फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली में UK की युवती से दरिंदगी; होली से पहले मौसम के कई रंग; ट्रंप ने व्यापार युद्ध की दी चेतावनी

Thu, 13 Mar 2025 05:38 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
आज की बड़ी खबरों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी की शर्मनाक घटना सबसे अहम रही। इसके अलावा होली से पहले मौसम का बदलता मिजाज, अलग-अलग राज्यों में बारिश, बर्फबारी के आसार और लू की आशंका सबसे अहम हेडलाइन है। विदेश की खबरों में पाकिस्तान में ट्रेन पर हमले की घटना दूसरे दिन भी चर्चा में रही। देश की सेना ने ऑपरेशन खत्म होने और सभी बंधकों को मुक्त कराने का दावा किया है। एक और बड़ी अंतरराष्ट्रीय खबर में अमेरिकी टैरिफ एक बार फिर चर्चा में रही। अमेरिका ने स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25% शुल्क लागू किया है। साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने भीषण व्यापार युद्ध छिड़ने को लेकर भी आगाह किया है। इसके अलावा भारत की बड़ी खबरों में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का निलंबन वापस होना भी चर्चा में रहा। निलंबन हटते ही भारतीय कुश्ती महासंघ ने एशियाई चैंपियनशिप के चयन ट्रायल की तारीख घोषित कर दी है। खेल जगत में बैडमिंटन की दुनिया के प्रतिष्ठित मुकाबले ऑल इंग्लैंड की खबर चर्चा में रही। यहां भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू का पहले दौर में ही हारकर बाहर होना चौंकाने वाला रहा। मनोरंजन की दुनिया में आमिर खान के 60वें जन्मदिन पर सितारों का जमघट और दुबई में अभिनेत्री राखी सावंत का दुबई पुलिस के साथ मिलकर कामगारों को इफ्तारी बांटना चर्चा में रहा। व्यापार जगत में भारत के शेयर बाजार में दिख रहा उतार-चढ़ाव का असर बड़ी खबर बनी। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाजार में अनिश्चितता के कारण इक्विटी म्यूचुअल फंड में 26 फीसदी निवेश घटा है जो 10 महीने में सबसे कम है। इसके अलावा, जर्मन खुफिया एजेंसी ने दावा किया है कि कोरोना वायरस चीन की लैब से ही निकला था। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज की बड़ी खबरें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
महिला से दरिंदगी (प्रतीकात्मक) - फोटो : AI

दिल्ली में ब्रिटिश युवती से दरिंदगी: दो युवकों ने होटल में बनाया शिकार
दक्षिण-पश्चिमी जिले के वसंतकुंज (नार्थ) थाना क्षेत्र के महिपालपुर के एक होटल में दो युवकों ने इंग्लैंड की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कैलाश नामक युवक की सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शराब पी रखी थी। इसी दाैरान युवती ने आरोपी युवक को मिलने के लिए होटल बुलाया था। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 13
पहाड़ों पर सड़क से बर्फ हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

Weather Update: होली पर उत्तर पश्चिम मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार; कई जगह लू की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और चोटियों पर बर्फबारी होने की संभावना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
भारत के इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अमेरिकी राष्ट्र - फोटो : ANI

US Tariff: स्टील-एल्युमीनियम आयात पर 25% शुल्क लागू; EU ने कहा- जवाबी कार्रवाई करेंगे
यूरोपीय आयोग ने घोषणा की है कि वह अमेरिका द्वारा लगाए गए स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों के टैरिफ के जवाब में यूरोपीय संघ में अमेरिकी आयात पर 'त्वरित और आनुपातिक उपाय' शुरू करेगा। इसके अलावा, आयोग ने अमेरिका के इस फैसले पर खेद जताया और इसे 'अनुचित' और व्यापार के लिए बाधा डालने वाला बताया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

5 of 13
पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी

पाकिस्तान में बंधक ट्रेन यात्री छुड़ाए गए, सभी 33 बलोच लड़ाके ढेर
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ट्रेन पर हमले के बाद बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ा लिया गया है। सेना के मुताबिक सभी 33 बलोच लड़ाके ढेर हो गए हैं। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि ऑपरेशन खत्म हो चुका है। सेना के मुताबिक सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए। बता दें कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले के बाद 200 से अधिक यात्रियों को बंधक बनाया गया था।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 13
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

इक्विटी म्यूचुअल फंड में 26 फीसदी घटा निवेश, 10 महीने में सबसे कम
इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मासिक आधार पर 26.16 फीसदी घटकर फरवरी, 2025 में 10 महीने के निचले स्तर 29,303 करोड़ रुपये पर आ गया। यह अप्रैल, 2024 के बाद इस श्रेणी में सबसे कम निवेश है। घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच स्मॉल और मिडकैप शेयरों में निवेश में उल्लेखनीय कमी से यह गिरावट आई है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार दूसरा महीना है, जब इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में गिरावट आई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 13
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

चीन की लैब से ही निकला था कोरोना वायरस, जर्मन खुफिया एजेंसी ने किया दावा
दुनिया भर में लाखों लोगों की मौत का कारण बनने वाली कोविड-19 महामारी के लिए जिम्मेदार वायरस की उत्पत्ति को लेकर जर्मन खुफिया एजेंसी बीएनडी का मानना है कि संभवत: कोरोना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी लैब से ही निकला था। इस बात का खुलासा बुधवार को दो जर्मन अखबारों ने किया। पढ़ें पूरी खबर...

8 of 13
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Meta AI

अभिनेत्री रान्या राव के सोना तस्करी मामले में CID जांच वापस
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कन्नड अभिनेत्री रान्या राव के सोने की तस्करी मामले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को जांच करने का अपना आदेश वापस ले लिया। यह मामला बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई संभावित चूक और कर्तव्य में लापरवाही से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर... 

9 of 13
मोटापा - फोटो : Freeoik.com

World kidney day : मोटापा बढ़ा रहा किडनी पर बोझ... घट रही कार्य क्षमता
शरीर का मोटापा किडनी पर बोझ बढ़ा रहा है। इसके किडनी की कार्य क्षमता प्रभवित होती है। लंबे समय तक यह स्थिति व्यक्ति को किडनी का गंभीर रोगी बना सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब जीवन शैली के साथ खानपान में आए बदलाव से दिल्ली-एनसीआर में मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में आ रहे मरीजों के विश्लेषण में रोग का बढ़ा कारण मोटापा भी दिख रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

10 of 13
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

एशियाई चैंपियनशिप के चयन ट्रायल की तारीख घोषित
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने खेल मंत्रालय से निलंबन वापस होने और राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) के रूप में स्थिति बहाल होने के बाद बुधवार को बड़ा फैसला किया है। डब्ल्यूएफआई ने एशियाई चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल की तारीख घोषित कर दी है। ट्रायल 15 मार्च को दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित किए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

11 of 13
आमिर खान के जन्मदिन से पहले घर पहुंचे शाहरुख-सलामन - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions, iamsrk, beingsalmankhan

आमिर खान के जन्मदिन से पहले घर पहुंचे शाहरुख-सलमान
सलमान खान और शाहरुख खान को आज मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर पर देखा गया। माना जा रहा है कि शाहरुख औऱ सलमान दोनों ही आमिर का 60वां जन्मदिन उनके घर पर साथ में मनाया। इन तीनों के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये तीनों खान एक साथ नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

12 of 13
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

दिल्ली में आयुष्मान भारत पर लगी अंतिम मुहर
कई दौर की बैठक के बाद आखिरकार दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना पर अंतिम मुहर भी लगी। आगामी 18 मार्च को केंद्र के साथ दिल्ली सरकार समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगी। इसी के साथ दिल्ली देश का 35वां राज्य बन जाएगा, जहां आयुष्मान भारत योजना लागू होगी। अब इकलौता पश्चिम बंगाल इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

13 of 13
हादसे में पिकअप वाहन की भी ऐसी हालत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

MP News: धार में सड़क हादसे में पांच की मौत
मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया। गलत दिशा में आ रहे अनियंत्रित गैस टैंकर ने कार और पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चपटी हो गई और लोग उसी में फंसे रह गए। पिकअप में भी लोग फंसे रहे, जिन्हें निकालने क्रेन की मदद से ली गई। हादसे में चार लोग गंभीर घायल भी हुए हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें