कोंस्टास और कोहली की टक्कर
- फोटो : Twitter
आईसीसी ने मामले की समीक्षा की है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस मामले में आईसीसी ने समीक्षा की है। आईसीसी की आचार संहिता में कहा गया है कि 'किसी भी प्रकार का अनुचित शारीरिक संपर्क क्रिकेट में बैन है। एक सीमा तक इसकी इजाजत है, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी या अंपायर से टकराता है या कंधे से कंधा को ठोकर मारता है तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा।'
हालांकि, इस मामले में उल्लंघन की गंभीरता का आकलन करते समय कुछ कारकों (बिना किसी सीमा के) को भी ध्यान में रखा गया। इनमें पहला- जब यह घटना घटी उस वक्त क्या स्थिति थी। क्या संपर्क जानबूझकर से किया गया या लापरवाही में हुआ और क्या इसे टाला जा सकता था। दूसरा- किस बल से कंधा मारा गया। तीसरा- क्या टक्कर लगने वाले लोगों को कोई चोट आई या नहीं और चौथा- वह व्यक्ति जिसके साथ कंधा टकराया था। इन सभी चीजों को देखा गया। 2018 दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान स्टीव स्मिथ को धक्का देने के लिए कगिसो रबाडा को तीन डिमेरिट पॉइंट्स मिले थे। हालांकि, बाद में अपील पर इस सजा को हटा दिया गया था।
कोंस्टास ने कोहली से टक्कर को लेकर क्या कहा?
इस बारे में कोंस्टास से ड्रिंक्स ब्रेक में भी पूछा गया कि क्या वह कोहली के ऐसा करने से निराश थे? उन्होंने कहा कि जो मैदान पर होता है वह मैदान पर ही रह जाता है, लेकिन उन्हें यह टक्कर पसंद आया। इस दौरान उनसे ब्रॉडकास्टर्स ने यह भी पूछा कि आपने बुमराह का डटकर सामना किया है। क्या इसके बारे में आपने पिछली रात ही सोच लिया था कि आपको उन्हें काउंटर अटैक करना है? इस पर कोंस्टास ने कहा- मैं उन्हें आगे भी काउंटर करना जारी रखूंगा। हो सकता है वह मुझ पर हावी हों आगे, लेकिन मैं अपनी रणनीति में बदलाव नहीं करूंगा।' कोंस्टास से पिटाई खाने के बाद बुमराह को उनके पहले स्पेल में छह ओवर के बाद हटा दिया गया था। बुमराह ने अपने पहले स्पेल में छह ओवर में 38 रन दे दिए थे।