फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का पॉडकास्ट, पाकिस्तान में सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला; अमेरिका में प्रकृति का रौद्र रूप

Sun, 16 Mar 2025 09:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 11
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में अपनी जीवन यात्रा और संघ से जुड़ाव पर चर्चा की। उधर, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बस में विस्फोट में पांच सैन्य अधिकारी मारे गए और 12 अन्य घायल हुए। अभिनेता सनी देओल अपनी नई एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' का प्रचार शुरू कर चुके हैं और ट्रेलर जल्द रिलीज होगा। वहीं, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर एतराज जताया। उधर, बिहार में पुलिस पर हमला हुआ, जहां झगड़ा सुलझाने गए पुलिसकर्मी सहित कई घायल हो गए। वहीं, अमेरिका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में तूफान ने 32 लोगों की जान ली और लाखों लोग प्रभावित हुए। उधर, दिल्ली मेट्रो में अब यात्री सफर के साथ-साथ माल ढुलाई भी होगी, इसके लिए ब्लू डार्ट के साथ करार किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत पहुंचे और रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि होंगे। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने धरती पर अपने साथियों का स्वागत किया और अंतरिक्ष स्टेशन पर जश्न मनाया। एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
विज्ञापन

2 of 11
पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
'RSS को समझना आसान नहीं, इसके कामकाज को समझना होगा'; पॉडकास्ट में पीएम ने बताया संघ से अपना जुड़ाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है। इसमें पीएम मोदी ने लेक्स फ्रिडमैन से जीवन की यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। इस पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने अपने बचपन के दिनों, पिता की चाय की दुकान पर बैठनें के अनुभव से लेकर संघ से जुड़ाव और सार्वजनिक जीवन के तमाम किस्सों पर बात की।  इतना ही नहीं उन्होंने भारत के पड़ोसी देशों से संबंध, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के साथ ही चीन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 11
पाकिस्तानी सुरक्षा बल। - फोटो : पीटीआई (फाइल)
ब्लूचिस्तान: ट्रेन हाईजैक के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल को ले जा रही बस में विस्फोट, पांच अधिकारियों की मौत
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान के नौशकी में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हो गया। हमले में पांच सैन्य अधिकारियों की मौत हो गई। जबकि 12 सैन्यकर्मी घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूच लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं बलूचिस्तान सरकार ने हमले की निंदा की है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 11
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
धूम मचाने को तैयार 'जाट' का ट्रेलर, सेट से वीडियो साझा कर सनी देओल ने दिया फिल्म पर अपडेट
सनी देओल अपनी अगली एक्शन ड्रामा फिल्म 'जाट' के लिए कमर कस रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म का प्रचार भी शुरू कर दिया है। फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही उन्हें फिल्म से जुड़ी नई जानकारियों का भी इंतजार रहता है। अब उन्होंने फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की फुटेज वाला एक खास वीडियो शेयर किया और यह भी घोषणा की कि ट्रेलर जल्द ही रिलीज किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 11
मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली - फोटो : इंस्टाग्राम/हसीन जहां
'होली हराम है?': मोहम्मद शमी की बेटी ने खेली होली, भड़के मौलाना, बोले- 'शरीयत का मजाक न बनाएं, यह गुनाह है'
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर सख्त एतराज जताते हुए इसे अवैध और शरीयत के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि वह छोटी बच्ची है। अगर वह बिना समझे होली खेलती है तो यह कोई अपराध नहीं है। अगर वह समझदार है और फिर भी होली खेलती है तो इसे शरीयत के खिलाफ माना जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 11
घटनास्थल पर जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
बिहार में फिर बवाल, पति-पत्नी के बीच झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी सहित कई घायल
पुलिस पर हमला अब आम घटना की तरह हो गई है। अभी हर एक दिन यह घटना हो रही है। अररिया, मुंगेर, पटना और भागलपुर के बाद अब यह घटना नवादा में हुई है, जिसमें दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। इस घटना में ईंट-पत्थर भी चले, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)
अमेरिका में प्रकृति का रौद्र रूप: बवंडर, आग और धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही; अब तक 32 की मौत, लाखों प्रभावित    
अमेरिका के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में एक भीषण तूफान ने भारी तबाही मचाई है। बवंडर, तेज हवाओं और जंगल की आग ने घरों, स्कूलों और तमाम गाड़ियों को अपनी चपेट में लेकर तहस-नहस कर दिया है। इस भीषण प्राकृतिक आपदा में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर

8 of 11
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला/अमित शर्मा
सभी लाइनों पर शुरू होगी सर्विस: दिल्ली मेट्रो में अब यात्री सफर के साथ माल ढुलाई भी होगी, आरक्षित होगा एक कोच
दिल्ली मेट्रो में अब यात्री सफर के साथ माल ढुलाई भी होगी। यह व्यवस्था गैर व्यस्त समय में होगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ब्लू डार्ट के साथ करार किया है। पढ़ें पूरी खबर

9 of 11
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन - फोटो : एक्स/क्रिस्टोफर लक्सन
भारत पहुंचे न्यूजीलैंड के PM लक्सन, रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में होंगे मुख्य अतिथि
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। वह रायसीना डायलॉग 2025 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर लक्सन 16 से 20 मार्च तक देश में रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर

10 of 11
अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स - फोटो : पीटीआई
धरती से आए साथियों को देख खुशी से झूम उठीं सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष से आया जश्न मनाने का VIDEO
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ ‘स्पेसएक्स’ का यान रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

11 of 11
एसओजी ने तीन संदिग्ध पकड़े (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
BJP नेता के बेटे पर धारदार हथियार से हमला: दोस्त की बहन को परेशान कर रहा था युवक, 2 गाड़ियों में पहुंचे हमलावर
अलीगढ़ स्थित थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघनत्व रोड स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल के सामने वाली गली में शनिवार देर शाम कर सुबह कुछ लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा के बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोलकर घायल कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें