Janmashtami: आज पूरा भारत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर भक्ति और उल्लास में डूबा हुआ है। देशभर के मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना, श्रृंगार और झांकियों का आयोजन किया गया है। मथुरा, वृंदावन से लेकर द्वारका, जयपुर, पटना, कानपुर और हैदराबाद तक कान्हा के बाल रूप को झूलों में सजाया गया है। दही हांडी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कान्हा का जन्मोत्सव और भी रंगीन हो गया है। आइए, कुछ खूबसूरत तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कैसे पूरे देश में माखनचोर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है।