फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन अमेरिका में डायनासोर 'टी रेक्स' का कंकाल मिला था जानिए इतिहास

Sun, 12 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
इतिहास आज
आज के दिन का इतिहास कई दृष्टिकोण से दिलचस्प है। आज के दिन राजनीति, विज्ञान, और समाज में क्या बड़ी घटनायें घटीं आईये आपको बताते हैं। आज के दिन आपको बताएंगे उस जीव के बारे में जो लुप्त होने के बावजूद भी सबके दिलो-दिमाग में छाया रहता है।आज के दिन वैज्ञानिकों ने यान भेज कर अंतरिक्ष में कई प्रयोग किये थे और राजनीति में भी कई महत्वपूर्ण घटनायें हुईं थी। आईये जानते हैं कुछ विशेष और दिलचस्प घटनाओं के बारे में जो अब इतिहास बन चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
टी रेक्स कंकाल
आज से 28 साल पहले अमेरिका में 'टी रेक्स' का कंकाल मिला था, जिसे धरती के सबसे बड़े डायनासोर कहा जाता था। 1990 के 12 अगस्त के ही दिन जीवाश्म तलाशने वाली सूजैन हेन्ड्रिक्सन को अमेरिका के डकोटा प्रांत में तीन विशाल हड्डियां मिलीं थी। जांच में पता चला कि ये धरती पर हुए सबसे बड़े डायनासोर टाइरेनोसॉरस रेक्स के अवशेष हैं। इस 6.5 करोड़ साल पुराने कंकाल को 'सू' कहा गया। सू का करीब 90 फीसदी कंकाल सही सलामत था। इस डायनासोर की लंबाई 12.8 मीटर और वजन 6.8 मीट्रिक टन था।डायानासोर पर कई शोध हुए हैं और आज भी इस लुप्त प्राणी को लेकर जिज्ञासा कम नहीं हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
यूएस-मेक्सिको-कनाडा
1992 में उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों जिनमें अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको शामिल हुए ,एक साथ आये व्यापार के लिए। इस ऐतिहासिक करार में मुक्त व्यापार करने के लिए तीनो देशों ने समझौता किया था।जिससे तीनो देशों को काफी फायदा हुआ। 
 

4 of 7
एरियन यान- 5
2006 में जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया था जो एक बड़ी उपलब्धि थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
नासा एंडेवर
2007 में आज के दिन ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम तैयार की थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
आमिर खान
2008 में फिल्म एक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान को फिल्म 'तारे जमीं पर' के लिए गोलापुड़ी श्रीनिवास मेमोरियल अवार्ड दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सी रंगराजन
2009 में आज यानि 12 अगस्त को भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन्होंने इस पद पर नियुक्ति के बाद राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें