फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई 2020 Honda WR-V की तस्वीरें आई सामने, जल्द होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स

Mon, 25 May 2020 07:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
2020 Honda WR-V - फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) भारतीय बाजार में अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर रही है। इसके तहत कंपनी अपने लाइन अप को अपडेट कर रही है। Honda कंपनी अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ZR-V पर काम कर रही है। बता दें कि कंपनी के पास पहले से इस मॉडल की कई कारें हैं। जिनमें HR-V, CR-V, XR-V, UR-V, BR-V और WR-V शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी न्यू जेनरेशन 2020 Honda City (होंडा सिटी), न्यू 2020 Jazz (जैज), 2020 WR-V के अपडेटेड वर्जन को जल्द लॉन्च करने वाली है। लेकिन इन सबमें सबसे पहले 2020 WR-V के लॉन्च होने की संभावना है। सामने आई कुछ तस्वीरों से पता चला है कि नए अपडेटेड कार होंडा के डीलशिप में पहुंच चुकी है। यानी कंपनी इसे जल्द ही लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 6
2020 Honda WR-V - फोटो : Amar Ujala
एक रिपोर्ट के मुताबिक नई एसयूवी ZR-V कुछ मार्केट्स में Honda WR-V को रिप्लेस करेगी। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी नई ZR-V के साथ WR-V को भी बेचेगी। बता दें कि WR-V मूलरूप से कंपनी की प्रीमियम हैचबैक Jazz का क्रॉसओवर वर्जन है। लॉन्चिंग से पहले 2020 Honda WR-V से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
2020 Honda WR-V - फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
इंजन
2020 Honda WR-V Facelift में दो इंजन ऑप्शन- पेट्रोल और डीजल मिलेगा। यह इंजन BS6 ईंधन उत्सर्नज मानक वाले होंगे। 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 89 bhp का पावर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं 1.5-लीटर डीजल इंजन 99 bhp का पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन में 5-स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। हालांकि इन इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

4 of 6
2020 Honda WR-V - फोटो : Facebook, Aneesh Mohan
नया लुक 
हाल ही में होंडा ने Honda WR-V आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले वेबसाइट पर इसकी तस्वीर जारी की है। जिसमें अपकमिंग 2020 होंडा WR-V में कई बदलाव देखे गए हैं। नई होंडा WR-V में नए बंपर दिए गए हैं, साथ ही नई मल्टीपल स्लेट ग्रिल भी दी गई है, जिसने गाड़ी का फ्रंट लुक पूरा बदल दिया है। नई होंडा WR-V में ब्लैक इंसर्ट के साथ नई LED फॉग लैंप हाउसिंग दी गई है, जिसे कार पहले के मुकाबले ज्यादा बोल्ड हो गई है। 
विज्ञापन

5 of 6
2020 Honda WR-V Rear - फोटो : Amar Ujala
फीचर्स
2020 होंडा WR-V के इंटीरियर को नयापन देने के लिए इसमें मामूली बदलाव देखने को मिलेंगे। इंटीरियर में होने वाले बदलाव आने वाली नई जैज के जैसे होंगे। इसमें नई अपहोल्ट्री समेत कुछ अन्य अपडेट किए जाएंगे। इसके अलावा नई होंडा WR-V में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, क्रूज कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट के साथ 7-इंच टचस्क्रीन, सनरूफ, रिअर कार एसी वेंट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिअर पार्किंग सेंसर्स और रिअर पार्किग कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2020 Honda WR-V Front - फोटो : Amar Ujala
कीमत और लॉन्चिंग
कंपनी ने 2020 Honda WR-V Facelift की बुकिंग चालू कर दी है। कंपनी की डीलरशिप में इस एसयूवी कार को 21 हजार रुपये की राशि देकर बुक किया जा सकता है। होंडा WR-V के वर्तमान मॉडल की कीमत 8.08 लाख रुपये से लेकर 10.48 लाख रुपये तक है। वहीं नए इंजन के साथ होंडा WR-V की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और फॉर्ड इकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी से होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें