फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज से राहुल गांधी का गुजरात दौरा; अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; जेलेंस्की US से वार्ता पर सहमत

Fri, 07 Mar 2025 06:42 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट भी सुर्खियों में है। एक अन्य अहम घटना यूक्रेन से सामने आई। यहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के साथ युद्ध रोकने को लेकर सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। होली के त्योहार की दस्तक के साथ उत्तर प्रदेश से भी अहम खबर सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ से 18 मार्च तक यूपी में अतिरिक्त बसें चलाने का एलान किया है। साथ ही कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश भी सुर्खियों में रही। कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची की पदोन्नति अगर केंद्र सरकार मंजूर करती है, तो 12 साल बाद कोई जज कलकत्ता हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा। जस्टिस बागची छह साल बाद चीफ जस्टिस भी बन सकेंगे। इसके अलावा पुणे की निचली अदालत में जज की 'मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र वाली' टिप्पणी भी चर्चा में रही। रान्या राव के सोने की तस्करी मामले से डीजीपी रामचंद्र राव का पल्ला झाड़ना भी सुर्खियों में रहा। मध्य प्रदेश के बैतूल में खदान धंसने से हुआ हादसा भी सुर्खियों में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
विज्ञापन

2 of 11
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

Gujarat Congress: राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज से

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी सात मार्च से गुजरात दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य आ रहे कांग्रेस नेता गुजरात में कांग्रेस समिति की बैठक में भाग लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए राज्य के जिला और राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज- नेस्डैक - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

Nasdaq Below Record: अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, नेस्डैक सूचकांक रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे

अमेरिका में टैरिफ की दरों में उछाल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निवेशकों को बड़े नुकसान की खबर है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज- नैस्डैक का सूचकांक अपने रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे चला गया है। वॉल स्ट्रीट में बिकवाली हुई है और निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

अमेरिका के साथ बातचीत पर राजी हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर वार्ता अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी। जेलेंस्की ने अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि वह सोमवार को सऊदी अरब के लिए यात्रा करेंगे और उनकी टीम वहां अमेरिकी अधिकारियों के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 11
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।

Holy Buses : होली पर आठ से 18 मार्च तक यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें, कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने होली पर अतिरिक्त बसों को चलाने व इसके लिए प्रोत्साहन योजना के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि होली पर 08 से 18 मार्च तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। गाजियाबाद, दिल्ली व पश्चिमी क्षेत्रों से लोग ज्यादा यात्रा करते हैं। इसको देखते हुए इन क्षेत्रों में बसों व कर्मचारियों की संख्या आवश्यकतानुसार निर्धारित करते हुए पहले से ही तैयारी कर ली जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI

पदोन्नति को मंजूरी के बाद कलकत्ता हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट आएंगे न्यायमूर्ति बागची; 2031 में संभालेंगे CJI का पद

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जॉयमाल्या बागची को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने कहा कि 18 जुलाई, 2013 को जस्टिस अल्तमस कबीर के सेवानिवृत्त होने के बाद से कलकत्ता हाईकोर्ट का कोई भी न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नहीं बन पाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 11
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI/ANI
Champions Trophy: फाइनल के लिए रीफेल और इलिंगवर्थ होंगे मैदानी अंपायर
ऑस्ट्रेलिया के पॉल रीफेल और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए मैदानी अंपायर होंगे जबकि श्रीलंका के रंजन मदुगले मैच रेफरी होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रीफेल (58 वर्ष) लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के सेमीफाइनल के दौरान मैदानी अंपायरों में से एक थे। इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर 61 वर्षीय इलिंगवर्थ दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंतिम-चार मुकाबले का हिस्सा थे। पढ़ें पूरी खबर..

8 of 11
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : ANI
Mahila Samman Yojana : इनकम टैक्स न देने वाली महिला भी हो सकती लाभार्थी
महिलाओं को 2500 रुपये देने की दिल्ली सरकार की योजना का फायदा अभी बीपीएल परिवारों को ही मिलेगा। वहीं वह कामकाजी महिलाएं भी इसकी पात्र होंगी, जो इनकम टैक्स नहीं देती हैं। इसके अलावा दूसरी किसी सरकारी योजना का लाभ न लेने वाली महिलाएं भी योजना के दायरे में आएंगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

9 of 11
जीडीपी में वृद्धि - फोटो : एएनआई
CRISIL: US टैरिफ समेत कई चुनौतियां, फिर भी 6.5% से बढ़ेगी GDP
अमेरिका की ओर से टैरिफ लगाए जाने के बाद व्यापार युद्ध गहराने की आशंका और कई देशों में तनाव समेत अन्य वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था नए वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। क्रिसिल इंटेलिजेंस ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा, भारतीय जीडीपी की वृद्धि दर का अनुमान दो प्रमुख कारकों पर निर्भर करता है...सामान्य मानसून और कमोडिटी की कीमतों में नरमी। इन कारकों की वजह से खाद्य महंगाई में कमी आएगी, जिससे लोगों का खर्च बढ़ेगा। इसके अलावा, 2025-2026 के बजट में टैक्स के मोर्च पर मिली राहत और कम उधारी लागत से भी खपत को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...
 

10 of 11
समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
IGL: कटाक्ष के बाद गायक ने लोगों से की समय रैना-रणवीर अल्लाहबादिया को माफ करने की अपील
गायक मीका सिंह ने हाल ही में कॉमेडियन समय रैना और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़े 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद पर अपनी राय रखी। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने चर्चा की कि वे कहां गलत हो गए और यह भी बताया कि कैसे दोनों सफल नहीं हो पाए। मीका ने इस मुद्दे पर बात करते हुए रणवीर की विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने लोगों से दोनों को माफ करने का आग्रह भी किया। पढ़ें पूरी खबर..

 
विज्ञापन

11 of 11
स्मार्टफोन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik.com
चिंताजनक: 72 घंटे का स्मार्टफोन ब्रेक दिमाग पर डाल सकता है गहरा असर
स्मार्टफोन से ब्रेक वास्तव में हमारे दिमाग के काम करने का तरीका बदल सकता है। स्मार्टफोन से 72 घंटों का ब्रेक दिमाग की केमिस्ट्री में आश्चर्यजनक तरीके से बदलाव ला सकता है। जर्नल कंप्यूटर्स इन ह्यूमन बिहेवियर में प्रकाशित अध्ययन से पता चला है कि इसका उपयोग एक लत की तरह है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें