फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाराष्ट्र में औरंगजेब पर घमासान; भारत का व्यापार घाटा कम हुआ; FII निकासी के रिकॉर्ड टूटे; सुर्खियां

Tue, 18 Mar 2025 06:27 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-विदेश से आई आज की बड़ी खबरों में महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर हो रही राजनीति सबसे अहम घटना रही। सियासत से इतर नागपुर में यह मुद्दा हिंसक हो गया। उपद्रव, पथराव और आगजनी के कारण डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा व्यापारिक जगत से भारत के व्यापार घाटे में रिकॉर्ड कमी आना भी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा FII ने निकासी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रायसीना डायलॉग में भारत और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्क्षों की टिप्पणी के साथ-साथ अमेरिकी खुफिया अधिकारी तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा भी बड़ी खबरों में शामिल रही। खेल जगत में फुटबॉल के मैदान पर मेसी को तगड़ा झटका लगने की खबर बड़ी रही। मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ विश्व कप क्वालिफाइंग मैच से बाहर हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय खबरों में पाकिस्तान में बंद कमरे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की बैठक भी सुर्खियों में रही। इसके अलावा भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के कल तड़के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटने की खबर भी चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, राजनीति और खेल जगत की अहम खबरें
विज्ञापन

2 of 12
नागपुर में उपद्रव और आगजनी के दौरान मुस्तैद पुलिस - फोटो : पीटीआई

Nagpur Violence: महाल के बाद हंसपुरी में भी उपद्रव, डीसीपी गंभीर रूप से घायल; अब तक 20 हिरासत में

औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। मध्य नागपुर में एक समुदाय की पवित्र पुस्तक जलाने की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। चिटनवीस पार्क से शुक्रवारी तालाब रोड पर दंगाइयों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी और दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दो पोकलेन मशीनों में भी आग लगा दी गई। स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव किया गया। जवाब में दूसरे समूह की ओर से भी पत्थर फेंके गए।  
पुलिस के अनुसार हिंसा में तीन पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
लगातार बढ़ता आयात बन रही चुनौती (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

भारत के लिए अच्छी खबर: टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम

अमेरिकी प्रशासन की नीतियों के कारण टैरिफ वार जैसे हालात हैं। के बीच भारत का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम है। निर्यात में लगातार चौथे माह गिरावट दर्ज की गई है। आयात भी करीब दो साल के निचले स्तर पर आ चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

4 of 12
शेयर मार्केट - फोटो : PTI

कोरोना और 2008 पर भारी व्यापार युद्ध: एफआईआई ने निकासी के तोड़े रिकॉर्ड

कोरोना और 2008 की मंदी पर 2025 का व्यापार युद्ध भारी पड़ रहा है। एफआईआई ने निकासी के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशक 1.53 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 12
Waqf Board - फोटो : अमर उजाला

वक्फ संशोधन विधेयक ईद के बाद: इसी सत्र में पारित कराने की जल्दबाजी नहीं

संसद के बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। इसी बीच सरकारी सूत्रों ने कहा है कि इस पर ईद के बाद विचार किया जाएगा। विधेयक को इसी सत्र में पारित कराने की जल्दबाजी नहीं है। टीडीपी, लोजपा जैसे दल सरकार के साथ हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष भी एकजुट है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 12
लियोनल मेसी - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम@मेसी

Football: मेसी को तगड़ा झटका, उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ विश्व कप क्वालिफाइंग मैच से बाहर हुए

अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ आगामी दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालिफाइंग मैचों में नहीं खेल पाएंगे। 37 वर्षीय मेस्सी को कोच लियोनल स्कालोनी द्वारा सोमवार को घोषित 25 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। अर्जेंटीना मीडिया ने बताया कि रविवार को अटलांटा यूनाइटेड पर एमएलएस में इंटर मियामी की 2-1 की जीत के दौरान मेसी की बाईं जांघ में दर्द हुआ। हालांकि, अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उनकी अनुपस्थिति के कारणों का खुलासा नहीं किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
पाकिस्तान न्यूज अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर बंद कमरे की बैठक

पाकिस्तान का पूरा सिस्टम बैकफुट पर नजर आ रहा है। हालत यह है कि वहां की संसद (नेशनल असेंबली) की राष्ट्रीय सुरक्षा पर संसदीय समिति की बंद कमरे में बैठक बुलानी पड़ी है। बलूचिस्तान व खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी घटनाएं बढ़ने के चलते अध्यक्ष अयाज सादिक ने आज यानी 18 मार्च को बैठक बुलाई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 12
सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर। - फोटो : NASA

ISS से सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी कल तड़के, अमेरिका में तैयारी शुरू

नौ माह से भी अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में फंसे नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3:27 बजे धरती पर लौटेंगे। सोमवार की रात 10:45 बजे से उनके लौटने की तैयारी शुरू होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
गाजा में हमला - फोटो : ANI

Gaza: युद्ध विराम के बीच इस्राइल ने गाजा में किए हवाई हमले, 44 लोगों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस्राइल द्वारा आज सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम 44 लोग मारे गए हैं। युद्धविराम के बाद गाजा में किया गया एक बड़ा हमला है। जिसमें इतने लोगों की मौत हुई है। वहीं हमास ने चेतावनी दी है कि गाजा में इस्राइल के नए हमले युद्ध विराम का उल्लंघन हैं और यह बंधकों के जीवन को खतरे में डाल सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
दिहुली का सामूहिक नरसंहार - फोटो : अमर उजाला

दिहुली कांड: आज आएगा फैसला, पीड़ितों ने दोषियों के लिए जताई फांसी की उम्मीद

मुखबिरी करने को आरोप लगा डाकुओं के गैंग ने थाना जसराना के दिहुली में जमकर लूटपाट करने के साथ ही सामूहिक नरसंहार की वारदात को अंजाम दिया था। 44 वर्ष पूर्व हुए नरसंहार में 24 लोगों की मौत होने के साथ नौ लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में अदालत ने तीन लोगों को हत्या एवं अन्य गंभीर धाराओं में दोषी माना है। आज अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने की उम्मीद है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
ब्लड कैंसर - फोटो : एजेंसी

उम्मीद: ब्लड कैंसर के इलाज में जीन थेरेपी 73 फीसदी असरदार

भारत में किए गए एक महत्वपूर्ण अध्ययन में यह पाया गया है कि जीन थेरेपी के माध्यम से ब्लड कैंसर, जैसे ल्यूकेमिया और लिम्फोमा से ग्रसित मरीजों के इलाज में 73 प्रतिशत सफलता दर प्राप्त हुई है। इस शोध को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल सहित कई प्रमुख अस्पतालों में परीक्षण के बाद निष्कर्षों में शामिल किया गया है। इस अध्ययन के परिणाम "द लैंसेट हेमाटोलॉजी जर्नल" में प्रकाशित हुए हैं।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

12 of 12
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)
US-Russia: डोनाल्ड ट्रंप आज राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे बात, यूक्रेन युद्ध को लेकर आ सकती है अहम जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज (18 मार्च) राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे। यह कदम संघर्ष में एक संभावित महत्वपूर्ण बिंदु हो सकता है। अमेरिकी विदेश नीति का पुनर्निर्धारण करने का एक अवसर भी हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार शाम को फ्लोरिडा से वाशिंगटन जाते समय पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें