तेलंगाना में पहली बार गे कपल( समलैंगिक पुरुष) सुप्रियो चक्रवर्ती और अभय डांग अपने 10 साल के लंबे रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर सुप्रियो ने कहा कि उनकी शादी ने सभी को मजबूत संदेश दिया है कि खुश रहने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। समलैंगिक पुरुषों को तेलंगाना का पहला समलैंगिक जोड़ा माना जा रहा है।