पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
- फोटो : अमर उजाला
जांच के लिए चार विशेष टीम गठित की गईं
ग्रेटर चेन्नई महानगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने कोट्टूरपुरम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बयान के मुताबिक जांच के लिए चार विशेष टीम गठित की गई हैं। जांच के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर कोट्टूर (महाविद्यालय के पास का एक इलाका) के गणसेकरन को इस अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया है। संदिग्ध ने अपना इकबालिया बयान दिया है। वह फुटपाथ पर बिरयानी की दुकान चलाता है।
पुलिस ने बताया कि वे इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं कि क्या आरोपी अन्य अपराधों में भी शामिल तो नहीं रहा है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के सहयोग से जांच जारी है। बयान के मुताबिक, विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी