फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'एक ही मेट्रो का 6वीं बार उद्घाटन करने वाले थे पीएम', सुप्रिया सुले का तंज; शरद गुट ने दी चेतावनी

Thu, 26 Sep 2024 10:48 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुणे मेट्रो के नए चरण का ऑनलाइन उद्घाटन करना चाहिए, जबकि उनकी पार्टी के एक पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर लाइन नहीं खुली तो एमवीए शुक्रवार को इसका उद्घाटन करेगी।
विज्ञापन
1 of 5
सुप्रिया सुले का पीएम मोदी पर तंज - फोटो : ANI / PTI
शरद पवार की पार्टी रांकपा (एसपी) की नेता सुप्रिया सुले ने गुरुवार को पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पहले भी पांच बार ही पुणे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया है। वहीं उनकी पार्टी के सहयोगी और पुणे एनसीपी (एसपी) प्रमुख प्रशांत जगताप ने दावा किया कि मेट्रो मार्ग तैयार होने के बावजूद बंद रखा गया क्योंकि सरकार पीएम के उद्घाटन का इंतजार कर रही थी।

पुणे जिले के बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम पीएम मोदी के दौरे से चूक गए। अतिथि का स्वागत करना महाराष्ट्र की संस्कृति है। मैं पीएमओ के संज्ञान में लाना चाहती हूं कि यह छठी बार होगा जब पुणे मेट्रो परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि गुरुवार को भारी बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के कारण पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द - फोटो : PTI
'पीएम से पुणे मेट्रो का ऑनलाइन उद्घाटन करें'
सुप्रिया सुले ने आगे कहा कि, इसलिए मैं पीएम से पुणे मेट्रो का ऑनलाइन उद्घाटन करने का अनुरोध करती हूं, यह वही परियोजना है जिसका उन्होंने पहले पांच बार उद्घाटन किया था, इससे पुणे शहर के लोगों को मदद मिलेगी और उद्घाटन के लिए पीएम के अगले दौरे का इंतजार नहीं करना चाहिए।

बता दें कि पीएम मोदी ने परियोजना के कई चरणों का उद्घाटन करने के लिए पहले भी पुणे का दौरा किया था। गुरुवार को उन्हें सिविल कोर्ट से स्वर्गेट तक भूमिगत मार्ग का उद्घाटन करना था।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द - फोटो : PTI
भाजपा में कोई प्रतिभा नहीं है- सुप्रिया सुले
सुप्रिया सुले ने इस संयोग का उल्लेख किया कि शरद पवार को पांच साल पहले इसी दिन प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस भेजा गया था। उन्होंने कहा, और पांच साल बाद, वे चुनाव के लिए आ गए हैं और लगातार शरद पवार और उद्धव ठाकरे को निशाना बना रहे हैं। भाजपा में कोई प्रतिभा नहीं है, इसलिए वे दूसरे दलों से नेताओं को अपनी पार्टी में ला रहे हैं।

4 of 5
पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द - फोटो : PTI
'भारत और अमेरिका के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे'
वहीं पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हाल की अमेरिका यात्राओं के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया सुले ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हमेशा अच्छे संबंध रहे हैं और इसकी नींव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने रखी थी, जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मोदी का पुणे दौरा रद्द - फोटो : PTI
शरद गुट के नेता ने दी चेतावनी
इस बीच, आक्रामक रुख अपनाते हुए पुणे एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष जगताप ने एक प्रेस नोट में कहा कि अगर सरकार इसे जनता के लिए नहीं खोलती है तो महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के नेता, जिसमें शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी शामिल हैं, शुक्रवार को सुबह 11 बजे भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें