फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TOP News: ईरान ने इस्राइल पर दागीं मिसाइलें; INDIA गठबंधन की बैठक आज; उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के आसार

Mon, 08 Jun 2026 06:31 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-दुनिया की कई बड़ी खबरें आज सुर्खियों में हैं। राजधानी दिल्ली में INDIA गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें विपक्षी दलों की रणनीति और एकजुटता पर चर्चा होगी। वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है। युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत मिल सकती है। उधर, जयपुर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने रात 12 बजे से सोशल मीडिया और इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 11
इंडिया गठबंधन की आज बैठक। - फोटो : अमर उजाला
INDIA गठबंधन की बैठक आज
देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है। इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है। दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं। ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

3 of 11
अमेरिका ईरान युद्ध - फोटो : Amar Ujala Graphics
क्या टूट गया युद्धविराम?
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा। ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...

4 of 11
आज से फिर बदलेगा मौसम - फोटो : ANI
आज से मौसम फिर ले सकता है करवट
सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया। सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सिपाही भर्ती परीक्षा आठ से दस जून के बीच। - फोटो : अमर उजाला।
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा आज से
उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सोमवार से होगा। सोमवार से बुधवार तक लिखित परीक्षा रोजाना दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 25 लाख अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

6 of 11
इंटरनेट बंद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala Graphics
जयपुर में रात 12 बजे से इंटरनेट पर रोक
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार 8 जून को प्रस्तावित बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ धार्मिक स्थलों समेत अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

7 of 11
भूकंप - फोटो : Amar Ujala
भूटान के पास आया 5.6 तीव्रता का भूकंप
भारत के पड़ोसी देश भूटान के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इस भूकंप के चलते असम समेत पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह से नुकसान की खबर नहीं है। 7 जून 2026 की रात करीब 11.06 बजे भूटान के पास भूकंप आया। जिस जगह भूकंप आया, वह भारत के राज्य असम के कई इलाकों से महज 252 किलोमीटर की दूरी पर है, जिसके चलते असम में भी झटके महसूस किए गए। पढ़ें एक क्लिक पर...

8 of 11
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और ममता बनर्जी - फोटो : ANI
ममता बनर्जी को कांग्रेस का ऑफर
राष्ट्रीय राजनीति के कैनवास पर एक ऐसी पटकथा लिखी जा रही जो आने वाले दिनों में देश की सियासत का पूरा भूगोल बदल सकती है। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों ने क्षेत्रीय क्षत्रपों की ताकत के जिस सबसे मजबूत किले को ढहाया है,उसके बाद अब कांग्रेस से टूटकर बनी पार्टियों के विलय और पुराने दिग्गजों की घर वापसी के प्लान पर शीर्ष स्तर पर बेहद रणनीतिक तरीके से काम शुरू हो चुका है। इस बिसात पर सबसे बड़ा धमाका पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को लेकर हुआ है। प्रामाणिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस आलाकमान की ओर से ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का कांग्रेस में पूर्ण विलय करने का सीधा और बड़ा ऑफर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर ट्रस्ट में कथित घोटाले को लेकर अखिलेश ने उठाए सवाल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से करोड़ों रुपये गायब होने के कथित मामले में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि लगता है ये इनके लिए हर हफ्ते की साधारण बात है। इतनी अधिक साधारण है कि यह इसे अब उल्लेखनीय भी नहीं मानते हैं। चेहरे के भाव और देह की भाषा हताशा और निराशा से भरी है। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को एक साथ बैठाकर स्पष्टीकरण दिया जाए और आंकड़ों के मिलान के लिए सीसीटीवी के साक्ष्य का सहारा लिया जाए। जैसे ही सारे ट्रस्टी एक साथ बैठेंगे तो सच तत्काल बाहर आ जाएगा क्योंकि उनमें हर कोई एक जैसा नहीं है। पढ़ें एक क्लिक पर...

10 of 11
अलेक्जेंडर ज्वेरेव - फोटो : @rolandgarros
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम खिताब
जर्मनी के स्टार टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया। रविवार को खेले गए फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल फाइनल में ज्वेरेव ने इटली के फ्लेवियो कोबोली को पांच सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5), 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में ज्वेरेव ने चार घंटे 20 मिनट तक चले संघर्ष के बाद जीत हासिल की। मैच का निर्णायक पांचवां सेट जीतते ही ज्वेरेव भावुक हो गए। पढ़ें एक क्लिक पर...
विज्ञापन

11 of 11
‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
ए आर रहमान ने गाया 'मां तुझे सलाम'
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम ने अटारी बॉर्डर (पंजाब) पर देश के वीर जवानों को एक बेहद खूबसूरत और भावुक श्रद्धांजलि दी। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान ने पहली बार अटारी बॉर्डर पर लाइव परफॉर्मेंस दी है। जिसे देखने के लिए स्टेडियम में हजारों लोग मौजूद थे। ए.आर. रहमान ने ‘चंदा सूरज लाखों तारे’ गाने से शुरुआत की। इसके बाद मोहित चौहान, वेदांग रैना, नीलांजना घोष और पूजा तिवारी जैसे कलाकारों ने फिल्म के नए गानों पर शानदार परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम का समापन रहमान के मशहूर देशभक्ति गीत ‘मां तुझे सलाम’ के साथ हुआ, जिससे पूरा स्टेडियम जोश और तालियों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें