दिल्ली में चुनाव आयोग में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेता आंदोलन करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को एसआईआर और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सीजेआई सूर्यकांत से मिलने का समय नहीं मिला है। उधर, महाराष्ट्र में एमपीएससी छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार ने तुकाराम मुंढे को आयोग का नया सचिव बनाया है। वहीं, पंजाब के तरनतारन में ड्यूटी से घर लौट रहे एएसआई इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले की खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को घेरते हुए कहा कि वहां सेना ही शासन और कानून है। वहीं, भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। फ्रांस में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जीन-ल्यूक मेलेंशों ने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए 16 साल की उम्र से मतदान का अधिकार देने की मांग की है। सूडान-मिस्र सीमा पर सोने की खदान पर हवाई हमले में 13 खनिकों की मौत और 28 लोगों के घायल होने की खबर है। गाजा में तीन साल बाद बच्चों का जीवनरक्षक कार्यक्रम फिर शुरू हुआ है, लेकिन पहले के 45 बच्चों में से अब केवल 15 ही मिल पाए हैं। वहीं, अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लोकतंत्र में लोगों को सवाल पूछने और अपनी आवाज उठाने की आजादी देने की बात कही है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 11
Delhi Protest
- फोटो : अमर उजाला
विपक्ष लामबंद, दिल्ली में आंदोलन LIVE: आज कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं का हल्लाबोल, पुलिस कितनी तैयार?
चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों के गठबंधन- इंडिया ब्लॉक के नेताओं के मार्च, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 11
सीजेआई ने राहुल गांधी को नहीं दिया मिलने का समय
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
राहुल गांधी-खरगे से नहीं मिलेंगे सीजेआई सूर्यकांत: एसआईआर और पुलिस कार्रवाई पर उठाने थे सवाल, क्या है मामला?
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने का समय देने से इनकार कर दिया है। राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। वह सोमवार को सीजेआई से मिलना चाहते थे। उन्हें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर बात करनी थी। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीजेआई ने राहुल गांधी के आधिकारिक ईमेल का जवाब देते हुए यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
देवेंद्र फडणवीस, सीएम, महाराष्ट्र
- फोटो : ANI
एमपीएससी विवाद: छात्रों के आंदोलन पर सरकार का बड़ा कदम, तेज-तर्रार अफसर तुकाराम मुंढे बने नए सचिव
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की परीक्षाओं और विभिन्न मांगों को लेकर पुणे में पिछले 11 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार के मंत्री शिवेंद्रराजे ने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर तेज तर्रार वरिष्ठ अधिकारी तुकाराम मुंढे को एमपीएससी का नया सचिव बनाए जाने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 11
दम्माम हवाई अड्डे पर हमला
- फोटो : एक्स/आरटी/वीडियो ग्रैब
सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला: उड़ान का रास्ता बदला; हमले के पीछे कौन?
सऊदी अरब के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने हमले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। दम्माम शहर फारस की खाड़ी के पास स्थित है। यह बहरीन और कतर के नजदीक है। यह बयान ऐसे समय आया, जब कुछ घंटे पहले ही अधिकारियों ने बताया था कि राजधानी रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर हमला हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 11
यूएन में भारतीय राजदूत मैथिली और पाकिस्तानी राजनयिक बिलाल अहमद
- फोटो : एक्स
यूएन में भारत की दो-टूक: पाकिस्तान को राजदूत मैथिली ने दिखाया आईना, कहा- वहां सेना ही शासन, सेना ही कानून
भारत ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में कानून के शासन के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान दूसरे देशों को कानून के शासन पर उपदेश नहीं दे सकता। उसके अपने देश में तो 'सेना ही हुकूमत है और सेना ही कानून है'। शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की छठी समिति में कानून के शासन पर चर्चा हुई। यह चर्चा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून के शासन के विषय पर थी। इसी दौरान पाकिस्तान ने कुछ टिप्पणियां कीं। इसके जवाब में भारत ने शुक्रवार को जवाब देने के अपने अधिकार यानी 'राइट ऑफ रिप्लाई' का इस्तेमाल किया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 11
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : IANS
कहां पिछड़ा वेस्टइंडीज और कैसे जीता भारत?: अभिषेक की बल्लेबाजी से गेंदबाजों के प्रदर्शन तक पूरी कहानी, जानिए
अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट पर 209 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर
8 of 11
लुधियाना पुलिस
- फोटो : संवाद
तरनतारन में एएसआई की हत्या: ड्यूटी करके लौट रहे थे घर, रास्ते में बरसीं गोलियां; इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
पंजाब के तरनतारन में रविवार देर शाम अज्ञात हमलावरों ने एएसआई इकबाल सिंह (55) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात थे और ड्यूटी खत्म करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर
फ्रांस: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मेलेंशों ने किया छात्र आंदोलन का समर्थन; क्या युवा बदलेंगे चुनावी समीकरण?
फ्रांस में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जीन-ल्यूक मेलेंशों ने रविवार को हाईस्कूल के उन छात्रों का समर्थन किया, जिनके विरोध प्रदर्शन ने पूरे फ्रांस को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने चुनावी रैली में 16 साल की उम्र से मतदान का अधिकार देने की मांग की। साथ ही, विश्वविद्यालयों में चुनिंदा छात्रों को दाखिला देने की व्यवस्था खत्म करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर
10 of 11
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
सूडान-मिस्र सीमा पर सोने की खदान पर हवाई हमला: 13 खनिकों की मौत, 28 घायल; निशाने पर कौन था?
सूडान और मिस्र के बीच सीमा वाले इलाके में हवाई हमला हुआ। इस हमले में 13 छोटे स्तर पर सोने का खनन करने वाले खनिकों की मौत हो गई। एक चिकित्सा संगठन ने रविवार को यह जानकारी दी। इस इलाके में छोटे स्तर पर और पारंपरिक तरीके से सोने का खनन बड़े पैमाने पर होता है। पढ़ें पूरी खबर
हुमा कुरैशी: 'लोकतंत्र में आवाज उठाने की आजादी होनी चाहिए', सीजेपी प्रदर्शन को लेकर क्या बोलीं हुमा कुरैशी?
दिल्ली में सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बीच हुमा कुरैशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे लोकतांत्रिक देश में नागरिक अधिकारों की बात करती दिख रही हैं। हुमा कुरैशी ने इस बात पर जोर दिया है कि लोगों को सवाल पूछने का अधिकार होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर