फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 फरवरी 2020 : एयरस्ट्राइक का एक साल पूरा हुआ, मुकेश अंबानी बने 9वें सबसे अमीर शख्स

Tue, 26 May 2020 01:12 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया था। हालांकि इसके बाद 24 मार्च रात 12 बजे से 14 अप्रैल तक के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। इसे बाद में और बढ़ा दिया गया। यहां यह जानना रोचक हो सकता है कि इससे करीब तीन महीने पहले देश और विदेश में क्या कुछ चल रहा था, क्योंकि तब 26 फरवरी को हमारी दुनिया ऐसी नहीं थी, जैसी अब है। आइए डालते हैं कुछ खास खबरों पर एक नजर...

देश में खास  
1. महाराष्ट्र में 10वीं कक्षा तक मराठी भाषा पढ़ना अनिवार्य किया गया। राज्य सरकार ने इसी शैक्षणिक वर्ष 2020-2021 से इसे अनिवार्य करने का फैसला किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

2 of 12
मुकेश अंबानी - फोटो : self
देश में खास
2.
'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020' के नौवें संस्करण में रिपोर्ट आई। इसमें मुकेश अंबानी को भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति बताया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 12
rajnikant
देश में खास
3.
दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपद्रवियों ने इतनी बड़ी हिंसा को अंजाम दे दिया जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत 20 लोगों की मौत हो गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर

4 of 12
महाराष्ट्र विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
देश में खास
4.
महाराष्ट्र में विपक्षी दल भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की गई सावरकर के सम्मान में विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करने की मांग को विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने खारिज किया। इसके बाद भड़की भाजपा ने शिवसेना पर जमकर निशाना साधा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 12
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
देश में खास
5.
दिल्ली हिंसा को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का दौर जारी रहा। दिल्ली हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराने के कांग्रेस और सोनिया गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा ने कहा कि जिनके हाथ निर्दोष सिखों के खून से रंगे हों, वे अब हिंसा रोकने में सफलता-असफलता की बात कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 12
सरोगेसी
देश में खास
6.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यसभा की चयन समिति की सिफारिशों को शामिल करने के बाद सरोगेसी (विनियमन) विधेयक को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राज्यसभा सिलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को शामिल करने वाली सरोगेसी विनियमन विधेयक को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

7 of 12
पूर्व वायुसेनाध्यक्ष बीएस धनोआ (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
देश में खास
7.
बालाकोट एयरस्ट्राइक को एक साल पूरा हुआ। इस मौके पर पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ ने कहा कि एक साल बीत चुका है और हम संतुष्टि के साथ पीछे मुड़कर देखते हैं। हमने बहुत कुछ सीखा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

...जब तड़के 3.30 बजे एयरस्ट्राइक से थर्राया था पीओके : यह भी पढ़ें
 

8 of 12
आसिया बीबी - फोटो : अमर उजाला
दुनिया में खास
1. ईशनिंदा के आरोप में पाकिस्तान की जेल में आठ साल बिताने और फिर निर्वासन की पीड़ा सहने वाली ईसाई महिला आसिया बीबी ने फ्रांस सरकार से राजनीतिक शरण मांगी। आसिया बीबी ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा कि मेरी फ्रांस में रहने की बहुत इच्छा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

9 of 12
जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार परिषद के 43वें सत्र के दौरान भारत की ओर से बोलते विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) विकास स्वरूप। - फोटो : ANI
दुनिया में खास
2. भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को एक बार फिर करारा जवाब दिया। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में एक शीर्ष भारतीय राजनयिक ने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर

10 of 12
महातिर मोहम्मद (फाइल फोटो)
दुनिया में खास
3. मलयेशिया के पीएम महातिर मोहम्मद के इस्तीफे के बाद उन्हें मनाने का दौर चला। 94 वर्षीय नेता पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत दिखाई दिए। जबकि देश की सियासत में बड़ी सरगर्मी देखी गई। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

11 of 12
भारत यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
दुनिया में खास
4.
विदेशी मीडिया में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को विस्तृत जगह दी गई। ऑनलाइन संस्करणों में जहां अधिकतर समाचार समूह ने लाइव कवरेज दी। यात्रा के पहले दिन हुए स्वागत और नमस्ते ट्रंप आयोजन में भाषण और दूसरे दिन ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत, रक्षा समझौता व ट्रंप की प्रेस वार्ता को प्रमुखता से कवर किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

12 of 12
Donald trump - फोटो : PTI
दुनिया में खास
5.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन में उनके और सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा के बीच तीखी बहस हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस टीवी नेटवर्क की ईमानदारी पर सवाल खड़े किए। इस पर पलटवार करते हुए रिपोर्टर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारा सच बताने का रिकॉर्ड आपके रिकॉर्ड से काफी बेहतर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें