दिन की बड़ी सुर्खियों में आज अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट सबसे बड़ी खबर बनी। एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर टैरिफ लगाने का एलान किया था। एक ही दिन बाद अमेरिका के बाजार में इसका बड़ा असर दिखा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थाईलैंड यात्रा और उन्हें मिले खास तोहफे की खबर भी चर्चा में है। राष्ट्रीय खबरों में संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी होने की खबर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की तरफ से अपनी संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की सर्वसम्मति वाली खबर भी चर्चा में रही। इसके अलावा व्यापार जगत की खबरों में सोने की कीमतों का नया रिकॉर्ड सुर्खियों में है। खेल जगत की बड़ी खबरों में आईपीएल 2025 के मुकाबले के अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का एशियाई क्रिकेट परिषद का प्रमुख बनना सर्वाधिक चर्चित रहा। सिनेमा-मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के अभिनय कौशल पर निर्देशक राम गोपाल वर्मा की बयानबाजी चर्चा में है। वर्मा ने दोनों के अभिनय पर सवाल उठाए हैं। राज्यों से आने वाली बड़ी खबरों में मध्य प्रदेश में कुएं की सफाई के दौरान सात लोगों की मौत की खबर सुर्खियों में रही। इसके अलावा तेलंगाना के जंगलों में पेड़ों की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और केंद्र सरकार की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी नीत कांग्रेस सरकार से जवाब मांगने की खबर भी चर्चा में रही। सुप्रीम कोर्ट का वह फैसला भी चर्चा में रहा, जहां देश की सबसे बड़ी अदालत ने पटाखों से बैन हटाने से इनकार कर दिया। शिक्षा और रोजगार जगत की खबरों में नेशनल डिफेंस एकेडमी में भर्ती के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की खबर सुर्खियों में रही। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें
विज्ञापन
2 of 12
कुएं से लोगों को निकालने के लिए मशक्कत करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के खंडवा में कुएंं की सफाई करने उतरे सात लोगों की मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के कोंडावत गांव में गणगौर विसर्जन से पहले कुएं की सफाई करते समय बड़ा हादसा हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। ग्रामीणों में शोक का माहौल है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3 of 12
अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट।
- फोटो : adobe stock
US Market Fall: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप का फैसला अमेरिका पर ही पड़ा भारी, शेयर बाजार में भारी गिरावट
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ऐतिहासिक टैरिफ घोषणा के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक भारी बिकवाली के सााथ खुले। टैरिफ पर ट्रंप का फैसला अब खुद अमेरिका पर ही भारी पड़ा दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से वैश्विक बाजार में भी मंदी का खतरा पैदा हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 12
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बैंकॉक में बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार के नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। यह बैठक बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन) सम्मेलन के दौरान होगी। बिम्सटेक सम्मेलन 2018 के बाद पहली बार आमने-सामने हो रहा है, जहां भारत अपनी पड़ोसी कूटनीति (नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी) को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 12
राज्यसभा की कार्यवाही
- फोटो : X / @sansad_tv
Waqf Bill In Rajya Sabha: वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा, निर्दलीय कपिल सिब्बल समेत विपक्ष का पुरजोर विरोध
लोकसभा ने बुधवार रात करीब 1.56 बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े। विधेयक पर लोकसभा में 12 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। आज विधेयक के प्रावधानों पर राज्यसभा में चर्चा हो रही है। यहां भी कई विपक्षी सांसदों ने सरकार की तरफ से प्रस्तावित विधेयक और इसके प्रावधानों पर आपत्ति जताई। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
6 of 12
सुप्रीम कोर्ट (फाइल)
- फोटो : एएनआई
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सार्वजनिक करेंगे अपनी संपत्ति, जजों की बैठक में लिया गया अहम फैसला
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करने पर सहमति जताई है। शीर्ष अदालत में हुई न्यायाधीशों की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना सहित 30 न्यायाधीशों ने अपनी संपत्तियों को न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करके सार्वजनिक रूप से प्रकट करने पर सहमति व्यक्त की। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट के मुताबिक एक अप्रैल को हुई बैठक में जजों ने संकल्प लिया कि न्यायाधीश जब भी पदभार ग्रहण करेंगे या कोई अहम जिम्मेदारी लेंगे तो उनको मुख्य न्यायाधीश के सामने अपनी संपत्ति की घोषणा करनी होगी।यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
7 of 12
सोना-चांदी का भाव
- फोटो : पीटीआई
Gold Silver Price: दिल्ली में सोना ₹200 चढ़कर 94350 रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 1000 रुपये नरम पड़ी
आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार खरीदारी के कारण दिल्ली में गुरुवार को सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 94,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
8 of 12
मोहसिन नकवी
- फोटो : @MohsinnaqviC42
ACC: पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, एशियाई क्रिकेट परिषद की संभालेंगे कमान; जानिए
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह गुरुवार से यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसकी जानकारी देते हुए एसीसी ने कहा- उनका नेतृत्व ऐसे समय में आया है जब एशियाई क्रिकेट निरंतर विकसित हो रहा है और पूरे क्षेत्र में अधिक अवसर, नवाचार और सहयोग ला रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
9 of 12
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर बैन हटाने से किया इनकार, कहा- दिल्ली में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर लगे प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि लंबे समय से यहां वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस अभय एस ओका और उज्जल भुइंया की बेंच ने कहा कि सड़कों पर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रदूषण से प्रभावित होते हैं। हर किसी के पास अपने घर या कार्यस्थल पर वायु शुद्धिकरण यंत्र लगाने की सुविधा नहीं होती। यहां पढ़ें पूरी खबर
10 of 12
राम गोपाल वर्मा
- फोटो : एएनआई
Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा ने की रजनीकांत और अमिताभ पर बयानबाजी
निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने रजनीकांत और अमिताभ बच्चन जैसे अभिनेताओं के अभिनय कौशल पर बयानबाजी की थी। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने दोनों के स्टार होने के बावजूद उनके अभिनय पर सवाल उठाए। अपनी आगामी फिल्म 'साड़ी' के प्रचार के दौरान राम गोपाल वर्मा ने अपने बयानों के बारे में बात की है।यहां पढ़ें पूरी खबर
11 of 12
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव
- फोटो : एएनआई (फाइल)
Gachibowli Forest: वनों में पेड़ कटाई की खबर पर केंद्र सख्त; तेलंगाना सरकार से सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगा जवाब
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने तेलंगाना सरकार से जवाब मांगा है। सरकार ने पूछा है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद एक एक इलाके में पेड़ों के गिरने की खबर पर राज्य सरकार का क्या रूख है। केंद्र सरकार ने पर्यावरण नियमों के कथित उल्लंघन मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। 16 मई को शीर्ष अदालत में सुनवाई होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
UPSC NDA Admit Card: सीडीएस के बाद अब एनडीए का प्रवेश पत्र भी जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हैं दोनों डाउनलोड लिंक