आज की बड़ी सुर्खियों में 12 राज्यों में गर्मी बढ़ने की आशंका को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी चेतावनी सबसे बड़ी खबर है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम सबसे अहम है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद 50 लाख से अधिक छात्रों के परीक्षा के नतीजों की घोषणा करेगा। इसके अलावा आज दिल्ली में मेयर भी चुना जाना है। जेएनयू छात्र संघ के चुनाव की खबर भी चर्चा में है। इसके अलावा पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाजारों के बंद रहने की खबर भी चर्चा में रही। खेल जगत में आईपीएल 2025 से राजस्थान रॉयल्स की विदाई की खबर सुर्खियों में रही। सिनेमा और मनोरंजन जगत में अभिनेत्री हिना खान का बयान चर्चा में रहा। उन्होंने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर वे एक मुस्लिम होने के नाते वे माफी मांगना चाहती हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई के तहत पाकिस्तानी जल मंत्री को पत्र लिखकर 1960 की जल संधि पर तत्काल रोक की खबर भी चर्चा में रही। पहलगाम से जुड़ी एक अन्य खबर अमेरिका से आई। न्यूयॉर्क टाइम्स ने आतंकियों को 'उग्रवादी' बताया इस पर अमेरिकी संसदीय समिति ने अखबार को लताड़ा और कहा कि अखबार सच से दूर है। अफ्रीकी देश कांगो में सोने की खदान धंसने के कारण 10 लोगों की मौत की खबर भी सुर्खियों में रही। इसके अलावा फलस्तीन में पहली बार 89 वर्षीय राष्ट्रपति अब्बास के उत्तराधिकारी की तलाश में पद सृजन की खबर चर्चित रही। व्यापार जगत की खबर में भारत वाशिंगटन के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला पहला देश बनने की संभावना वाली खबर चर्चा में रही। अमेरिकी मंत्री ने ऐसा दावा किया है।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...