फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राजस्थान में स्कूल की छत गिरी, आठ की मौत, मालदीव में PM मोदी; संसद में होगी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा

Fri, 25 Jul 2025 08:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 10
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से प्रार्थना कर रहे आठ बच्चों की मौत हो गई, पांच शिक्षक निलंबित किए गए। वहीं, संसद में 28 जुलाई को लोकसभा और 29 जुलाई को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा होगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चर्चा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, सभी दलों की सहमति है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मालदीव के रिश्ते में हमेशा दोस्ती पहले आती है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने माना कि कांग्रेस शासन में जाति जनगणना न कराना उनकी गलती थी, पीएम मोदी को सिर्फ दिखावा करने वाला बताया। इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने भारत के खिलाफ अपना 38वां शतक लगाया, स्टोक्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, इंग्लैंड को 50 रन की बढ़त। वहीं, मिग-21 को सेवानिवृत्त किए जाने के बीच तेजस विमान निर्माण में देरी चिंता जताई जा रही है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) भूषण गवई ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद वह कोई सरकारी पद नहीं लेंगे। सरकार ने 25 ओटीटी ऐप और वेबसाइट पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें उल्लू और एएलटीटी जैसे नाम शामिल हैं। इन पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने का आरोप है। केंद्र सरकार ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
झालावाड़ स्कूल हादसा - फोटो : अमर उजाला
Rajasthan Tragedy: झालावाड़ में स्कूल की छत गिरी, प्रार्थना कर रहे आठ मासूमों की मौत; पांच शिक्षक निलंबित
राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रार्थना सभा के दौरान हुई इस घटना में 8 बच्चों की मौत हो गई है।  शिक्षा विभाग ने पांच शिक्षकों को निलंबित किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 10
पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala
Parliament: 28 जुलाई को लोकसभा तो 29 को राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा, पीएम मोदी भी ले सकते हैं हिस्सा
संसद के दोनों सदनों में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा में होगी। जानकारी के मुताबिक, सोमवार यानी 28 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा की शुरुआत करेंगे। चर्चा में भाग लेने वाले अन्य मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हैं। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी इसमें भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे ही राज्यसभा में 29 जुलाई को 'ऑपरेशन सिंधु पर चर्चा  शुरू होगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 10
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : एएनआई
Kiren Rijiju: संसदीय कार्य मंत्री बोले- लोकसभा में शुरू होगी जस्टिस वर्मा को हटाने की प्रक्रिया, सभी दल सहमत
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को घोषणा की कि कथित भ्रष्टाचार के मामले में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा को हटाने की कार्यवाही लोकसभा में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दल एकजुट होकर न्यायपालिका में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमत हुए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के नोटिस को राज्यसभा में स्वीकार नहीं किया गया है, जिससे लोकसभा में अब यह प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : पीटीआई
PM Modi Maldives Visit: 'हमारे लिए हमेशा दोस्ती पहले आती है...', भारत-मालदीव संबंधों पर बोले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय के दौरे पर मालदीव पहुंचे। पीएम मोदी का माले के वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। भारत ने प्रधानमंत्री की मालदीव यात्रा के दौरान नए समझौता ज्ञापन के तहत मालदीव को 4,850 करोड़ की लोन सहायता प्रदान की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 10
राहुल गांधी - फोटो : एक्स- INC
Rahul Gandhi: राहुल ने कहा- कांग्रेस शासन में जाति जनगणना न कराना मेरी गलती; PM मोदी पर बोले- 'सब दिखावा है...
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जाति जनगणना को लेकर अहम बयान दिया है। राहुल गांधी ने माना कि अपनी पार्टी के शासनकाल में जाति जनगणना न कराना बड़ी गलती थी। मै अब इसे सुधारना चाहता हूं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया ने प्रधानमंत्री के गुब्बारे को फुलाया है और उनमें कोई दम नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 10
जो रूट-बेन स्टोक्स - फोटो : पीटीआई
IND vs ENG Live Score: रूट का 38वां शतक, स्टोक्स के साथ अर्धशतकीय साझेदारी; भारत पर इंग्लैंड की 50 रन की बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आज तीसरा दिन है। शुक्रवार का खेल 225/2 के स्कोर से शुरू हुआ और इंग्लैंड ने भारत के स्कोर की बराबरी कर ली। अब इंग्लैंड की टीम बड़ी बढ़त हासिल करने के लिए लड़ रही है। जो रूट ने 178 गेंदों में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 38वां शतक पूरा कर लिया। वह बेन स्टोक्स के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। इंग्लैंड का स्कोर भी 400 के पार पहुंच गया है और बढ़त 50 रन की हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

8 of 10
सितंबर 2025 में मिग-21 होगा वायुसेना से रिटायर। - फोटो : अमर उजाला
MIG-21 का रिटायरमेंट: तेजस निर्माण में देरी से क्यों बढ़ सकती है चिंता, पाकिस्तान-चीन की चुनौती कितनी बढ़ेगी?
भारतीय वायुसेना में 60 साल से ज्यादा समय तक सेवा देने वाले मिग-21 लड़ाकू विमानों की शृंखला को इस साल सितंबर में रिटायर कर दिया जाएगा। कारगिल से लेकर बालाकोट एयरस्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले सोवियत मूल के इस एयरक्राफ्ट का इतिहास काफी पेचीदा रहा है। अलग-अलग संघर्षों में अहम भूमिका निभाने के बावजूद लगातार पुराने होते हार्डवेयर के चलते इस फाइटर जेट को एक समय फ्लाइंट कॉफिन यानी उड़ता ताबूत करार दिया जाने लगा था। इसके बावजूद भारतीय वायुसेना विदेशी लड़ाकू विमानों की खरीद में कमी और भारत के स्वदेशी फाइटर जेट- तेजस एमके-1 के निर्माण में देरी के कारण लंबे समय तक मिग-21 को सेवानिवृत्त करने से बचती रही। पढ़ें पूरी खबर

9 of 10
मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई - फोटो : ANI
CJI Bhushan Gavai: 'सेवानिवृत्ति के बाद कोई सरकारी पद स्वीकार नहीं करूंगा', मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का बयान
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अपने पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने बड़ी बात कह दी। सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कोई सरकारी पद स्वीकार नहीं करूंगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा, 'मैंने निर्णय लिया है कि सेवानिवृत्ति के बाद मैं कोई भी सरकारी पद स्वीकार नहीं करूंगा। सेवानिवृत्ति के बाद मुझे और समय मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

10 of 10
ott apps banned - फोटो : अमर उजाला
 OTT Platforms Ban: भारत सरकार ने इन 25 एप-वेबसाइट्स पर लगाया बैन, Ullu से लेकर ALTT के नाम, देखें पूरी लिस्ट
भारत सरकार ने ऑनलाइन अश्लील सामग्री के प्रसार पर लगाम कसने के लिए 25 ओटीटी एप्स और वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISPs) को इन प्लेटफॉर्म्स की सार्वजनिक पहुंच रोकने का निर्देश दिया है यानी इन एप्स पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें