फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: ड्रोन से बाल-बाल बचा जेलेंस्की का विमान, आईफोन 18 प्रो लॉन्च; प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का भारत दौरा

Thu, 10 Sep 2026 06:05 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान के पास ड्रोन पहुंचने का दावा सामने आया है। यह दावा नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने किया है। उधर, ईरान युद्ध का असर अमेरिका में तेल की कीमतों पर भी दिख रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चुनाव के बाद ही तेल के दाम नीचे आ सकते हैं। इस बीच, एपल ने आईफोन 18 प्रो समेत कई बड़े एलान किए हैं। फोल्डेबल आईफोन को लेकर भी चर्चा हो रही है। देश में 4.5 करोड़ उच्च शिक्षा छात्र हैं, लेकिन हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा उपलब्ध नहीं है। मालदीव ने थिलाफुशी पोर्ट का ठेका भारत की जगह चीन को दिया है। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे हैं, जिससे उनके दौरे को लेकर खास दिलचस्पी है। स्लोवेनिया ने फलस्तीन समर्थक पुरानी नीति बदलते हुए इस्राइल में अपना पहला दूतावास खोला है। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर प्रबंधन से जुड़े विवाद पर फैसला सुरक्षित रखा है। वहीं, दुनियाभर में मोबाइल फोन करीब 15 फीसदी महंगे हुए हैं। इसकी वजह समझने के लिए कई आर्थिक और कारोबारी पहलुओं पर नजर डालना जरूरी है। इसके अलावा, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर आगे मोबाइल, ऊर्जा और रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ सकता है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
विज्ञापन

2 of 10
वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
'जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन': नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति?
नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बताया कि वह और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की देर रात तक साथ थे। दोनों ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की। स्टोर ने कहा कि यूक्रेन में लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए हवाई सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 10
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम; रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान युद्ध की वजह से बढ़े तेल के दाम जल्द नीचे आने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में गिरावट अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ही शुरू हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 10
आईफोन 18 प्रो सीरीज की 10 बातें हैं अहम। - फोटो : अमर उजाला
एपल इवेंट की 10 बड़ी बातें: आईफोन 18 प्रो और एआई से लेकर फोल्डेबल आईफोन तक, एक जगह जानें सभी बड़े एलान
एपल के सालाना इवेंट में कंपनी अपने पहले फोल्डेबल आईफोन के अलावा नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च की है। साथ ही, एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन 'डुओ' को भी लॉन्च किया। इसके साथ ही Apple Watch, नई सीरी और AirPods 5 को भी पेश किया गया है। इस साल एपल इवेंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। एपल इवेंट में कंपनी ने स्टैडर्ड iPhone 18 मॉडल लॉन्च नहीं किया है। iPhone 18 प्रो सीरीज को कंपनी ने 1,64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। आइए इस लॉन्च इवेंट के बारे में 10 बड़ी बातों को जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर 

 
विज्ञापन

5 of 10
दिल्ली में एमसीडी की कार्रवाई के बीच पीजी छोड़ते छात्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
विश्वविद्यालयों का हाल: देशभर में 4.5 करोड़ छात्र, हॉस्टल सीटों का केंद्रीय डाटा नहीं; कितनों को मिलती है जगह?
देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में 4.50 करोड़ छात्र पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन इन छात्रों के लिए हॉस्टल सीटों का कोई केंद्रीय डाटा उपलब्ध नहीं है। सत्य निकेतन पीजी हादसे के बाद छिड़ी देशव्यापी बहस के बाद अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि देश के 1,278 विश्वविद्यालयों में से सिर्फ 1,069 में ही हॉस्टल की सुविधा है। इनमें भी सभी छात्रों को हॉस्टल नहीं मिल पाता। उच्च शिक्षण संस्थानों में कितने छात्रों को हॉस्टल मिल पाता है और कितने बाहर रहने के लिए मजबूर हैं, इसका डाटा किसी के पास नहीं है।  पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

6 of 10
मालदीव के बंदरगाह को लेकर विवाद - फोटो : एक्स
चीन का दबदबा: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा
मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार को दूसरे पर तरजीह नहीं दी गई है। सरकार ने कहा कि पोर्ट का विकास, स्वामित्व और संचालन पूरी तरह मालदीव सरकार के नियंत्रण में रहेगा। थिलाफुशी पोर्ट परियोजना के पहले चरण का काम चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी (सीएचईसी) को दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 10
प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का स्वागत करते भारतीय अधिकारी - फोटो : आईएएनएस
प्रिंस रहीम आगा खान पंचम: इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा?
इस्माइली शिया मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम सात दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचे। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में कहा, '50वें इमाम के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत आए महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का गर्मजोशी से स्वागत है। यह यात्रा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ जारी सहयोग की समीक्षा करने और विभिन्न विकास तथा सामुदायिक पहलों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।' पढ़ें पूरी खबर 

8 of 10
इस्राइली विदेश मंत्री गिदोन सार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/विदेश मंत्रालय,स्लोवेनिया
क्यों बदला रुख?: फलस्तीन के साथ खड़ा था स्लोवेनिया, अब इस्राइल के लिए खोला पहला दूतावास
स्लोवेनिया की राजधानी ल्यूब्ल्याना में इस्राइल ने बुधवार को अपना पहला दूतावास खोला। इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब कुछ पुराने सहयोगी देशों के साथ इस्राइल के संबंध खराब हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइली बस्तियों को लेकर उसकी नीति है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट: 'आप भगवान को क्यों परेशान कर रहे हो?' मंदिर प्रबंधन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित
यह कहते हुए कि भगवान को परेशान नहीं किया जाना चाहिए, सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के प्रसिद्ध महावीर जी जैन मंदिर के प्रबंधन को लेकर श्वेतांबर और दिगंबर संप्रदायों के बीच चल रहे लंबे विवाद में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने याचिकाकर्ता दिगंबर समिति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर्यमा सुंदरम और प्रतिवादी पक्ष की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम दीवान को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा। दोनों पक्षों को आठ दिनों के अंदर लिखित दलीलें पेश करने का निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

10 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
एक्सप्लेनर: दुनियाभर में मोबाइल फोन 15 फीसदी महंगे हुए, आखिर क्यों बढ़ते जा रहे दाम?
त्योहारी सीजन से ठीक पहले नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं के लिए यह खबर जेब पर भारी पड़ने वाली है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में भारत में स्मार्टफोन की औसत खुदरा कीमतें 21 फीसदी  बढ़ चुकी हैं।यह दुनिया के तमाम बड़े बाजारों में दर्ज सबसे तेज उछाल है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें