फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top Headlines: केंद्रीय नौकरशाही में 21 सचिवों का फेरबदल; यमन में अमेरिकी एयरस्ट्राइक; पढ़ें आज की सुर्खियां

Fri, 18 Apr 2025 08:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 15
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
आज पूरे दिन की देश-विदेश की बड़ी खबरों में केंद्र सरकार की तरफ से नौकरशाही में किया गया बड़ा फेरबदल सर्वाधिक चर्चित रहा। इसके अलावा यूनेस्को की सूची में शामिल की गई श्रीमदभगवद्गीता और भरतमुनि के नाट्यशास्त्र की खबर भी चर्चा में रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी अरबपति कारोबारी एलन मस्क की बातचीत की खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा यमन में अमेरिका के हवाई हमले में 74 लोगों की मौत की खबर भी चर्चा में रही। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा से हुई हानि का आकलन करने पहुंचे राज्यपाल सीवी आनंद बोस की खबर भी चर्चा में रही। राज्यपाल बोस केंद्र सरकार को इस संबंध में रिपोर्ट भी भेजेंगे। जम्मू-कश्मीर के लिए महत्वाकांक्षी रेल सेवा- वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन चार माह में तीन बार टलने की खबर भी चर्चा में रही। अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर पहुंचे गीतकार मनोज मुंतशिर की औरंगजेब की कब्र विवाद पर टिप्पणी भी चर्चा में रही। पश्चिम बंगाल के 60 वर्षीय भाजपा नेता दिलीप घोष की शादी की खबर भी चर्चा में है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुप्रीम कोर्ट को लेकर टिप्पणी पर कपिल सिब्बल का पलटवार भी सुर्खियों में रहा। राज्यों से आने वाली खबरों में राहुल गांधी का कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र भी चर्चा में है। खेल जगत में सौरव कोठारी के विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन बनने की खबर भी चर्चा में रही। पश्चिम एशिया की अशांति और इस्राइली हमलों में 17 और लोगों की मौत की खबर भी चर्चा में रही। कर्नाटक में परीक्षा केंद्र पर छात्रों के जनेऊ उतरवाने का आरोप भी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला से जुड़ी किताब के विमोचन से रिटायर्ड सीजेआई टीएस ठाकुर का किनारा करने की खबर भी चर्चा में रही। पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर बांग्लादेश की टिप्पणी पर भारत का करारा पलटवार भी चर्चा में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
विज्ञापन

2 of 15
तबादले। - फोटो : amar ujala

Bureaucracy: नए व्यय-राजस्व-संस्कृति सचिवों समेत 21 नियुक्तियां, छह महिलाएं भी शामिल

केंद्र सरकार ने शीर्ष नौकरशाहों की नियुक्ति और तबादले से जुड़ा आदेश जारी किया है। नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव को अब व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। जिन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुए हैं, इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। जानिए किन विभागों में हुए अहम बदलाव

विज्ञापन

3 of 15
यमन में अमेरिकी सेना का हमला (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई

US Yemen Air Strike: यमन में अमेरिका के हवाई हमले, रास ईसा बंदरगाह पर 74 लोगों की मौत, 171 घायल

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पदभार संभालने के बाद यहां की वायुसेना पश्चिम एशियाई देश यमन में हूतियों पर लगातार हमले कर रही है। यमन की राजधानी सना में लगातार अमेरिकी सैन्य विमान हूतियों के अड्डों को निशाना बना रहे हैं। यमन के तेल बंदरगाह रास ईसा पर हमले में 74 लोग मारे गए। जबकि 171 अन्य घायल हुए। यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 15
नाट्यशास्त्र व गीता। - फोटो : एक्स/@gssjodhpur
UNESCO: भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, PM मोदी बोले- गर्व का क्षण
भगवद गीता और  भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया। इसे लेकर पीएम मोदी ने खुशी जताई। उन्होंने इसे दुनिया भर में हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण कहा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस पर खुशी जताई। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 15
पश्चिम बंगाल में हिंसा पर राज्यपाल बोस सख्त - फोटो : एएनआई
West Bengal Violence: 'ऐसी हिंसा सहन नहीं'; मुर्शिदाबाद-मालदा मामले में केंद्र को रिपोर्ट भेजेंगे राज्यपाल बोस

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा है कि मुर्शिदाबाद या मालदा में हुई हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बोस ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों से मुलाकात से पहले यह बयान दिया। राज्यपाल मालदा पहुंच चुके हैं और वे स्थिति का आकलन करने के बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 15
लखनऊ में अमर उजाला संवाद 2025 के मंच पर बोले मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
Samwad 2025: 'औरंगजेब की कब्र को तो मैं बचा रहा हूं...', संवाद में बोले मनोज मुंतशिर, उर्दू को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड के जानमाने गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर अमर उजाला संवाद के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राम, आदिपुरुष समेत कई मुद्दों पर अपनी बेवाक राय रखी।  इस दौरान उन्होंने पूर्व में औरंगजेब पर दिए गए अपने पुराने बयान पर बात की। जब मनोज मुंतशिर से ये पूछा गया कि, औरंगजेब की कब्र पर टॉयलेट बनवाने की बातें हो रही हैं, इस तरह के बयान सही हैं? यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

7 of 15
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

Bengal Violence: अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान दें; बांग्लादेश की टिप्पणी से बिफरे भारत की दो टूक

पश्चिम बंगाल की हिंसा पर टिप्पणी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने खरी-खरी सुनाई है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश के बयान का संज्ञान लिया और कहा कि पड़ोसी देश को अपने देश में रहने वाले अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। बांग्लादेश की टिप्पणी से बिफरे भारत ने दो टूक लहजे में कहा, 'हम पश्चिम बंगाल की घटनाओं के संबंध में बांग्लादेश की ओर से की गई टिप्पणियों को अस्वीकार करते हैं। ऐसी टिप्पणी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत की चिंताओं का समाधान करने की जगह, हिंसा की घटनाओं के साथ समानता दिखाने का छिपा हुआ और धूर्त प्रयास है। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 15
दिलीप घोष - फोटो : ANI
Dilip Ghosh: 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधेंगे भाजपा नेता दिलीप घोष; पार्टी सहयोगी का थामेंगे हाथ

पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष 60 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वे अपनी भाजपा की सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करने जा रहे हैं। शादी आज यानी 18 अप्रैल को कोलकाता में उनके आवास पर होने की खबर है। 60 वर्षीय भाजपा नेता अब तक अविवाहित हैं। सूत्रों के मुताबिक, कुणाल घोष और देबांगशु भट्टाचार्य सहित कई तृणमूल नेताओं ने इस अवसर पर भाजपा नेता को बधाई दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 15
वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
Kashmir Train: क्यों चार माह में तीन बार टली कश्मीर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत? अब उद्घाटन पर आया ये अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल की जम्मू-कश्मीर यात्रा प्रस्तावित थी। वे इस दौरान बहुप्रतिक्षित कटड़ा-श्रीनगर वंदे भारत रेल सेवा और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन खराब मौसम के चलते इसे टाल दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 15
राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल - फोटो : पीटीआई
Kapil Sibal: धनखड़ के बयान पर भड़के सिब्बल, कहा- कभी किसी उपराष्ट्रपति को ऐसी राजनीतिक टिप्पणी करते नहीं देखा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों को मंजूरी देने के लिए समय सीमा निर्धारित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले की आलोचना की थी। उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने कहा कि, यह असंवैधानिक है और उन्होंने कभी किसी राज्यसभा के सभापति को इस तरह का राजनीतिक बयान देते नहीं देखा। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 15
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI
Rahul Gandhi: राहुल बोले- कर्नाटक में रोहित वेमुला कानून बनाए सरकार, जाति आधारित भेदभाव खत्म करना है मकसद

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से 'रोहित वेमुला कानून' बनवाने की अपील की है। कांग्रेस सांसद ने राज्य में जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने के मकसद से यह कानून बनाने और राज्य में लागू करने की अपील की। राहुल ने अपने पत्र में डॉ बीआर आंबेडकर के संघर्षों का भी उल्लेख किया है। जानिए राहुल ने अपने पत्र में और क्या कहा

12 of 15
पंकज आडवाणी और सौरव कोठारी - फोटो : instagram @pspblive

Billiards: सौरव कोठारी ने हासिल की खास उपलब्धि, पंकज आडवाणी को हराकर आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन बने

भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी सौरव कोठारी ने आयरलैंड के कार्लो में कई बार के विजेता पंकज आडवाणी को फाइनल में हराकर 2025 आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स खिताब जीत लिया। क्यू स्पोर्ट्स की दुनिया ने बुधवार को स्नूकर और बिलियर्ड्स आयरलैंड (एसबीआई) अकादमी में प्रतिष्ठित खिताब के लिए भारत के दो बेहतरीन खिलाड़ियों- कोठारी और आडवाणी के बीच रोमांचक मुकाबला देखा। यहां पढ़ें पूरी खबर

13 of 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
Israel-Hamas War: गाजा में इस्राइली हमलों में 17 लोगों की मौत; अमेरिकी राजदूत के तौर पर पहली बार दिखे हकाबी

इस्राइल की तरफ से गाजा में हवाई हमले तेज कर दिए गए हैं। ताजा इस्राइली हमले में 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अमेरिका के नए राजदूत माइक हक्काबी ने येरूशलम पहुंचकर पवित्र पश्चिमी दीवार में राष्ट्रपति ट्रंप का पत्र भी डाला है। यहां पढ़ें पूरी खबर

14 of 15
परीक्षा (प्रतीकात्मक) - फोटो : फ्रीपिक
Karnataka: परीक्षा केंद्र पर छात्रों के जनेऊ उतरवाने का आरोप, विवाद के बाद बैकफुट पर सरकार

कर्नाटक में एक परीक्षा के दौरान छात्रों के जनेऊ उतरवाने को लेकर विवाद हो गया है। इस मामले में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बता दें कि, ये घटना कॉमन एंट्रेस टेस्ट की परीक्षा के दौरान घटी, जिसमें छात्रों ने आरोप लगाए कि परीक्षा से पहले उन्हें जनेऊ उतारने के लिए कहा गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

15 of 15
जगन मोहन रेड्डी - फोटो : ANI

Jagan Money Laundering: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन की संपत्ति ईडी ने अटैच की, 800 करोड़ के शेयर-जमीन शामिल

आंध्र प्रदेश के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। खबरों के मुताबिक 14 साल पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने लगभग 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसमें जगन से जुड़े शेयर बाजार निवेश और जमीन भी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें