फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: कई राज्यों में ईसी का पुराना फॉर्म-6 लागू; आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग

Thu, 01 Oct 2026 05:49 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 13
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें।
विज्ञापन

2 of 13
निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/पीटीआई
निर्वाचन आयोग ने पिछले फैसलों की समीक्षा की: एसआईआर में सुनवाई और फॉर्म के नियम बदले; क्यों?
निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पिछले हफ्ते लिए गए कई फैसलों की समीक्षा की है। इनमें से ज्यादातर फैसले मतदाता सूची के जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने समीक्षा बैठक की। निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी बैठक में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

3 of 13
भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अंतरिक्ष पर नजरें: आज भारत के पहले ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट की लॉन्चिंग, सूचनाएं लेकर वहीं योजना भी बनेंगी
कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से भारत आज अपना पहला ऑर्बिटल कंप्यूटिंग सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इससे भारत अब अंतरिक्ष में ही डाटा प्रोसेस करने वाले अमेरिका, चीन, जापान जैसे चुनिंदा देशों की कतार में शामिल हो जाएगा। सीधे शब्दों में कहें तो अब तक हमें अंतरिक्ष से भारी संख्या में जानकारियां मिलती थीं, जिन पर ग्राउंड स्टेशन पर घंटों व कई दिनों तक शोध व विश्लेषण (डाटा प्रोसेस) कर हम अपनी योजनाएं बनाते थे। पढ़ें पूरी खबर 

4 of 13
इस्राइली पीएम नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
फ्लाईदुबई विमान चाकूबाजी: नेतन्याहू बोले- बड़ी त्रासदी टली; यात्रियों और चालक दल को बताया 'हीरो'; और क्या कहा?
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि दुबई से इस्राइल जा रही एक फ्लाइट में बुधवार सुबह गंभीर सुरक्षा घटना हुई। उनके अनुसार, विमान में सवार लगभग सभी यात्री इस्राइली थे। देश के पास पहुंचने के दौरान विमान के एक पायलट ने दूसरे पायलट पर चाकू से हमला कर दिया और कथित तौर पर विमान को सभी यात्रियों समेत दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

5 of 13
विंडफॉल टैक्स में कटौती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विंडफॉल टैक्स में कटौती: सरकार ने डीजल और एटीएफ निर्यात पर कर की दरें घटाईं, पेट्रोल पर क्या फैसला हुआ?
केंद्र सरकार ने 1 अक्तूबर से डीजल और एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। हालांकि, पेट्रोल के निर्यात पर यह शुल्क मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखा गया है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। यह निर्णय पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन

6 of 13
केरल विश्वविद्यालय के बाहर झड़प - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स/@diganta_guha
केरल विश्वविद्यालय के बाहर यूथ कांग्रेस-एसएफआई में झड़प: पत्थरबाजी, जलती मशालें फेंकी गईं; कैसे बिगड़े हालात?
तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार शाम झड़प हो गई। यह झड़प केरल विश्वविद्यालय के पुरुष छात्रावास के पास हुई। करीब तीन घंटे तक दोनों पक्षों में टकराव चलता रहा। इस दौरान जलती हुई मशालें फेंकी गईं। पत्थर भी चले। पुलिस ने कई बार आंसू गैस छोड़ी। इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

7 of 13
कमजोर मानसून ने बढ़ाई चिंता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खत्म हुआ मानसून: 2001 के बाद चौथा सबसे कमजोर, कम बारिश और रिकॉर्ड गर्मी से बढ़ी चिंता; आईएमडी ने क्या कहा?
भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून का मौसम बुधवार को खत्म हो गया। इस साल देश में सामान्य से 12.6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जून से सितंबर के बीच देश में कुल 759.4 मिलीमीटर बारिश हुई। वर्ष 2001 के बाद यह चौथी सबसे कम मानसूनी बारिश है। पढ़ें पूरी खबर 

8 of 13
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस: 10 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, राहुल राज सिंह हुए आरोपमुक्त; जानें पूरा मामला
टीवी की मशहूर 'बालिका वधू' यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में कोर्ट ने अपनी ओर से फैसला सुना दिया है। जानिए क्या है पूरा केस।24 साल की प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में फांसी पर लटकी मिली थीं। उनकी मां सोमा बनर्जी की शिकायत पर बांगुर नगर पुलिस ने राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 323, 504, और 506 के तहत केस दर्ज किया था। पढ़ें पूरी खबर 
 

9 of 13
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
'यह सिर्फ मेरे लिए है, साझा नहीं करना': शतक के बाद रोहित का जश्न बना रहस्य, जडेजा ने पूछा तो मिला ये जवाब
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा ने अपने खास सेलिब्रेशन का राज खोलने से इनकार कर दिया। रोहित ने 75 गेंदों में 101 रन की पारी खेली और शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी। भारत ने 406 रन के लक्ष्य को 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। रोहित ने मैच के बाद कहा कि उनका शतक सेलिब्रेशन सिर्फ उनके लिए था और वह इसे किसी के साथ साझा नहीं करना चाहते। पढ़ें पूरी खबर 

10 of 13
इंग्लिश चैनल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटिश पीएम का दावा: 'वायुसेना अड्डे के पास संदिग्ध आतंकी घटना में ईरान की भूमिका', जांच में क्या मिला?
ब्रिटेन और फ्रांस के बीच चल रही एक योजना को खत्म कर दिया गया है। इस योजना का मकसद छोटी नावों से इंग्लिश चैनल पार करके ब्रिटेन आने वाले प्रवासियों की संख्या कम करना था। ब्रिटेन सरकार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर 

11 of 13
अमेरिकी सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक
इराक से अमेरिकी सेना की वापसी पूरी: खत्म हुआ 12 साल का अभियान; ट्रंप ने क्या कहा, नई चुनौती क्या है?
अमेरिकी सेना ने बुधवार को इराक से अपने सभी सैनिकों की वापसी पूरी कर ली। इसके साथ ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) के खिलाफ 12 साल से चल रहा अमेरिकी सैन्य अभियान खत्म हो गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस अभियान के खत्म होने की सराहना की। हालांकि, उन्होंने इसे 'बहुत महंगा और नरक जैसा अभियान' बताया। पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
बैंक छुट्टियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अक्तूबर में बैंक की छुट्टियों की भरमार: 16 दिन नहीं होगा कामकाज; ब्रांच जाने से पहले चेक कर लें पूरी लिस्ट
त्योहारों और नियमित साप्ताहिक अवकाशों के चलते अक्तूबर महीने में कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में यदि आपको चेक जमा करना है, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना है, केवाईसी अपडेट करानी है या किसी अन्य शाखा-आधारित सेवा का लाभ लेना है, तो पहले बैंक की छुट्टियों का कैलेंडर जरूर देख लें। खास बात यह है कि अक्तूबर में कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कई अवकाश राज्य और शहर विशेष तक सीमित रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

13 of 13
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग - फोटो : ANI
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, आलाकमान के फैसले की सूचना पर उठाया कदम
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राज्य इकाई में हफ्तों से चल रही अंदरूनी कलह के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कहा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले इस पद के लिए पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला सबसे आगे चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें