पश्चिम बंगाल में जीत के बाद टीएमसी और लेफ्ट समर्थकों में टकराव का दौर फिर शुरू हो गया है। जीत के बाद उत्साहित टीएमसी समर्थकों ने आसनसोल में सीपीएम दफ्तर पर जमकर बवाल काटा। वहां रखे सामान को तोड़ डाला और दफ्तर में आग लगा दी।
विज्ञापन
होर्डिंग्स में भी लगा दी आग
2 of 6
- फोटो : ani
पश्चिम बंगाल में टीएमसी और सीपीएम समर्थकों में टकराव का लंबा दौर चला है। चुनावों के दौरान भी दोनों पक्षों में कई बार झड़पें हुईं थी। यही चुनावी रंजिश टीएमसी के जीत दर्ज करते ही एक बार फिर सामने आ गई।
विज्ञापन
भीषण आग की लपटें
3 of 6
- फोटो : ani
टीएमसी की जीत के बाद उसके समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सीपीएम के दफ्तर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। वहां रखे सामान को आग के हवाले कर दिया।
सामान को ऑफिस से बाहर निकाल कर फेंका
4 of 6
- फोटो : ani
टीएमसी समर्थकों ने सीपीएम के ऑफिस में रखे सामान को भी बाहर निकाल कर फेंक दिया। वहां रखे टीवी को बाहर फेंकता टीएमसी समर्थक।
विज्ञापन
झंडों को भी नहीं बख्शा
5 of 6
- फोटो : ani
तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने सीपीएम ऑफिस में रखे पार्टी के झंडों को भी नहीं बख्शा। टीएमसी समर्थक इस कदर बेकाबू थे कि उनके सामने जो कुछ भी आया उसे तहस नहस करते चले गए।