फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla: ISS की ऐतिहासिक यात्रा के बाद शुभांशु की वतन वापसी; देखें गौरवान्वित कर देने वाली तस्वीरें

Sun, 17 Aug 2025 07:46 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अमेरिका से भारत लौट आए हैं। उनके साथ बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर भी वतन लौट आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन और छात्रों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
1 of 8
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार तड़के अपने वतन भारत लौट आए। शुभांशु शुक्ला पिछले एक साल से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन के प्रशिक्षण के लिए अमेरिका में थे। उनका दिल्ली में हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने स्वागत किया। शुभांशु के बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर भी स्वदेश लौट आए।

यह भी पढ़ें
विज्ञापन

2 of 8
शुभांशु के स्वागत के लिए पहुंचे लोग - फोटो : X/@gupta_rekha
जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं शुभांशु
शुभांशु शुक्ला के जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। इसके बाद वे अपने गृहनगर लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुभांशु 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वापस राजधानी लौट सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
'भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती, भारत की मिट्टी पर आया'
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, 'भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती, भारत की मिट्टी पर आया। भारत माता के सपूत गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज सुबह तड़के दिल्ली पहुंचे। उनके साथ कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे। वे भारत के पहले मानव मिशन गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं। वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे।'

4 of 8
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
'मन में मिलीजुली भावनाएं'
इससे पहले शनिवार को शुभांशु शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अमेरिका छोड़ते समय उनके मन में मिलीजुली भावनाएं थीं। वे अपना अनुभव देशवासियों के साथ साझा करने के लिए भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा, 'भारत वापस आने के लिए विमान में बैठते ही मेरे मन में मिलीजुली भावनाएं उमड़ रही थीं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख हो रहा है, जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने के लिए भी उत्साहित हूं।'
विज्ञापन

5 of 8
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
'अलविदा कहना मुश्किल होता है'
शुभांशु शुक्ला ने पोस्ट में कहा, 'मुझे लगता है कि जिंदगी यही है- सब कुछ एक साथ। मिशन के दौरान और उसके बाद सभी से अविश्वसनीय प्यार और समर्थन मिलने के बाद मैं आप सभी के साथ अपने अनुभव साझा करने के लिए भारत वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। अलविदा कहना मुश्किल होता है, लेकिन हमें जिंदगी में आगे बढ़ते रहना चाहिए।' 

उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मेरी कमांडर पैगी व्हिटसन बड़े प्यार से कहती हैं कि अंतरिक्ष उड़ान में एकमात्र स्थिर चीज परिवर्तन है। मेरा मानना है कि यह बात जीवन पर भी लागू होती है।'
विज्ञापन

6 of 8
अपने परिवार के साथ शुभांशु शुक्ला व अन्य। - फोटो : ANI
'यूं ही चला चल राही...'
शुभांशु शुक्ला ने यह भी लिखा, 'मुझे लगता है कि दिन के अंत में- 'यूं ही चला चल राही, जीवन गाड़ी है समय पहिया।' उन्होंने बॉलीवुड फिल्म स्वदेश के उस गाने को याद करते हुए लिखा, जो 25 जून को अमेरिका से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन पर रवाना होने से ठीक पहले उनकी प्लेलिस्ट में था। इससे पहले शुभांशु शुक्ला और उनके बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत नायर ने शुक्रवार को ह्यूस्टन स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया था।
विज्ञापन

7 of 8
PM Modi - फोटो : PTI
लाल किले से पीएम मोदी ने किया था जिक्र
इससे पहले लाल किले पर 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन विकसित कर रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला एक अंतरिक्ष मिशन से लौट आए हैं। उन्होंने कहा था, 'हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष स्टेशन से लौट आए हैं।' पीएम मोदी ने कहा था, 'आने वाले दिनों में, वह भारत लौट रहे हैं।'
विज्ञापन

8 of 8
शुभांशु शुक्ला - फोटो : PTI
एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन
शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे। मिशन 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटे थे। तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों पैगी व्हिटसन (अमेरिका), स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की (पोलैंड) और टिबोर कापू (हंगरी) के साथ शुभांशु शुक्ला ने 18-दिवसीय मिशन के दौरान 60 से अधिक प्रयोग और 20 आउटरीच सत्र में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें