फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज पूर्वोत्तर दौरे पर शाह और WPL का फाइनल; हिमाचल में पूर्व MLA पर चली गोली; कनाडा में कार्नी बने PM

Sat, 15 Mar 2025 06:55 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
आज की बड़ी खबरों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय पूर्वोत्तर दौरा सबसे प्रमुख घटना है। अंतरिक्ष जगत से जुड़ी बड़ी खबर शनिवार तड़के सामने आई। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना हुआ है। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कुछ इलाकों में 17 मार्च तक इंटरनेट सेवाओं के निलंबन का फैसला भी हुआ। इसके अलावा अंतररराष्ट्रीय सुर्खियों में कनाडा में नए प्रधानमंत्री की ताजपोशी सबसे बड़ी खबर बनी। कनाडा से इतर अमेरिका की सीनेट में अहम विधेयक को मंजूरी मिलने की खबर भी चर्चा में रही। देश की बड़ी खबरों में बिहार के मुंगेर में पुलिस टीम पर हमले की खबर भी अहम घटना रही। पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों की झड़प के बाद वाहनों में आग लगाने की खबर भी सुर्खियों में रही। इसके अलावा पंजाब के लुधियाना और अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में तनाव की अलग-अलग घटनाओं ने भी अहम सुर्खियों में जगह बनाई। खेल जगत में महिला प्रीमियर लीग (WPL) का फाइनल मुकाबला दिल्ली और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। खेल के मैदान से पुरुष क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती को धमकी मिलने की खबर भी चर्चा में रही। हिमाचल में पूर्व कांग्रेस विधायक पर जानलेवा हमले की खबर भी अहम सुर्खियों में शामिल हुई। देशभर में होली के जश्न के बीच उत्तर प्रदेश में अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत होने की खबर भी अहम घटना रही। यहां दो लोगों की डूबने से जान गई। नेपाल की राजनीतिक उथल-पुथल भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वयापार जगत से 24 और 25 मार्च को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी की खबर भी दिनभर चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
अमित शाह - फोटो : X/Amit Shah

Amit Shah In Northeast: पूर्वोत्तर दौरे पर गृह मंत्री शाह, असम और मिजोरम में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्वोत्तर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। आज वह असम और मिजोरम के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिजोरम में असम राइफल्स की इकाई को आइजोल से जोखावसांग शिफ्ट किया जाएगा। शाह ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि वह असम राइफल्स और मिजोरम सरकार के बीच भूमि हस्तांतरण समारोह में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, असम में लचित बरफुकन पुलिस अकादमी के उद्घाटन में भाग लेंगे और पूर्वोत्तर राज्यों में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 13
हरमनप्रीत कौर-मेग लैनिंग - फोटो : WPL-X (Screengrab)

WPL 2025 Final: खिताब का सूखा खत्म करने उतरेगी दिल्ली, सामने होगी मुंबई की चुनौती

महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली अपने खिताब के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी जबकि मुंबई की नजर दूसरी बार ट्रॉफी उठाने पर होगी। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम डब्ल्यूपीएल के पहले सत्र में विजेता रही थी। उसने दिल्ली को ही हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होगीं। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर। - फोटो : ANI

Spacex-NASA ISS Mission: सुनीता विलियम्स- बुच विल्मोर धरती पर नौ महीने बाद लौटेंगे, अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना

अंतरिक्ष जगत से जुड़ी बड़ी खबर शनिवार तड़के सामने आई। भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान रवाना हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 13
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी - फोटो : पीटीआई

Mark Carney: कनाडा के नए पीएम के रूप में मार्क कार्नी ने ली शपथ; ट्रूडो की ली जगह, सामने हैं ये चुनौतियां

जस्टिन ट्रूडो के स्थान पर कनाडा के नए प्रधानमंत्री बने मार्क कार्नी ने राइड्यू हॉल बॉलरूम  में आयोजित समारोह में अपने पद की शपथ ग्रहण की।  नये प्रधानमंत्री ने फ्रेंच और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पद की शपथ ली। उन्होंने रविवार को लिबरल पार्टी के नेता के रूप में जीत हासिल की थी। मार्क कार्नी तब देश की बागडोर संभालने जा रहे हैं जब कनाडा कई मोर्चों पर संकटों का सामना कर रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 13
गिरिडीह में झड़प के बाद जले वाहन और इलाके में तैनात पुलिस बल - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
झारखंड के गिरिडीह में होली जुलूस के दौरान दो समुदायों में झड़प के बाद तनाव

झारखंड के गिरिडीह जिले के घोरथंबा में शुक्रवार को होली जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इलाके में शांति बहाल करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 13
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर चली गोलियां - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला

हिमाचल प्रदेश में होली के मौके पर पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर के ऊपर हमले की घटना सामने आई है। बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। वह बिलासपुर में अपने आवास पर मौजूद थे। इसी दौरान उनपर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोग वहां पर आए और बंदूक से बंबर ठाकुर पर गोलियां चला दी। गोली लगने से पूर्व विधायक और उनका पीएसओ घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 13
बिहार में पुलिस टीम पर हमला - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बिहार के मुंगेर में विवाद सुलझाने गए ASI पर जानलेवा हमला

बिहार में एक बार फिर पुलिस टीम पर हमले की खबर है। मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। खबरों के मुताबिक सिर पर धारदार हथियार से हमला हुआ है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। मामला मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुर गांव का है। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 13
एसीपी जसपाल सिंह - फोटो : एएनआई

Golden Temple Attack: स्वर्ण मंदिर में एक शख्स ने किया लोहे की रॉड से हमला, पांच लोग घायल

अमृतसर की श्री गुरु रामदास सराय में कुछ मजदूरों में झगड़ा हो गया। इस दौरान लोहे की पाइप से एक-दूसरे पर वार किया गया। मारपीट में दोनों ग्रुपों में कुछ लोग घायल हुए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मजदूर गुलफाम निवासी हरियाणा को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थाना कोतवाली पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 13
पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' - फोटो : X /@cmprachanda

नेपाली सियासत में उबाल: प्रचंड का दावा- राजा बनने की ताक में है 2001 नरसंहार का मास्टरमाइंड

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल 'प्रचंड' ने कहा कि नेपाली जनता जानती है कि 2001 में हुए शाही महल नरसंहार के पीछे कौन मास्टरमाइंड है, जिसमें तत्कालीन राजा बीरेंद्र शाह के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि राजशाही हत्याकांड के पीछे का व्यक्ति अब बड़ी-बड़ी बातें कर रहा है। प्रचंड के इस बयान से नेपाली सियासत में उबाल आ गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 13
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम @ adhikravi

Good Bad Ugly: 'गुड बैड अग्ली' की कहानी से उठा पर्दा, यूजर्स ने विजय की 'लियो' से कर दी तुलना

साउथ सुपरस्टार अजित इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं, फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर भी जारी हुआ था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित प्लॉट लीक वायरल हुआ, जिसकी तुलना यूजर अन्य तमिल फिल्मों के साथ करने लगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

12 of 13
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

Holi 2025: होली के दिन UP में सड़क हादसों में 9 लोगों की हुई मौत, 2 की डूबने से गई जान

देशभर में शुक्रवार को होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। जिसके चलते कई परिवारों में होली का जश्न मातम में बदल गया। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में दो लड़कों की डूबने से मौत हुई। इस तरह कुल 11 लोगों की मौत होने की खबर आई। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

13 of 13
Bank - फोटो : AdobeStock

बैंक कर्मचारी संघ का एलान: 24 और 25 मार्च को बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 24 और 25 मार्च को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। यह फैसला भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुई बातचीत में कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलने के कारण लिया गया है। यूएफबीयू के सदस्य विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने के लिए आईबीए से मिले थे, जिसमें सभी कैडर में भर्ती और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह जैसी मांगें शामिल थीं। यहां पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें