच बने हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें