फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: अप्रैल से दिल्ली में 15 साल+ पुराने वाहन को ईंधन नहीं; कल से रमजान और उत्तराखंड में बचाव कार्य जारी

Sat, 01 Mar 2025 08:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
दिन की बड़ी सुर्खियों में आज सर्वाधिक चर्चा दिल्ली की भाजपा सरकार के फैसले की हुई। सीएम रेखा यादव के नेतृत्व वाली सरकार ने फैसला लिया है कि 31 मार्च के बाद 15 साल पुरानी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल नहीं भराया जा सकेगा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि प्रदूषण पर रोकथाम के लिए ये फैसला लिया गया है। इसके अलावा रूस और यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का प्रयास कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के बाद ब्रिटेन पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के तेवर नरम पड़ने लगे हैं। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन के लिए ट्रंप का समर्थन बहुत जरूरी है। धर्म और आध्यात्म जगत के लिए भी आज का दिन खास रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस्लाम मानने वाले लोगों के लिए कल से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। अब एक महीने तक रोजे रखे जाने के बाद ईद मनाई जाएगी। एक अन्य अहम अपडेट उत्तराखंड से आया। यहां हिमस्खलन के बाद फंसे अधिकांश लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि, पांच लोगों की तलाश अब भी जारी है।
विज्ञापन

2 of 11
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला - फोटो : ANI

पेट्रोल-डीजल पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली सरकार ने राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर काबू पाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में 15 साल से पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जो ऐसे वाहनों की पहचान करेगी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

3 of 11
अमेरिकी समकक्ष ट्रंप से मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की - फोटो : PTI
Ukraine: जेलेंस्की के बदले सुर, ट्रंप के समर्थन को बताया जरूरी
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारे लिए राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन पाना बहुत जरूरी है। वह युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। हमसे अधिक कोई शांति नहीं चाहता। यह हमारी आजादी और हमारे अस्तित्व की लड़ाई है। पुतिन के साथ युद्धविराम काम नहीं करेगा। उन्होंने पिछले दस सालों में 25 बार युद्धविराम तोड़ा है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
रमजान की मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala
कल रखा जाएगा पहला रोजा, इन संदेशों के जरिए अपनों से कहें 'रमजान मुबारक'
रमजान इस्लाम धर्म का पवित्र महीना है। इस्लामिक कैलेंडर के इस नौवें महीने में मुसलमान रोजे यानी उपवास रखते हैं। इस दौरान कुरान पढ़ते हैं। पांच बार की नमाज अदा करते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में इबादत, ध्यान, और दान-पुण्य के काम किए जाते हैं। रमज़ान के अंत में ईद-उल-फितर मनाया जाता है। माह ए रमजान 30 दिन का होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
Avalanche - फोटो : अमर उजाला

Uttarakhand Avalanche: हिमस्खलन में चार की मौत, पांच की युद्धस्तर पर तलाश
उत्तराखंड में माणा के पास भारी हिमस्खलन की चपेट में आए 17 अन्य श्रमिकों का शनिवार सुबह रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। अब तक कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआर और वायु सेना के बचाव दल पांच अन्य श्रमिकों की तलाश में युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

6 of 11
जीएसटी - फोटो : पीटीआई
GST: जीएसटी संग्रह से सरकार हुई मालामाल
केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में सकल जीएसटी संग्रह 9.1 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। जीएसटी संग्रह बढ़ने के पीछे की वजह घरेलू लेनदेन के कारण मिला अधिक राजस्व है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे घरेलू खपत से बढ़ावा मिलने और आर्थिक पुनरुद्धार का संकेत मिलता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
तेलंगाना टनल हादसे में बड़ा अपडेट - फोटो : PTI
SLBC Tunnel Rescue: तेलंगाना की सुरंग में फंसे चार लोगों का सुराग मिला
तेलंगाना के नगरकुरनूल में सुरंग का एक हिस्सा धंसने के कारण कई श्रमिक करीब एक हफ्ते से फंसे हैं। राहत और बचाव कार्य में लगी टीमों का संकट में फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ताजा घटनाक्रम में तेलंगाना सरकार में आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि बचाव अभियान में बड़ी सफलता मिली है। फंसे हुए कुल आठ लोगों में चार लोगों का पता चल गया है। बचाव अभियान में 11 एजेंसियों के अधिकारी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
क्लासेन और डुसेन - फोटो : Proteas Men
Champions Trophy: दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम
अफगानिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह समाप्त हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद सेमीफाइनल की टीमें तय हो गईं। दक्षिण अफ्रीका ने कराची में खेले गए ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 179 रनों पर ऑलआउट कर दिया जिससे अफगानिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी। यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
गोविंदा बहन कामिनी खन्ना के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम-@kaaminikhanna
Govinda Divorce: गोविंदा के तलाक की अफवाहों पर बहन कामिनी ने तोड़ी चुप्पी
पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के अलगाव की अफवाह वाली खबर चर्चा में रही। एक्टर के परिवार से जुड़े कई लोग इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ चुके हैं। हाल ही में गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना ने भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के डिवोर्स की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
Jagdeep Dhankhar: सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 136 के इस्तेमाल पर उपराष्ट्रपति चिंतित
दिल्ली में मध्यस्थता पर एक सम्मेलन के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अनुच्छेद 136 के उपयोग से मध्यस्थता प्रक्रिया पर पड़ रहे प्रभाव पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि विशेष अनुमति याचिका को पहले संकीर्ण दरार माना जाता था, लेकिन इससे अब मध्यस्थता प्रक्रिया को नुकसान पहुंच रहा है। संविधान का अनुच्छेद 136 सर्वोच्च न्यायालय को किसी भी निर्णय या आदेश के खिलाफ अपील करने की विशेष अनुमति देता है। इसे विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) कहा जाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
संभल से लाैटते न्यायिक जांच आयोग के सदस्य - फोटो : संवाद
संभल हिंसा: डीएम समेत 45 लोगों के बयान दर्ज, लखनऊ लौटे न्यायिक जांच आयोग के सदस्य
उत्तर प्रदेश के संभल में हुए बवाल में न्यायिक जांच आयोग ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कुल 45 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इसमें स्थानीय लोगों के साथ घटना के समय मौके पर मौजूद अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जिले के डीएम, एडीएम और एसडीएम के भी बयान दर्ज किए गए हैं। शनिवार को न्यायिक जांच आयोग के सदस्यों ने निरीक्षण भवन में डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया, एसडीएम वंदना मिश्रा, कई डॉक्टर और पब्लिक के गवाहों के बयान दर्ज किए। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें